ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना, अब गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों को भी मिलेगा लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Breaking News : मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना, अब गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों को भी मिलेगा लाभ

By Mohan Rao
Published: April 20, 2023
Share
सीएम भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए ‘मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना’ की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने पहली किश्त के रूप में गुरुवार को योजना के अंतर्गत आने वाली सभी 6 हजार 111 ग्राम पंचायतों को 05-05 हजार रुपए के मान से कुल 03 करोड़ 05 लाख 55 हजार रुपए की राशि जारी की। मुख्यमंत्री  बघेल ने इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री आदिवासी परव सम्मान निधि के अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्र के 14 जिलों की 03 हजार 793 ग्राम पंचायतों को आज 05-05 हजार रुपए के मान से कुल 01 करोड़ 89 लाख 65 हजार रुपए की राशि जारी की। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 13 अप्रैल को बस्तर में आयोजित भरोसा सम्मेलन में ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ का शुभारंभ करते हुए बस्तर संभाग की 1840 ग्राम पंचायतों को योजना की पहली किश्त के रूप में 5-5 हजार रुपए के मान से अनुदान राशि जारी की थी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में यहां की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का काम अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य में तीजा, हरेली, भक्तिन महतारी कर्मा जयंती, मां शाकंभरी जयंती (छेरछेरा), छठ और विश्व आदिवासी दिवस जैसे पर्वो पर सार्वजनिक अवकाश दिया जा रहा है

राज्य शासन की यह भावना है कि तीज-त्यौहारों के माध्यम से नयी पीढ़ी अपने पारंपरिक मूल्यों से संस्कारित हो और अपनी संस्कृति पर गौरव का अनुभव करे। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, युवा महोत्सव, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, बासी – तिहार जैसे आयोजनों के पीछे भी हमारा यही उद्देश्य है । लोक-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से ही देवगुड़ियाँ और घोटुलों के विकास का काम भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अनुसूचित जाति विभाग के सचिव डीडी सिंह  भी उपस्थित थे । आदिम जाति विकास विभाग के मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह और वन मंत्री मोहम्मद अकबर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े थे ।

धान खरीदी की तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा: एक दिसंबंर से धान खरीदी… मुख्यमंत्री के निर्देशों से जिला व संभाग अधिकारियों को कराया गया अवगत
छत्तीसगढ़ में 25 सौ के पार पहुंचा मौतों का आंकड़ा: बीते 24 घंटों में 25 कोरोना संक्रमितों की मौत…. 1721 नए केस
Bhilai Breaking : ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुआ एनएसपीसीएल का एजीएम, शातिर ठग ने ऐसे लगाया चूना
भिलाई में शुरू हुई बेरोजगारी भत्ता पर कार्रवाई, क्लस्टर ने किया सत्यापन, पात्र हैं तो आप भी करें आवेदन
रेशने आवास जलभराव प्रभावितों को 500 अतिरिक्त मिलेंगे, विधायक रिकेश ने बताया दो-तीन दिन में 6500 का मिलेगा चेक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फॉर द गुड रीजन फाउण्डेशन सोसायटी की नेक पहल, नि:शुल्क प्रशिक्षण से हूनरमंद के साथ आत्मनिर्भर बन रहे ग्रामीण फॉर द गुड रीजन फाउण्डेशन सोसायटी की नेक पहल, नि:शुल्क प्रशिक्षण से हूनरमंद के साथ आत्मनिर्भर बन रहे ग्रामीण
Next Article पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने IHM में किया 50 सीटर हास्टल भवन का शिलान्यास... पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने IHM में किया 50 सीटर हास्टल भवन का शिलान्यास…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?