ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश ने की सीबीआई जांच की सिफारिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

By @dmin
Published: August 4, 2020
Share
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश ने की सीबीआई जांच की सिफारिश
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश ने की सीबीआई जांच की सिफारिश
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशांत मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है। सुशांत के पिता केके सिंह ने सीएम नीतीश कुमार सीबीआई जांच की मांग की थी। बताया जा रहा है कि जब तक सीबीआई जांच के लिए मंजूरी नही मिलती तब बिहार से गई एसआईटी मुंबई में ही रहेगी। बता दें कि सुशांत की मौत के बाद पिता ने पटना में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद बिहार पुलिस की एसआईटी मुंबई गई थी।

Contents
  • दोनों राज्यों की पुलिस के बीच नहीं दिखा तालमेल
  • बिहार डीजीपी ने भी लगाए थे कई आरोप

दोनों राज्यों की पुलिस के बीच नहीं दिखा तालमेल

इस मामले में बिहार और मुंबई पुलिस के बीच तालमेल का अभाव दिख रहा था। मुंबई पुलिस पर सहयोग न करने के आरोप और पटना एसपी सिटी को क्वारंटाइन करने के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा था कि ये उनका अधिकार क्षेत्र है। मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा, हमने देखा उन्हें (बिहार पुलिस) एक बड़ी कार में और उसके बाद एक ऑटो में। उन्होंने हमें कार के लिए नहीं कहा। उन्होंने हमें केस के लिए डॉक्यूमेंट्स मांगे। हमने उनसे कहा कि यह हमारा अधिकार क्षेत्र है। परमबीर सिंह ने आगे कहा, उन्हें यह साझा करना चाहिए कि कैसे वे हमारे अधिकार क्षेत्र में आ गए। हम इसकी जांच के लिए कानूनी राय ले रहे हैं।
मुंबई पुलिस के प्रमुख परमबीर सिंह ने सोमवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आवास पर 13 जून को कोई पार्टी नहीं हुई थी। इसके अगले दिन ही वह यहां के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि मुंबई पुलिस की जांच में किसी भी नेता का नाम सामने नहीं आया है। सिंह ने कहा कि बिहार की पुलिस टीम के साथ सहयोग नहीं करने का सवाल ही नहीं है। बिहार पुलिस की एक टीम सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच के लिए महानगर आई हुई है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस मामले में मुंबई पुलिस कानूनी मशविरा कर रही है।

बिहार डीजीपी ने भी लगाए थे कई आरोप

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि रिया चक्रवर्ती हमारी आरोपी है, हमारी पुलिस जांच कर रही है, सबूत मिलते ही अब रिया की गिरफ्तारी करेंगे। डीजीपी ने कहा कि मुंबई पुलिस हमें जांच करने नहीं दे रही है। अभी तक सुशांत के पैसे को लेकर कोई जांच ही नहीं की गई। उन्होंने कहा कि हमारे आईपीएस से बंदी जैसा व्यवहार किया जा रहा है।
टीवी न्यूज चैनल से बातचीत में डीजीपी ने कहा कि अभी हमारे पास सबूत नहीं है। हमारी टीम मुंबई इसी लिए वहां गई है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी बेगुनाह को गिरफ्तार नहीं करेंगे हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन अगर सबूत मिले तो किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। सबूत मिलते ही गैर जमानती वारंट जारी होगा। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस हमें सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि लोग मुबंई पुलिस के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस को हमें सहयोग करना होगा।

Breaking News : कुम्हारी में ज्वेलरी व बर्तन दुकान में चोरी, सोना चांदी के जेवर सहित बर्तन ले भागे चोर… जांच में जुटी पुलिस
बिहान की दीदियों ने बनाए संगिनी ब्रांड के आकर्षक गिफ्ट हैम्पर, ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय कदम
विधानसभा चुनाव 2023 : कांग्रेस के 35 विधायक पहली बार चुने गए, उनमें से ज्यादातर का विरोध
एनसीपी नेता मेमन का विवादित बयान, मौत के बाद मोदी-ट्रंप से भी ज्यादा लोकप्रिय हो गए सुशांत
क्या आप जानते हैं रेलवे दे रहा घर बैठे जनरल टिकट लेने की सुविधा, इन आसान तरीकों से पा सकतें है टिकट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजस्थान की राजनीति: बागी विधायकों ने वापसी के लिए रखी शर्त, मुख्यमंत्री के लिए तीसरे चेहरे की मांग ! राजस्थान की राजनीति: बागी विधायकों ने वापसी के लिए रखी शर्त, मुख्यमंत्री के लिए तीसरे चेहरे की मांग !
Next Article दिल्ली से मेरठ तक दौड़ेंगी 30 रैपिड और 10 मेट्रो रेल, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप दिल्ली से मेरठ तक दौड़ेंगी 30 रैपिड और 10 मेट्रो रेल, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?