ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की ठोकर से बच्चे की मौत, तीन दिन बाद आरोपी चालक गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की ठोकर से बच्चे की मौत, तीन दिन बाद आरोपी चालक गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: December 3, 2025
Share
वाहन चालक गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में 29 नवंबर को फॉर्च्यूनर की ठोकर से बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी चालक रिसाली निवासी भूनेश्वर साहू है जिसने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए साइकिल सवार बच्चों का जोरदार ठोकर मारी थी। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में अमलेश्वर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 281, 125-ए, 106(1) बीएनएस, 184 मोटर व्हीकल एक्ट कायम किया था। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।

बता दें एक्सीडेंट 29 नवंबर को हर्षित नियो सिटी अमलेश्वर के पास हुआ था। दोपहर करीब 2 बजे दो बच्चे जिसमें टाकेश्वर साहू पिता रोहित साहू और प्रहलाद यदु पिता ईश्वर यदु दोनों एक ही साइकिल से अमलेश्वर तरफ से आ रहे थे। साइकिल को टांकेश्वर चला रहा था। तभी मोतीपुर की ओर से आ रही फॉर्च्यूनर (CG 08 AW 9300) के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए दोनों बच्चों को साइकिल सहित टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बच्चे गिर पड़े।  दोनों बच्चों को इलाज के लिए रायपुर के वात्सल्य अस्पताल और मेकाहारा ले जाया गया। इलाज के दौरान टांकेश्वर की मौत हो गई। जबकि प्रहलाद यदु घायल है और उसका उपचार जारी है।

इस मामले में प्रत्यक्षदर्शी वैभव शास्त्री की रिपोर्ट पर अमलेश्वर पुलिस ने अपराध दर्ज किया था। हादसे के के वाहन चालक फरार हो गया था। यह पूरा हादसा वहां के एक शोरूम के सीसी टीवी फुटेज में एचडी क्वालिटी के साथ रिकार्ड हुआ। फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने फॉर्च्यूनर वाहन क्रमांक सीजी 08 एडब्ल्यू 9300 के चालक की तलाश शुरू की। पुलिस ने रिसाली निवासी वाहन चालक भुनेश्वर साहू गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Big news : बुधवार को आया भूचाल, डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया… जानिए कितना है अंतर
गुस्ताखी माफ: पूरे घर के बदल डालूंगा
Under-19 Women’s T20 World Cup : भारत की वैष्णवी ने रचा इतिहास, हैट्रिक के साथ चार ओवर के स्पेल में पांच विकेट झटके
CG Crime : डॉक्टर दंपति की हत्या का सुलझा मामला, 8 साल के बाद पुलिस को मिली सफलता
बिग ब्रेकिंग : आकाशगंगा में दिन दहाड़े धारदार हथियार से दूकानदार पर हमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धान के अवैध परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बड़ेडोंगर एवं सलना में 726 बोरी धान जब्त
Next Article वित्त मंत्री चौधरी के उत्कृष्ट नीतियों के चलते राज्य की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत: रत्नावली कौशल वित्त मंत्री चौधरी के उत्कृष्ट नीतियों के चलते राज्य की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत: रत्नावली कौशल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?