ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब कहलाएंगे डॉ भूपेश बघेल, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने दी Doctorate in Philosophy की उपाधि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब कहलाएंगे डॉ भूपेश बघेल, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने दी Doctorate in Philosophy की उपाधि

By Mohan Rao
Published: April 24, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

भिलाई। हेमचंद यादव युनिवर्सिटी ने सोमवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पीएचडी की मानद उपाणि दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यनिवर्सिटी द्वारा Doctorate in Philosophy की उपाधि दी गई है। इसके साथ ही अब उनके नाम के आगे डॉ जुड़ जाएगा। सीएम भूपेश बघेल अब सीएम डॉ भूपेश बघेल कहलाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा यूनिवर्सिटी ने पद्मश्री उषा बारले को भी पीएचडी दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ.अरुणा पलटा और कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप ने पीएचडी की मानद उपाधि भेंट की।

हेमचंद यादव  विश्वविद्यालय दुर्ग के प्रथम दीक्षांत समारोह व आठवीं विश्वविद्यालय स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में सोमवार को भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ऑडिटोरियम में संपादित हुआ। जहां समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन द्वारा की गई।  राज्यपाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े थे। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समारोह के मुख्य अतिथि बने। समारोह में पर्यावरण संरक्षण व समाज कल्याण की दिशा में अद्वितीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और 47 वर्षों से कला की साधना करने वाली पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले को मानद उपाधि दी गई। आज के दीक्षांत समारोह में 13 पीएचडी शोधार्थियों को डिग्री और 135 छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम स्थल में पोटिया कला में 40 एकड़ रकबे व 12 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे नए हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के लिए ऑडिटोरियम और नरेंद्र देव वर्मा शोधपीठ के स्थापना की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन ने शिक्षा को सबसे ताकतवर हथियार बताया। उन्होंने दीक्षांत समारोह में उपस्थित शोधकर्ताओं व छात्र-छात्राओं दी जाने वाली उपाधि व स्वर्ण पदक को उनके सालों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने इस बात की खुशी जताई की विद्यार्थी अपने जीवन की नये पड़ाव पर प्रवेश कर रहे हैं। भविष्य मे कई चुनौतियां आएगी लेकिन नये अवसर भी प्राप्त होंगे। बेहतर भविष्य का निर्माण हो इसके लिए आपके पास शिक्षण सत्र में अर्जित किया गया ज्ञान और कौशल दोनो है। जिसे आप अपनी मेहनत, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और जिज्ञासा से प्राप्त करेंगे।

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री बघेल ने ऑडिटोरियम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए स्वर्गीय हेमचंद यादव को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया। उन्होंने कहा कि पीएचडी की उपाधि व स्वर्ण पदक पाने वाले छात्र-छात्राओं में लड़कियों की कुल संख्या 107 थीं। जिस पर उन्होंने लड़कियों की मेहनत व दृढ़ संकल्प की ओर सबका ध्यान केंद्रीत किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जागरूकता के लिए ज्ञान का होना आवश्यक है और यह शिक्षा से प्राप्त होता है। उन्होंने शिक्षा में नैतिक मूल्यों के समावेश पर जोर दिया।

इस मौके पर उन्होंने अपने युवा अवस्था को याद करते हुए कहा कि जब-जब उन्होंने शिक्षा का चुनाव किया, उन्हें जीवन में बेहतर परिणाम मिले। समावेशी विकास की अवधारणा भी उन्हें शिक्षा से प्राप्त हुई। आज इसी का परिणाम है कि एनजीजीबी धरातल पर सफलतापूर्वक क्रियान्वित हो रही है और सभी वर्गों के लिए एक बेहतर इकोसिस्टम का निर्माण हो पा रहा है। उन्होंने शासन की योजना नरवा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रवाहित होने वाले 30 हजार नालों में से 13 हजार नालों का चिन्हांकन इस योजना के अंतर्गत वाटर रिचार्जिंग के लिए किया गया। जिसके सकारात्मक परिणाम धीरे-धीरे ही सही परंतु जल स्तर में दिख रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ में एक ऐसे पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण हो रहा है जो कि छत्तीसगढ़ के भविष्य को और उज्जवल बनाएगा। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को जीवन में संयम और सदाचार को अपनाकर बेहतर चरित्र निर्माण और समाज निर्माण करने की सलाह दी।

दीक्षांत समारोह में अध्यक्ष रामकृष्ण आश्रम राजकोट अति विशिष्ट अतिथि स्वामी निखिलेश्वरानंद, कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, कैबिनेट मंत्री, उच्च शिक्षा,  तकनीकी शिक्षा, विज्ञान प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और जनशक्ति नियोजन उमेश पटेल, सांसद लोकसभा विजय बघेल, दुर्ग विधायक एवं अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कॉपोरेशन पद्मनाभपुर अरूण वोरा, दुर्ग, विधायक देवेन्द्र यादव, कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप, कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा व अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षक, प्राचार्य व अधिकारीगण उपस्थित थे ।

शीघ्र प्रारंभ होगा शहर के ह्रदय स्थल पर वर्किंग वुमन के लिए हॉस्टल
बड़ा हादसा: रेलवे फाटक के पास ट्रक में पीछे से घुसी तेजरफ्तार कार, दो युवतियों सहित चार की मौत
अगर परेशान कर रहा है आपको गर्दन का दर्द, ये 8 योगासन दिलाएंगे इससे छुटकारा…
बोलेरो सवार ने ट्रक के हेल्पर पर चढ़ा दी गाड़ी, मौके पर मौत….. दो दिन पकड़ाए आरोपी
सेक्टर 3 और सेक्टर 5 में विधायक ने निकाली प्रगति यात्रा, लोगों को मिली ओपन जिम और वाटर एटीएम की सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking: सुपेला से मौर्या चंद्रा तक वन-वे होगा ट्रैफिक, कल से शुरू होगा रोड डामरीकरण
Next Article 13 लाख से होगा सड़क का डामरीकरण, विधायक व महापौर ने किया भूमिपूजन 13 लाख से होगा सड़क का डामरीकरण, विधायक व महापौर ने किया भूमिपूजन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?