भिलाई Bhilai. दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में बीती रात यहां के धनीराम ज्वेलर्स व बर्तन दुकान में चोरी हो गई। सुबह दुकान का शटर एक ओर से उठा हुआ देखा गया तो संचालक को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दुकान संचालक ने कुम्हारी पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार चोरी की यह घटना कुम्हारी मुख्य बाजार की है। यहां स्थित धनीराम ज्वेलर्स में चोरों ने धावा बोला। इस दुकान में ज्वेलरी के साथ ही बर्तन का भी व्यापार होता है। दुकान के संचालक को मंगलवार सुबह पता चला। दुकान पहुंचा तो देखा तो शटर एक ओर से उठा हुआ था। दुकान के अंदर पूरा सामान बिखरा हुआ था। बताया जा रहा है कि दुकान से लगभग एक से डेढ़ किलो चांदी पार हो गया है। फिलहाल मामले में सुपेला पुलिस जांच कर रही है। चोरी का वास्तिबक आंकड़ा जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।





