ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मप्र के उपचुनाव में ‘दगाबाजी’ और ‘दलित उपेक्षा’ को मुद्दा बनाने की कोशिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

मप्र के उपचुनाव में ‘दगाबाजी’ और ‘दलित उपेक्षा’ को मुद्दा बनाने की कोशिश

By @dmin
Published: June 21, 2020
Share
मप्र के उपचुनाव में 'दगाबाजी' और 'दलित उपेक्षा' को मुद्दा बनाने की कोशिश
मप्र के उपचुनाव में 'दगाबाजी' और 'दलित उपेक्षा' को मुद्दा बनाने की कोशिश
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव होने के बाद 24 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस जहां दगाबाजी को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है तो वहीं भाजपा ने दलित उपेक्षा को बड़ा मुद्दा बनाने के लिए कदमताल तेज कर दी है।
राज्य में आगामी समय में 24 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने वाले हैं, इनमें वे 22 सीटें शामिल है जहां वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, मगर इन विधायकों के इस्तीफो देने और भाजपा में शामिल होने के कारण कमलनाथ की सरकार गिर गई थी।
वहीं, हाल ही में हुए राज्यसभा के तीन सीटों के चुनाव में दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस जीती है। कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह और दलित नेता फूल सिंह बरैया को उम्मीदवार बनाया था। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तो चुनाव जीत गए मगर बरैया को हार का सामना करना पड़ा। वहीं भाजपा के दो उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी को जीत मिली है।
राज्यसभा चुनाव के बाद दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तरह से तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों ही दलों के नेताओं से लेकर विधानसभा क्षेत्र स्तर के नेताओं की बैठकों का दौर जारी है।
कांग्रेस 22 विधायकों सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंधिया के पार्टी छोडऩे को लेकर बड़ा मुद्दा बनाए हुए हैं और सीधे तौर पर उन पर दगाबाजी का आरोप लगा रही है। पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया का कहना है कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को पांच साल के लिए जनादेश दिया था मगर राजनीतिक स्वार्थ और सत्ता लोलुपता के चलते कमलनाथ की सरकार को अल्पमत में लाकर गिरा दिया गया। यह वह लोग हैं जिन्होंने जनादेश की अवहेलना की है और आगामी समय में होने वाले उपचुनाव में इसके नतीजे उन्हें भोगना पड़ेंगे।
वहीं, भाजपा राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर दलित उपेक्षा का आरोप लगा रही है। चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह कहते हैं कि कांग्रेस लगातार अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोगों की उपेक्षा करती रही है और राज्यसभा चुनाव में भी ऐसा ही हुआ है। दलित नेता फूल सिंह बरैया को उम्मीदवार तो बनाया मगर हराने के लिए, कांग्रेस का वास्तविक चरित्र ही यही है।
यहां आपको बता दें कि जिन 24 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है, इनमें से 16 सीटें ग्वालियर चंबल इलाके से आती हैं और यह ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाला क्षेत्र है। इतना ही नहीं यहां अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के मतदाताओं की संख्या भी अधिक है। कई विधानसभा सीटों के नतीजे तो इस वर्ग के मतदाता ही तय करते हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस ने अनजाने में भाजपा के हाथ में एक बड़ा सियासी मुद्दा दे दिया है। कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमले बोलने के लिए दल-बदल करने वाले नेताओं को बतौर हथियार उपयोग करती आ रही है।
वहीं भाजपा के हाथ में भी दलित उपेक्षा का मुद्दा लग गया है। उपचुनाव रोचक होंगे, दोनों दलों के पास अभी कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, लिहाजा उनका ज्यादा जोर मुद्दे की तलाश पर है। यही कारण है कि शुरुआती तौर पर दगाबाजी और दलित उपेक्षा जैसे मुद्दा नजर आ रहे हैं। चुनाव के नजदीक आते तक सियासी फि जा के साथ मुद्दे भी बदलते दिखें तो अचरज नहीं होगा।

लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अप्रैल के वेतन के साथ बढ़े डीए के भुगतान की तैयारी
युक्तियुक्तकरण: ‘हमारे शिक्षक हमें लौटा दिए जाएं’, पालक और बच्चे पहुंचे कलेक्ट्रेट पहुंचे, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
कान्यकुब्ज समाज छत्तीसगढ़ के विकास में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
फेयर एंड लवली नहीं रहेगा Fair , ब्रांड का नाम बदलेगी हिन्दुस्तान यूनीलीवर
घर के पास से जा रही महिला को बदमाश ने जबरन घर में खींचकर किया रेप, पुलिस ने आरोपी को सोमनी से किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र : गरीब कल्याण रोजगार अभियान में छत्तीसगढ़ राज्य को सम्मिलित करने का किया अनुरोध
Next Article इतिहास में पहली बार हुआ है कि 4 महीने में 4 आतंकी संगठनों के चीफ मारे गए: जम्मू-कश्मीर पुलिस इतिहास में पहली बार हुआ है कि 4 महीने में 4 आतंकी संगठनों के चीफ मारे गए: जम्मू-कश्मीर पुलिस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?