ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक चिट्ठी से हिंदुजा परिवार में छिड़ी 83 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के बंटवारे की जंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

एक चिट्ठी से हिंदुजा परिवार में छिड़ी 83 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के बंटवारे की जंग

By @dmin
Published: June 24, 2020
Share
एक चिट्ठी से हिंदुजा परिवार में छिड़ी 83 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के बंटवारे की जंग
एक चिट्ठी से हिंदुजा परिवार में छिड़ी 83 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के बंटवारे की जंग
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। ब्रिटेन के अग्रणी कारोबारी समूह हिंदुजा ग्रुप के चार भाइयों में एक चिट्ठी को लेकर छिड़ी कानूनी जंग इंग्लैंड के हाई कोर्ट में पहुंच गई है। इसकी वजह से परिवार की 11.2 अरब डॉलर यानी करीब 83 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 2 जुलाई 2014 की इस चिी पर चारों हिंदुजा भाइयों ने साइन किया था और इसमें कहा गया है कि एक भाई के पास जो भी संपत्ति है, वह सबकी है। परिवार के संरक्षक कहे जाने वाले 84 वर्षीय श्रीचंद परमानंद हिंदुजा ने अपने भाइयों जी पी हिंदुजा (80), पी पी हिंदुजा (75) और ए पी हिंदुजा (69) के खिलाफ मुकदमा दायर कर इस चिट्ठी की वैधता पर सवाल उठाया है।

Contents
  • ब्रिटेन के अरबपतियों में शुमार हिंदुजा परिवार
  • भाइयों ने ये कहा अपने बयान में
  • हिंदुजा भाइयों की संपत्ति 16 अरब पाउंड

ब्रिटेन के अरबपतियों में शुमार हिंदुजा परिवार

हिंदुजा परिवार ब्रिटेन के अरबपतियों में शुमार है। छह साल पुराने पत्र में कहा गया है कि सभी भाई एक-दूसरे को अपना निर्वाहक नियुक्त करते हैं और किसी एक भाई के नाम पर संपत्ति में चारों भाइयों का हिस्सा होगा। श्रीचंद परमानंद हिंदुजा ने हाई कोर्ट में अपनी अपील में इन दस्तावेजों को कानूनी रूप से अप्रभावी घोषित करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि यह दस्तावेज न तो वसीयत, न पावर ऑफ अटॉर्नी और न ही किसी अन्य बाध्यकारी दस्तावेज के रूप में मान्य होना चाहिए।
इसके अलावा इस दस्तावेज के इस्तेमाल को रोकने के लिए भी निर्देश देने की अपील की गई है। हाई कोर्ट के चांसरी डिविजन में इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति फॉक ने इसमें आंशिक रूप से गोपनीयता आदेश जारी करने से इनकार करते हुए श्रीचंद परमानंद हिंदुजा की बेटी वीनू को उनके पिता की बीमारी की वजह से मुकदमे में मित्र के रूप में काम करने और अपने पिता के हितों का संरक्षण करने की इजाजत दी है।

भाइयों ने ये कहा अपने बयान में

दूसरी तरफ, बाकी तीनों भाइयों ने अपने बयान में कहा है दशकों से परिवार में यही परंपरा रही है कि सब कुछ सभी का है और कुछ भी किसी एक का नहीं है। बयान के मुताबिक, इस मामले में आगे सुनवाई होने से यह परिवार के सिद्धांतों के खिलाफ जाएगा। तीनों भाइयों ने कहा है कि हम अपने परिवार के इस मूल्य की रक्षा करना चाह रहे हैं। ऐसे में अगर तीनों भाइयों का दावा मंजूर हो जाता है तो श्रीचंद परमानंद हिंदुजा के नाम पर जितनी भी दौलत है, वह उनकी बेटी के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के पास चली जाएगी।

हिंदुजा भाइयों की संपत्ति 16 अरब पाउंड

‘संडे टाइम्स’ की 2020 की अमीरों की सूची के अनुसार हिंदुजा ग्रुप ऑफ कंपनीज का संचालन करने वाले हिंदुजा भाइयों की संपत्ति 16 अरब पाउंड है। उनका कारोबारी साम्राज्य मुंबई में है, जिसका हेड ऑफिस लंदन में है। यह समूह ऑचो, होटल, बैंकिंग और हेल्थ सेक्टर में बिजनेस करता है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स के अनुसार हिंदुजा परिवार के पास कुल करीब 83 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति है।

गरीबों के आवास के लिए छोड़ी जाने वाली ई.डब्लू.एस. की जमीन पर अवैध कब्जा
जब लगने लगेगा कि सब कुछ हासिल कर लिया, तब ग्रोथ नहीं होगी: श्वेता बासु प्रसाद
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन रही हैं श्रमिकों की बेटियां
पढई तुंहर दुआर कार्यक्रम को मिल रही देश भर में सराहना….. पढ़ाई निरंतर जारी रखने अब तक 39.57 लाख ऑन-लाइन कक्षाएं संचालित
जैविक खेती पर जोर: सब्जी का स्टॉल स्थाई रूप से लगाएं, विशेषज्ञों की ले मदद, आयुक्त ने गौठान में शेड बनाने दिये निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चीन ने नेपाल के 10 इलाकों पर किया कब्जा, नदियों का रुख मोड़कर नेपाली जमीन पर किया अतिक्रमण चीन ने नेपाल के 10 इलाकों पर किया कब्जा, नदियों का रुख मोड़कर नेपाली जमीन पर किया अतिक्रमण
Next Article सेना प्रमुख नरवणे ने लद्दाख में अग्रिम मोर्चे का लिया जायजा, जवानों का बढ़ाया हौसला सेना प्रमुख नरवणे ने लद्दाख में अग्रिम मोर्चे का लिया जायजा, जवानों का बढ़ाया हौसला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?