ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बालासोर ट्रेन हादसे के बाद सुरक्षा पर जोर, 2024 तक सभी ट्रेनों में स्थापित होगा कवच… जानिए क्या है कवच प्रणाली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

बालासोर ट्रेन हादसे के बाद सुरक्षा पर जोर, 2024 तक सभी ट्रेनों में स्थापित होगा कवच… जानिए क्या है कवच प्रणाली

By Mohan Rao
Published: June 4, 2023
Share
बालासोर ट्रेन हादसा
SHARE

नई दिल्ली। ओडिशा के बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन पर शुक्रवार देर शाम हुए ट्रेन हादसे के बाद केन्द्र सरकार ट्रेनों की सुरक्षा पर जोर देना शुरू कर दिया है। शनिवार को रेल मंत्रालय के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा कि 2024 तक ट्रेन टक्कर बचाव प्रणाली (टीसीएएस) या कवच को देशभर की ट्रेनों में स्थापित किए जाने की संभावना है। कवच का पिछले साल परीक्षण किया गया था। यह तकनीक ट्रेनों को एक ही ट्रैक पर आने पर स्वचालित रूप से ब्रेक लगाने में सक्षम बनाती है।

बता दें ओडिशा के बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन पर तीन अलग-अलग पटरियों पर बेंगलुरू-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ियों में तीन-तरफा दुर्घटना हुई। ओडिशा सरकार के विशेष राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार दोनों ट्रेनों के 17 डिब्बे पटरी से उतर गए थे और गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिसमें लगभग 300 यात्रियों की जान चली गई जबकि 900 घायल हो गए। इस हादसे के बाद एक बार कवच को लेकर बहस छिड़ गई है।  

जानिए क्या है कवच?
भारतीय रेलवे ने चलती ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बनाई गई एंटी ट्रेन प्रोटेक्शन (ATP) प्रणाली को ‘कवच’ का नाम दिया है। कवच भारतीय उद्योग के सहयोग से अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (RDSO) द्वारा एक स्वदेशी रूप से विकसित एंटी ट्रेन प्रोटेक्शन (ATP)  प्रणाली है। भारतीय रेलवे में ट्रेन संचालन में सुरक्षा के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए दक्षिण मध्य रेलवे ने मार्च 2022 में इसका परीक्षण किया था। रेल मंत्रालय की मानें तो कवच न केवल लोको पायलट को सिग्नल पासिंग एट डेंजर और ओवर स्पीडिंग से बचने में मदद करेगा बल्कि खराब मौसम जैसे घने कोहरे के दौरान ट्रेन चलाने में भी मदद करेगा।

ऐसे काम करता है कवच
कवच ट्रेनों को खतरे पर सिग्नल पार करने और टक्कर रोकने के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए है। यदि चालक गति सीमा के अनुसार ट्रेन को नियंत्रित करने में विफल रहता है तो यह ट्रेन ब्रेकिंग सिस्टम को स्वचालित रूप से सक्रिय करता है। यह ऐसे दो इंजनों के बीच टक्कर को रोकता है जिनमें कवच प्रणाली काम कर रही है। यदि देशभर के ट्रेनों में कवच प्रणाली विकसित हो जाती है तो रेल हादसों पर रोक लगने की पूरी संभावना है।

लूटेरी दुल्हन: चार दुल्हों को बनाया अपना शिकार, लाखों के गहने लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
पत्नी को पराए मर्द की बांहों में देख बौखलाया पति, मौके से भागे दोनों और सुबह हो गया यह कांड
घर-घर पानी पहुंचाने पाइपलाइन डिस्ट्रीब्यूशन का कार्य पूर्णता की ओर, नेवई एवं रूआबांधा क्षेत्र में लोगों को जल्द मिलेगा पानी
एसबीआई लाइफ और बीसीसीआई ने ‘उदयन एनजीओ’ की पाँच बच्चियों को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ ‘मीट एंड ग्रीट’ का यादगार अवसर प्रदान किया
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने धान खरीदी केन्द्रों का किया लोकार्पण, पहला लॉट तौलकर किया खरीदी का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शैतानी या लापरवाही: फिर बहा 90 हजार क्यूबिक मीटर पानी, एफआईआर दर्ज, दो लोगों को नोटिस जारी शैतानी या लापरवाही: फिर बहा 90 हजार क्यूबिक मीटर पानी, एफआईआर दर्ज, दो लोगों को नोटिस जारी
Next Article राजा वही जो गरीब से इंसाफ करे, शबरी के बेर खाकर जमाने को मोड़ दे: डॉ. कुमार विश्वास राजा वही जो गरीब से इंसाफ करे, शबरी के बेर खाकर जमाने को मोड़ दे: डॉ. कुमार विश्वास

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?