ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Viral Video : दुर्ग की जनता ने बनाया बिना हेलमेट बुलेट चला रहे पुलिस कर्मी का Video… सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Viral Video : दुर्ग की जनता ने बनाया बिना हेलमेट बुलेट चला रहे पुलिस कर्मी का Video… सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By Mohan Rao
Published: April 21, 2023
Share
सीजी का पुलिस कर्मी बिना हेलमेट के सड़क पर, वीडियो वायरल
SHARE

भिलाई। अपनी बात रखने का एक अच्छा माध्यम सोशल मीडिया से बेहतर कोई नहीं। दुर्ग पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया है और एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने तो अपना पर्सनल वाट्सएप नंबर शेयर कर लोगों से यातायात नियम तोड़ने, स्टंटबाजी करने वालों के वीडियो शेयर करने की अपील भी की है। एसपी पल्लव की अपील का असर रहा कि पिछले कुछ दिनों कई वाहन चालकों के वीडियों दुर्ग पुलिस के पास पहुंचे और इन पर चालानी कार्रवाई भी की गई।

दुर्ग की जनता ने बनाया बिना हेलमेट बुलेट चला रहे पुलिस कर्मी का Video… सोशल मीडिया पर हुआ वायरल@PoliceDurg @CG_Police @ChhattisgarhCMO #durgbhilai @vomprakash2009 pic.twitter.com/ikC7YAaZ1b

— KP News (@KPNewsCG) April 21, 2023

इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यह वीडियो आम आदमी का नहीं बल्कि एक पुलिस कर्मी का है। बुलेट क्रमांक सीजी 07 एएल 1057 नंबर की बुलेट को पुलिस कर्मी बिना हेलमेट के चला रहा है। सुपेला थाने के सामने से दुर्ग की जागरूक जनता ने इस पुलिस कर्मी का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद इस वीडियो पर रोचक कमेंट्स भी आ रहे हैं। सबसे ज्यादा कमेंट्स दुर्ग पुलिस व एसपी पल्लव के लिए हैं। यहां पर लोगों का सबसे बड़ा सवाल यह है कि आम लोगों को वीडियो वायरल होने के बाद चालानी कार्रवाई करने वाली दुर्ग की यातायात पुलिस क्या अब इन महाशय पर भी कार्रवाई करेगी।

पिछले कुछ दिनों में हुई कई लोगों पर कार्रवाई
बता दें पिछले कुछ दिनों में दुर्ग पुलिस ने यातायात नियमों को तोड़ने वाले लोगों के वीडियो वायरल होने के बाद इन पर कार्रवाई की है। ऐसे कई मामले सामने आए जिसमें बिना हेलमेट तीन सवारी, बाइक पर स्टंटबाजी, कार से स्टंटबाजी, आड़े टेड़े नंबर प्लेट आदि पर कार्रवाई की गई। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ऐसे लोगों के फोटो व वीडियो उनके पर्सनल नंबर भेजने की आपील करते हैं और उन पर कार्रवाई भी होती है। अब एक पुलिस कर्मी का वीडियो यातायात नियम तोड़ते हुए वायरल हुआ है। अब देखना यह है दुर्ग पुलिस इन महाशय पर क्या कार्रवाई करती है।

आदित्य एल-1 के इस पेलोड ने शुरू किया काम, जुटाएगी सूर्य की अहम जानकारी, जानें इससे क्या पता चलेगा
मन की बात में बोले पीएम मोदी, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा ने देश को एक सूत्र में बांधा
सीएम साय ने जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, कहा- शोषित-पीड़ितों को न्याय दिलाने करें कार्य
चीन की किसी भी हिमाकत से बचने को भारत ने की तैयारी, लद्दाख में बनाईं सुरंगें
मुर्गियों ने अंडे नहीं दिए तो पुलिस थाने पहुंच गया मालिक, दर्ज कराई यह शिकायत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : कोर्ट परिसर में महिला पर सरेआम फायरिंग, वकील बनकर आया और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: आपसी झगड़े में विश्वविद्यालय की फजीहत

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?