ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर में प्रदेश के पहले ‘गोधन एम्पोरियम’ का किया उद्घाटन… एक ही छत के नीचे मिलेंगे गोबर से बने सभी सामान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर में प्रदेश के पहले ‘गोधन एम्पोरियम’ का किया उद्घाटन… एक ही छत के नीचे मिलेंगे गोबर से बने सभी सामान

By @dmin
Published: December 14, 2020
Share
Chief Minister inaugurated the state's first 'Godhan Emporium'
Chief Minister inaugurated the state's first 'Godhan Emporium'
SHARE

सरगुजा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को सरगुजा जिला प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय अंबिकापुर में प्रदेश के पहले गोधन एम्पोरियम का उद्घाटन किया। इस एम्पोरियम में गोधन न्याय योजना के तहत गोठानों में खरीदे गए गोबर से महिला समूहों द्वारा निर्मित हो रहे विभिन्न उत्पादों की बिक्री की जाएगी।
गोधन एम्पोरियम में गोबर से महिला समूहों द्वारा बनाई गई लकड़ी, ईंट, दीये, धूप बत्ती, अगरबत्ती, खिलौने, सजावटी समान सहित घनजीवामृत विक्रय के लिए उपलब्ध रहेगा। महिलाओं द्वारा गोबर तथा बेसन के साथ अन्य प्राकृतिक उत्पाद के मिश्रण से घनजीवामृत तैयार किया जा रहा है। इसके उपयोग से भूमि की उर्वरता बढ़ती है।
गोधन उत्पाद विक्रय सह प्रदर्शनी केंद्र के रूप में अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान के सामने गांधी स्टेडियम के प्रवेश द्वार के निकट गोधन एम्पोरियम की शुरुआत की जा रही है। एम्पोरियम का संचालन गोठान प्रबंध समिति द्वारा नगर निगम एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के मार्गदर्शन एवं निगरानी किया जाएगा। गोधन एम्पोरियम खुलने से जहां नागरिकों को गोधन उत्पाद खरीदने में सुविधा होगी वहीं समूह की महिलाओं अपने उत्पादों के विक्रय के लिए एक व्यवस्थित स्थान मिलेगा। अंबिकापुर का गोधन एम्पोरियम प्रदेश के लिए एक मॉडल साबित हो सकता है।
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पति सिंह, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे।

केबल वॉर पर भड़के विधायक रिकेश, सीएम साय से की चर्चा, बोले- अब हुआ विवाद तो चलेगा बुलडोजर
तबादला ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ गृहविभाग ने बड़ी संख्या में किया आईपीएस अधिकारियों का तबादला… 40 अफसरों का ट्रांसफर… देखें पूरी सूची
चाहे अफसर का लड़का हो या किसी बड़े नेता का, महिला को कार से कुचलने के मामले पर मंत्री सख्त
जनवरी में भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा नेपाल, जयनगर-जनकपुर ट्रैक शुरू करने की पूरी है तैयारी
छत्तीसगढ़ में अब तक 440.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लद्दाख में चीन से तनाव के बीच CDS बिपिन रावत बोले- हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार लद्दाख में चीन से तनाव के बीच CDS बिपिन रावत बोले- हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार
Next Article Jammu and Kashmir: Big success to security forces, three terrorists killed in Shopian encounter पीडीपी नेता के घर पर आतंकी हमला, घायल पीएसओ की उपचार के दौरान मौत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?