ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: पूरे घर के बदल डालूंगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: पूरे घर के बदल डालूंगा

By Om Prakash Verma
Published: October 19, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
दशकों पहले टीवी पर एक विज्ञापन आता था जिसमें असरानी कहते थे – ‘पूरे घर के बदल डालूंगाÓ. असरानी बार-बार फ्यूज होने वाले बल्बों से परेशान थे. वे परचून की दुकान पर जाते हैं तो उन्हें एक नया बल्ब दिखाया जाता है जो जल्दी फ्यूज नहीं होता. असरानी खुश हो जाते हैं और कहते हैं, पूरे घर के बदल डालूंगा. असरानी का पुराना बल्ब टंगस्टन फिलामेंट का था और नया भी. सिर्फ ब्रांड बदलता है. नया दौर ओएलएक्स फैक्टर का है. इससे पहले कि चलता हुआ पुराना सामान भंगार हो जाए, उसे आगे सरकाकर लोग खुद लेटेस्ट ले आते हैं. अब बात ब्रांड बदलने की नहीं, बल्कि नई टेक्नोलॉजी और एडिशनल फीचर्स की होती है. टंगस्टन फिलामेंट वाले बल्ब को फ्यूज होने के बाद भी घुमा-घुमा कर, हिला-डुला कर एक बार फिर जला लेते थे. पर वह पुराने दिनों की बात थी. अब इंडिया सीएफएल से होकर एलईडी तक जा पहुंचा है. अब दीपावली की रात लप-झप करते सिरीज के बल्ब बदलते नहीं गुजरती. वहां भी एलईडी रौशन हो रहा है. पर भारत इतनी तेजी से नहीं बदलता. भारत का आदमी आज भी परचून की दुकान से फिलामेंट वाला बल्ब ही खरीदता है. अब भी वह फ्यूज बल्ब को हिला-डुलाकर दोबारा जला लेता है. पीली रोशनी देने वाला यह बल्ब आज भी 15-20 रुपए का आ जाता है. दो-तीन सौ रुपए दिहाड़ी कमाने वाला आदमी 250 रुपए का एलईडी खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा पाता. भाजपा जब से सत्ता में आई है, असरानी मोड में है. कभी वह इतिहास बदलती हुई दिखती है तो कभी शहरों के नाम. पर लोग पुराना भूलते नहीं हैं. असरानी को लोग भले ही सीरियसली न लें, पर उन्हें इग्नोर करना भी मुश्किल है. छत्तीसगढ़ ने उन्हें सीरियसली लिया. पूरे घर के बदल डाला. चांऊर वाले बाबा को गोबर-गेड़ी वाले बाबा से बदल दिया. पुराना ब्रांड सकपका गया. अब वह नए फीचर्स देना चाहता है पर उसका रिसर्च लैब फेल है. नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद अब जिला स्तर पर नए चेहरे लाए जा रहे हैं. 13 जिलों के अध्यक्ष बदले जा चुके हैं. पर चेहरा संकट बना हुआ है. लोग तो उन्हीं को पहचानते हैं जिन्हें वह सालों-साल देखते आए हैं. इन्हें आप केन्द्र में ले जाओ या मार्गदर्शक मंडल में डालो, जनता की नजरों में नेता तो वही हैं. यह भारत है, आस्थाएं इतनी जल्दी नहीं बदलने वाली. वैसे भी मोर्चा तो पूर्व मुख्यमंत्री ने ही संभाला हुआ है. वह किसी परिचय के मोहताज नहीं. पूर्व मुख्यमंत्री कहो, नाम लो या चाऊंर वाले बाबा कहो, बच्चा-बच्चा समझता है कि किसकी बात हो रही है. इधर, इतने सारे नए नेता आ गए हैं कि उनका नाम याद रखना इतिहास का पर्चा लिखने जैसा हो गया है. कहीं ऐसा न हो कि वार्षिक परीक्षा के दौरान एक बार फिर लालटेन जलाने की नौबत आ जाए.

ओमिक्रॉन की दहशत के बीच कोरोना विस्फोट, 112 छात्र मिले पॉजिटिव
ग्रामोद्योग को ग्रामीणों के जीवन-यापन का जरिया बनाएं : गुरू रूद्रकुमार
Big Breaking: हिमाचल विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक बने CM भूपेश बघेल, कांग्रेस ने जारी की 40 प्रचारकों की सूची
सुनसान प्लाट पर मिली युवक की लाश चेहरा इतना बिगड़ा की शिनाख्त नहीं…
कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारी निकले फिल्ड में…. नोडल अधिकारी ने चलाया हैण्डपंप, हवा निकलने पर टैंकर से जल प्रदाय करने दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोबर से बनी हुई फ्यूजऩ दीप रंगोली से रौशन करें घर गोबर से बनी हुई फ्यूजऩ दीप रंगोली से रौशन करें घर
Next Article CG के इस निगम ने किया बड़ा कारनामा : बजरंग बली को दे डाला वाटर टैक्स का नोटिस… पढ़ें आखिर क्या है यह मामला

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?