ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजस्थान की राजनीति: बागी विधायकों ने वापसी के लिए रखी शर्त, मुख्यमंत्री के लिए तीसरे चेहरे की मांग !
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राजस्थान की राजनीति: बागी विधायकों ने वापसी के लिए रखी शर्त, मुख्यमंत्री के लिए तीसरे चेहरे की मांग !

By @dmin
Published: August 4, 2020
Share
राजस्थान की राजनीति: बागी विधायकों ने वापसी के लिए रखी शर्त, मुख्यमंत्री के लिए तीसरे चेहरे की मांग !
राजस्थान की राजनीति: बागी विधायकों ने वापसी के लिए रखी शर्त, मुख्यमंत्री के लिए तीसरे चेहरे की मांग !
SHARE

जैसलमेर (एजेंसी)। राजस्थान की राजनीति में सियासी उठापटक अभी भी जारी है। इस विवाद को जारी रहते हुए 26 दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। ऐसी जानकारी मिली कि कांग्रेस के बागी विधायकों ने आलाकमन को संदेश भेजा है कि अगर राज्य में किसी तीसरे चेहरे की सीएम के तौर पर वापसी होती है तो वो पार्टी में लौट आएंगे।
मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया गया है कि बागी विधायकों ने कहा कि वो राज्य में अब ना सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं और ना ही अशोक गहलोत को। ऐसे में आलाकमान राज्य के लिए किसी तीसरे का नाम दे दें तो पार्टी में वापसी की जा सकती है। हालांकि राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने इस तरह की सूचना का खंडन किया है।
अविनाश पांडे ने कहा कि आलाकमान को इस तरह का कोई संदेश नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पार्टी में वापसी के लिए किसी तरह की शर्त नहीं रखी जाती और बागी विधायकों को पहले आलाकमान से माफी मांगनी होगी। इसके अलावा आज हाईकोर्ट में होटलों में बंद विधायकों के बीच तीन याचिकाओं पर सुनवाई होगी।
इन तीनों याचिकाओं में पहली याचिका गहलोत और पायलट गुट के विधायकों के वेतन और भत्ते रोकने की मांग से जुड़ी है। अर्जी दायर करने वाले विवेक सिंह जादौन का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से राज्य की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है और विधायक अपनी जगहों पर रुकने की बजाय होटलों में ठहर रहे हैं। 
दूसरी याचिका सचिन पायलट के खेमे के विधायक भंवरलाल शर्मा की है। उन्होंने विधायकों की खरीद फरोख्त मामले में एसओजी के एफआईआई रद्द कराने के लिए याचिका दायर की है। इसके अलावा तीसरी राज्यपाल की ओर विधानसभा सत्र ना बुलाने को लेकर लगाई गई याचिका है, हालांकि अब राज्यपाल ने 14 अगस्त को विधानसभा सत्र शुरू करने का आदेश दे दिया है। 
इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में सरकार गिराने की तीन बार कोशिश की जा चुकी है। इसमें तीन केंद्रीय मंत्री और कई नेता शामिल हैं।

दर्दनाक हादसा, पशुओं से लदा कंटेनर पलटने से छह लोगों की मौत, 12 पशु भी मरे
कृषि कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे किसान, पीएम मोदी ने लोगों से की खास अपील
छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में होगा इको क्लब गठन… मिशन लाइफ के तहत लगाएंगे एक पेड़ मां के नाम
Lok Sabha Elections 2024 : भाजपा का संकल्प पत्र जारी… महिला, गरीबों व युवाओं पर फोकस जानिए घोषणा पत्र की खास बातें
रेप के आरोपी पलाश चंदेल ने लगाई हाईकोर्ट में याचिका, कहा- झूठा फंसाया गया, एफआईआर ही झूठी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आतंकवाद का केंद्र है पाक, 40 हजार आतंकी अब भी मौजूद - टीएस तिरुमूर्ति आतंकवाद का केंद्र है पाक, 40 हजार आतंकी अब भी मौजूद – टीएस तिरुमूर्ति
Next Article सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश ने की सीबीआई जांच की सिफारिश सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?