ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्य सचिव का कलेक्टरो को निर्देश: सीएम कर रहे क्वारेंटाइन सेंटरों की मानिटरिंग, कोरोना को लेकर बरते सतर्कता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

मुख्य सचिव का कलेक्टरो को निर्देश: सीएम कर रहे क्वारेंटाइन सेंटरों की मानिटरिंग, कोरोना को लेकर बरते सतर्कता

By @dmin
Published: June 4, 2020
Share
Chief Secretary's instructions to collectors: CM is monitoring quarantine centers, vigilance about Corona
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के क्वारेंटीन सेंटरों में रह रहे लोगों की व्यवस्थाओं की प्रतिदिन सतत् रूप से मानिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए क्वारेंटीन सेंटरों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव श्री आर.पी. मंडल ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने कहा है कि कोरोना नियंत्रण के परिप्रेक्ष्य में राज्य एक संवेदनशाील स्थिति से गुजर रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से छत्तीसगढ़ वापस आये श्रमिकों एवं अन्य व्यक्तियों को क्वारेंटीन शिविरों में रखा गया है, ताकि जनसमुदाय में कोरोना संक्रमण नहीं फैले। इसके लिए क्वारेंटीन सेंटरों में अत्यंत सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

कलेक्टरों से कहा गया है कि सामुदायिक संक्रमण को रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जाए। सभी क्वारेंटीन सेंटरों पर आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराया जाए। क्वारेंटीन सेंटरों में कोरोना टेस्ट के लिए सैम्पल निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार तत्काल आगामी तीन दिवस में लेने की कार्रवाई की जाए। सभी जिलों में 10 जून तक कोविड अस्पताल पूर्ण कर लिए जाए। क्वारेंटीन सेंटरों पर सुरक्षात्मक उपाए सुनिश्चित किए जाए, ताकि वहां पर किसी प्रकार की जनहानि न हो और लोगों में असुरक्षा की भावना निर्मित न हो। क्वरेंटीन सेंटरों में प्रभारी अधिकारी रोटेशन से बनाए जाए, ताकि केवल कुछ व्यक्तियों की ही ड्यूटी न लगी हो, जिला स्तर पर उपलब्ध राजपत्रित अधिकारियों में से प्रभारी अधिकारी की ड्यूटी लगाए। मुख्य सचिव ने कलेक्टरों से कहा है उनकी कार्यकुशलता का आंकलन कोरोना नियंत्रण में किए गए कार्यो से होगी। उन्होंने दिए गए निर्देशों का सर्वोच्च प्राथमिकता से पालन सुनिश्चित करने और की गई कार्रवाई से उन्हें व्यक्तिगत रूप से अवगत कराने को कहा है।

भवानीपुर का संग्राम भी नंदीग्राम की तरह होगा? बड़े चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी में बीजेपी
शादी के दबाव से तंग आकर प्रेमी ने की युवती की हत्या, गुमराह करने पेड़ पर लटकाया शव… आरोपी गिरफ्तार
यह है दुनिया का सबसे लंबा रेलवे फ्लेटफॉर्म : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करेंगे उद्घाटन… जानिए इसकी खासियत
छत्तीसगढ़ में 3 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया सरेंडर, सीएम साय बोले- सरकार की नीति से प्रभावित
हाई कोर्ट की कड़ाई काम आई…ट्विटर इंडिया ने विनय प्रकाश को बनाया शिकायत अधिकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विश्व पर्यावरण दिवस पर यह कहना है सोनी सब के कलाकारों का
Next Article प्रवासी श्रमिकों को मिलेगा नि:शुल्क चावल और चना: राज्य सरकार ने 30 जून तक खाद्यान्न वितरण के दिए निर्देश

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?