ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लद्दाख में चीन से तनाव के बीच CDS बिपिन रावत बोले- हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

लद्दाख में चीन से तनाव के बीच CDS बिपिन रावत बोले- हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार

By @dmin
Published: December 14, 2020
Share
लद्दाख में चीन से तनाव के बीच CDS बिपिन रावत बोले- हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार
लद्दाख में चीन से तनाव के बीच CDS बिपिन रावत बोले- हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पूर्वी लद्दाख की वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर महीनों से जारी भारत-चीन में गतिरोध के बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत ने सोमवार को पड़ोसी देश ड्रैगन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भारत चीन से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

सीडीएस बिपिन रावत ने कहा, ‘हम लद्दाख में एक गतिरोध की स्थिति में हैं और इसके आधार पर कुछ विकास गतिविधि है, जो चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में चल रही है। हर देश अपनी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए तैयारी करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम किसी भी घटना से सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
वहीं, पाकिस्तान द्वारा लगातार एलओसी पर किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन पर सीडीएस रावत ने कहा कि दूसरे पक्ष (पाक) को अधिक चिंतित होना चाहिए। हम पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम तकनीक से लड़े जाने वाले युद्ध का भविष्य देखें। हमें उत्तरी सीमाओं पर किसी भी खतरे या चुनौतियों का सामना करने के लिए पर्याप्त बल मिला हुआ है।

The other side should be getting more concerned. We are fully prepared: Chief of Defence Staff General Bipin Rawat on being asked about, "continuous ceasefire violation by Pakistan" pic.twitter.com/BoOagv4y4E

— ANI (@ANI) December 14, 2020

कई महीनों से भारत-चीन में आमना-सामना जारी
भारत-चीन के बीच एलएसी पर अप्रैल महीने से आमना-सामना जारी है। भारतीय इन्फ्रास्ट्रक्चर के विरोध में अप्रैल-मई में एलएसी पर तनाव बढ़ाने वाले चीन ने पूर्वी लद्दाख में भारतीय सीमा के नजदीक 60 हजार सैनिकों को तैनात किया है। इनके पास बड़ी मात्रा में टैंक और भारी हथियार भी हैं। किसी भी चीनी दुस्साहस का जवाब देने के लिए भारत ने भी उतनी ही शक्ति लगा दी। वहीं, दोनों देशों में सैन्य स्तर की बातचीत चल रही है। दोनों देशों के सैन्य कमांडर 8 दौर की बातचीत कर चुके हैं, और जल्द ही नौवें दौर की भी बातचीत होनी है। हालांकि, चीन की चालाकियों की वजह से अभी तक कोई रास्ता नहीं निकल पाया है।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ में सीएम फेस पर फिर दिया बयान, कहा- जो सीएम होगा वही चेहरा भी होगा
CG Crime : शराब के लिए पत्नी ने नहीं दिए पैसे तो जालिम पति ने कुल्हाड़ी से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
नया साल-नई उम्मीदें, टोक्यो ओलंपिक से लेकर क्रिकेट विश्व कप तक चुनौतियां की भरमार
यातायात विभाग का एक्शन : दुर्ग भिलाई में ताबड़तोड़ कार्रवाई, सड़क किनारे खड़ी बसों का ऑनलाइन चालान
Exit Pool Banned: निर्वाचन आयोग ने एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Bhupesh Baghel handed over 110 development works मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा जिले को दी 633.88 करोड़ रूपए की लागत के 110 विकास कार्यों की सौगात…. 82 करोड़ से बनेगा अम्बिकापुर-दरिमा-नवानगर सड़क मार्ग
Next Article Chief Minister inaugurated the state's first 'Godhan Emporium' मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर में प्रदेश के पहले ‘गोधन एम्पोरियम’ का किया उद्घाटन… एक ही छत के नीचे मिलेंगे गोबर से बने सभी सामान

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?