ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला- विदेश क्यों भेज दी वैक्सीन? मुझे भी करो गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
ऑटो म्यूटेशन, जियो रेफरेंसिंग और ऑनलाइन राजस्व सुविधाओं की जानकारी लेकर ग्रामीणों ने जताई खुशी
राज्योत्सव में राजस्व विभाग की डिजिटल सेवाओं ने खींचा लोगों का ध्यान
November 2, 2026
1 करोड़ 65 लाख 85 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति
लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ओड़गी में सड़क-पुल निर्माण को मिली स्वीकृति
November 2, 2026
मंडल की आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं की जानकारी लेने नागरिकों में दिखा उत्साह
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
November 2, 2026
आकाशगंगा के स्काईडाइवर्स और गरुड़ कमांडोज ने भी दिखाया अदम्य साहस
राज्यपाल रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल
November 2, 2026
मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ का किया प्रतिनिधित्व
राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की 93वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न
November 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला- विदेश क्यों भेज दी वैक्सीन? मुझे भी करो गिरफ्तार

By @dmin Published May 16, 2021
Share
पंजाब में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी !
पंजाब में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी !
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पोस्टर चिपकाए जाने और फिर पुलिस द्वारा लोगों की गिरफ्तारी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हमला बोला है। उन्होंने पोस्टर में लिखी गई बातों को ट्वीट करते हुए उन्हें भी गिरफ्तार किए जाने की चुनौती दी है। मालूम हो कि दिल्ली में बीते दिनों कुछ लोगों ने पोस्टर चिपकाए थे, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया गया था कि बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी गई? इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कई लोगों को अरेस्ट किया था। केरल के वायनाड से सांसद और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक काले रंग के बैकग्राउंड में लिखा पोस्टर ट्वीट किया, जिसमें लिखा था, ‘मोदी जी, हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया? राहुल ने इस ट्वीट पर लिखा कि मुझे भी गिरफ्तार करो। बता दें कि राहुल गांधी पिछले लंबे समय से कोरोना वायरस और वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते आए हैं।

Arrest me too.

मुझे भी गिरफ़्तार करो। pic.twitter.com/eZWp2NYysZ

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 16, 2021

एक दिन पहले ही राहुल गांधी ने कहा था कि केंद्र सरकार की अनर्थकारी टीका रणनीति विनाशकारी तीसरी लहर सुनिश्चित करेगी…भारत को उचित टीका रणनीति की आवश्यकता है। उन्होंने मीडिया में आईं उन खबरों की कटिंग भी लगाई थी, जिसमें दावा किया गया है कि गंगा के किनारे 1,140 किलोमीटर क्षेत्र में 2,000 से अधिक शव पाए गए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है। इससे पहले, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर निशाना साधा था। कांग्रेस नेता ने कहा था कि उनको अपने उस गुलाबी चश्मे को उतारना चाहिए जिससे सेंट्रल विस्टा परियोजना के अलावा कुछ और नहीं दिखाई देता।

पोस्टर चिपकाने के मामले में 25 हुए थे अरेस्ट
दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी की कथित तौर पर आलोचना करने वाले पोस्टर चिपकाने के मामले में 25 एफआईआर दर्ज की हैं और 25 लोगों को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने शनिवार को बताया था कि ये पोस्टर शहर के कई हिस्सों में लगाए गए। इनमें लिखा था, मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी? उन्होंने बताया कि गुरुवार को पुलिस को पोस्टरों के बारे में सूचना मिली जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सतर्क किया गया। शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा करने से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत विभिन्न जिलों में 25 प्राथमिकी दर्ज कीं। पुलिस ने बताया कि तीन प्राथमिकर उत्तरपूर्वी दिल्ली में दर्ज की गई और वहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीन प्राथमिकी पश्चिम दिल्ली में दर्ज की गयीं और वहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि तीन प्राथमिकी बाहरी दिल्ली में दर्ज की गईं और वहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।

You Might Also Like

राज्योत्सव में राजस्व विभाग की डिजिटल सेवाओं ने खींचा लोगों का ध्यान

लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ओड़गी में सड़क-पुल निर्माण को मिली स्वीकृति

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

राज्यपाल रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की 93वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न

@dmin May 16, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 212 # 16 may 2021
Next Article जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास नजर आया संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास नजर आया संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?