ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आतंकवाद का केंद्र है पाक, 40 हजार आतंकी अब भी मौजूद – टीएस तिरुमूर्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

आतंकवाद का केंद्र है पाक, 40 हजार आतंकी अब भी मौजूद – टीएस तिरुमूर्ति

By @dmin
Published: August 4, 2020
Share
आतंकवाद का केंद्र है पाक, 40 हजार आतंकी अब भी मौजूद - टीएस तिरुमूर्ति
आतंकवाद का केंद्र है पाक, 40 हजार आतंकी अब भी मौजूद - टीएस तिरुमूर्ति
SHARE

संयुक्त राष्ट्र (एजेंसी)। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र है। उन्होंने यूएन की उस रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें विदेशी आतंकवादी हमलों में पाकिस्तान की भागीदारी को दोहराया गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आतंकियों की अफगानिस्तान में उपस्थिति है जो वहां आतंकी हमलों को अंजाम देते हैं। 
टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि यह सर्वविदित तथ्य है कि पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र है। पाकिस्तान आतंकवाद और सूचीबद्ध आतंकवादियों, अंतरराष्ट्रीय रूप से नामित आतंकवादी संस्थाओं जमात-उद-दावा, लश्कर-ए-तैयबा, जेईएम और हिज्बुल मुजाहिद्दीन और व्यक्तियों का सबसे बड़ा घर है।
यूएन की एनालिटिकल सपोर्ट एंड सैंक्शन्स मॉनिटरिंग टीम की 26वीं रिपोर्ट का हवाला देते हुए राजदूत ने कहा कि यूएन ने अपनी रिपोर्ट में विदेश में आतंकवादी हमलों में पाक की भागीदारी को दोहराया है। हालिया रिपोर्ट में, विश्लेषणात्मक सहायता और प्रतिबंधों की निगरानी करने वाली टीम जो आईएसआईएल, अल-कायदा की आतंकवादी गतिविधियों पर समय-समय पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करती है, इसमें पाक की भागीदारी के प्रत्यक्ष संदर्भ मिले हैं।

It's a well-known fact that Pak is nerve centre of terrorism. Pak is home to largest no. of listed terrorists, internationally designated terrorist entities & individuals, incl Jamaat-ud-Dawah, Lashkar-e-Taiba, JeM & Hizbul Mujahideen: TS Tirumurti, Permanent Rep. of India to UN pic.twitter.com/H8yJMkWPuc

— ANI (@ANI) August 4, 2020

स्थायी प्रतिनिधि ने कहा, ‘इस रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि पाकिस्तानी आतंकवादी समूहों के नेतृत्व में हैं। रिपोर्ट में अल-कायदा के नेता के नाम का उल्लेख किया गया है जो पाक का नागरिक है। यह एक स्पष्ट स्वीकार्यता है कि इन संस्थाओं को नेतृत्व और धन पाक से मिलता है।
उन्होंने आगे कहा, ‘मई में जारी एक रिपोर्ट में, यह उल्लेख किया गया है कि पाक में स्थित आतंकवादी संगठन जेईएम और एलईटी की अफगानिस्तान में आतंकवादियों के साथ उपस्थिति लगातार जारी है और वे वहां आतंकवादी हमलों को अंजाम देने में शामिल हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ऑन रिकॉर्ड कहा है कि पाक में करीब 40,000 आतंकी मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि यूएन रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि 6,000 से 6,500 पाकिस्तानी आतंकवादी पड़ोसी देश अफगानिस्तान में हैं। इसमें से ज्यादातर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के हैं, जो दोनों ही देशों के लिए खतरा हैं।
स्थायी प्रतिनिधि ने कहा कि पाक द्वारा द्वीपक्षीय मुद्दे का अतंरराष्ट्रीयकरण किया जाना कोई नई बात नहीं है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जो कहा है, उसके विपरीत, 1965 से भारत-पाक मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की कोई औपचारिक बैठक नहीं हुई है। हाल ही में जो कुछ सामने आया वह पूरी तरह से अनौपचारिक बैठक थी, जो कि एक रिकॉर्डेड चर्चा भी नहीं है। सुरक्षा परिषद में व्यावहारिक रूप से चीन को छोड़कर, सभी देशों ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि यह एक द्विपक्षीय मुद्दा था।
पाकिस्तान की कोशिशें विफल हुई हैं। यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अपने पिछले साल अगस्त में दिए अपने वक्तव्य में स्पष्ट रूप से 1972 के द्विपक्षीय शिमला समझौते का उल्लेख किया था। नतीजतन यूएनएससी में पाक के प्रयासों को कोई सफलता नहीं मिली। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि पाकिस्तान द्वारा जम्मू और कश्मीर के संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र को शामिल करने की कोशिशों का कोई परिणाम नहीं निकला और भारत ने हर मोड़ पर उसके गलत आरोपों का खंडन किया।

Jashpur News : गौवंश को बूचड़खाने ले जाने की थी तैयारी, आधी रात पहुंच गई पुलिस… 15 मवेशियों को बचाया
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 जनवरी को दुर्ग में रहेंगे, किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, नगपुरा भी जाएंगे
एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर में निसंतान दंपतियों के लिए नि:शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर कल
चौकीदार की हत्या की गुत्थी सुलझी: महंगे बाइक व फैशनेबल कपड़ों के लालच में बनाई चोरी की योजना… चौकीदार के शोर मचाने पर कर दी हत्या
बड़ी खबर: जिले में लगातार तीसरे दिन हत्या से पुलिस के माथे पर शिकन, युवक की तेजधार हथियार से हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article RTPCR investigation started in Ambikapur Medical College अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ आरटीपीसीआर जांच: राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में जल्द होगी शुरुआत
Next Article राजस्थान की राजनीति: बागी विधायकों ने वापसी के लिए रखी शर्त, मुख्यमंत्री के लिए तीसरे चेहरे की मांग ! राजस्थान की राजनीति: बागी विधायकों ने वापसी के लिए रखी शर्त, मुख्यमंत्री के लिए तीसरे चेहरे की मांग !

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?