ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: NHAI का कर्मी बताकर रायपुर की युवती से 8 लाख की ठगी, जीवन साथी डॉट कॉम के जरिए मिले और किया था शादी का वादा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedRaipur

NHAI का कर्मी बताकर रायपुर की युवती से 8 लाख की ठगी, जीवन साथी डॉट कॉम के जरिए मिले और किया था शादी का वादा

By Mohan Rao
Published: June 3, 2023
Share
ठगी का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर की एक युवती से जीवन साथी डॉट कॉम के जरिए परिचय होने के बाद नागपुर के युवक ने 8 लाख रुपए की ठगी कर ली। युवक ने युवती से शादी का वादा किया और खुद को NHAI नागपुर डिवीजन का कर्मचारी बताया। इसके बाद अलग अलग बहानों से युवती से 8 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नागपुर से ठग को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ने तेलीबांधा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि नागपुर के भीलगांव का रहने वाला परम सवालाखे से उसकी पहचान जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से हुई थी। अच्छे रिश्ते की तलाश में युवती चने प्रोफाइल चेक किया और फिर परिचय हुआ। परम ने खुद को NHAI नागपुर डिवीजन का कर्मचारी बताया। दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान परम सवालखे रायपुर युवती से मिलने पहुंचा।

22 मई को वह रायपुर पहुंचा और बातों ही बातों में युवती से पांच हजार रुपए ले लिए। इसके बाद 20 हजार रुपए ले लिए। परम ने युवती को पूरी तरह से झांसे में लेकर अपने पिता के इलाज व उनकी मौत का बहाना करते हुए रुपए वसूले। परम ने युवती से मिलने के बाद अलग अलग बहाने से 8 लाख वसूले। युवती ने जब पैसे वापस मांगे तो टाल मटोल करने लगा और फोन भी बंद कर दिया। इसके बाद युवती ने तेलीबांधा थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पहले से शादीशुदा था शातिर
शिकायत के बाद तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए एक टीम बनाई और नागपुर रवाना किया। नागपुर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर आरोपी परम सवालाखे को गिरफ्तार किया। पुलिस जब नागपुर पहुंची तो पता चला कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है और जीवन साथी डॉट कॉम में अपना फ्रोफाइल डाल रखा है ताकि वह इसी तरह से झांसे में लेकर ठगी कर सके। फिलहाल तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime : घर के बाहर से युवती को उठा ले गया बदमाश, जंगल में दुष्कर्म कर छोड़ा… आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में कोरोना का अब तक सबसे बड़ा रिकार्ड…. पिछले 24 घंटे में मिले 7 हजार से अधिक नए मरीज, 44 की मौत
राजोरी में बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के दो जवान घायल
कोविड से रिकवरी के बाद टीबी की जांच अवश्य कराएं, वैक्सीनेशन भी जरूरी
छत्तीसगढ़ में अब तक 398 मिमी औसत वर्षा दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्टंट शूट के दौरान ऐसा हादसा हुआ कि बाल-बाल बच गए फ्रेडी दारूवाला, मौत को देखा करीब से, साझा किये अनुभव स्टंट शूट के दौरान ऐसा हादसा हुआ कि बाल-बाल बच गए फ्रेडी दारूवाला, मौत को देखा करीब से, साझा किये अनुभव
Next Article भेंट मुलाकात : सेक्टर 9 पहुंचे विधायक देवेन्द्र यादव, बड़ो से लिया आशीर्वाद, छोटो को दिया प्यार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?