ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रवासी श्रमिकों को मिलेगा नि:शुल्क चावल और चना: राज्य सरकार ने 30 जून तक खाद्यान्न वितरण के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Raipur

प्रवासी श्रमिकों को मिलेगा नि:शुल्क चावल और चना: राज्य सरकार ने 30 जून तक खाद्यान्न वितरण के दिए निर्देश

By @dmin
Published: June 4, 2020
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत सभी प्रवासी व्यक्तियों एवं श्रमिकों का पंजीयन कराकर उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से नि:शुल्क खाद्यान्न एवं चना का वितरण 30 जून तक अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में आज यहां खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव सह आयुक्त डॉ.कमलप्रीत सिंह ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है। पत्र के अनुसार आत्मनिर्भर भारत योजना माह मई एवं जून 2020 के लिए संचालित है। अत: प्रवासी व्यक्तियों और श्रमिकों का शीघ्र पंजीयन कराकर 30 जून तक अनिवार्य रूप से खाद्यान्न वितरण कराने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ में इस योजना के तहत प्रवासी श्रमिकों और अन्य व्यक्तियों को मई एवं जून 2020 में प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो ग्राम चावल एवं प्रति राशनकार्ड प्रतिमाह एक किलोग्राम चना नि:शुल्क दिया जाएगा।

खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए प्रवासी श्रमिकों एवं व्यक्तियों का पंजीयन खाद्य विभाग की जनभागीदारी वेबसाईट https:khadya.cg.nic.in/citizen/citizenhome.aspx में ऑनलाईन पंजीयन का प्रावधान है। इसके माध्यम से प्रवासी व्यक्ति तथा श्रमिक सीधे अपना पंजीयन कर सकते हैं। अथवा जिला प्रशासन के माध्यम से करवा सकते हैं। प्रवासी व्यक्तियों एवं श्रमिकों के पंजीयन की सुविधा के लिए मोबाइल एप्प भी विकसित किया जा रहा है। इस योजना के तहत हितग्राहियों की पहचान के लिए आधार नंबर नहीं होने पर मतदाता परिचय पत्र, पैन कार्ड, किसान फोटो पासबुक अथवा राज्य शासन, जिला प्रशासन द्वारा जारी अन्य कोई फोटोयुक्त परिचय पत्र को भी मान्य किया गया है।

इस योजना के तहत अन्य राज्यों से वापस आये प्रवासी व्यक्तियों, श्रमिकों जिनके पास राशनकार्ड नही है, उन्हें मई और जून में नि:शुल्क 5-5 किलो चावल प्रति सदस्य एवं 1-1 किलो चना प्रति राशनकार्ड देने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। विभागीय वेबसाइट में दर्ज जानकारी के अनुसार आत्मनिर्भर योजना के तहत 3 जून तक 16 हजार 482 परिवारों के 39 हजार 244 सदस्यों का पंजीयन किया जा चुका है। आदेश में सभी जिला कलेक्टरों को खाद्यान्न का वितरण निर्धारित समय सीमा 30 जून तक कराने एवं वितरण कार्य का निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

CM भूपेश बघेल के निर्देश पर चिटफंड घोटाले में लगातार हो रही है कार्रवाई… निवेशकों को अब तक 33.44 करोड़ रूपए की धनराशि वितरित
देवभोग बना नगर पंचायत, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना…. झाराबहाल और सोनामुंदी गांव भी शामिल
छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट: प्रदेश में अब तक के सभी रिकार्ड टूटे, एक ही दिन में 15 कोरोना मरीजों की मौत…. सामने आए 1287 नए संक्रमित
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की पहल: ‘देखो बस्तर सीजन 2-बस्तर ऑन बाइक’ का आयोजन, 75 बाइक राइडर्स ले रहे हिस्सा
पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ के सीएम की सराहना, बोले- छत्तीसगढ़ का कायाकल्प कर रहे हैं विष्णुदेव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Secretary's instructions to collectors: CM is monitoring quarantine centers, vigilance about Corona मुख्य सचिव का कलेक्टरो को निर्देश: सीएम कर रहे क्वारेंटाइन सेंटरों की मानिटरिंग, कोरोना को लेकर बरते सतर्कता
Next Article तब्लीगी जमात के 2500 विदेशी नागरिकों के भारत आने पर 10 साल का प्रतिबंध तब्लीगी जमात के 2500 विदेशी नागरिकों के भारत आने पर 10 साल का प्रतिबंध

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?