ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पहुना बनकर पहुंचे मनुकूल ने बच्चों को किया रिचार्ज और कहा गोल पर करें फोकस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

पहुना बनकर पहुंचे मनुकूल ने बच्चों को किया रिचार्ज और कहा गोल पर करें फोकस

By @dmin
Published: August 21, 2022
Share
पहुना बनकर पहुंचे मनुकूल ने बच्चों को किया रिचार्ज और कहा गोल पर करें फोकस
पहुना बनकर पहुंचे मनुकूल ने बच्चों को किया रिचार्ज और कहा गोल पर करें फोकस
SHARE

कार्यक्रम हमर पहुना में पहुंचे सक्सेस कोच , शासकीय स्कूल ढौर में बच्चों को किया मोटिवेट
भिलाई। सरकारी स्कूल में चल रहे कार्यक्रम हमर पहुना में बच्चों को मोटिवेट करने पहुंचे माइंड ट्रेनर एवं सक्सेस कोच मनुकूल ठाकुर ने बच्चों को सफलता के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपना गोल फोकस रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता, सफल होने के लिए एक-एक स्टेप आगे बढऩा होता है। वे शासकीय हाईस्कूल ढौर में पहुना बनकर पहुंचे थे। कार्यक्रम की शुरुआत में व्याख्याता कुलेश्वरी वर्मा ने सरस्वती वंदना से की। संकुल समन्वयक दधीचि सिंह ने स्वागत गीत पेश किया। इस अवसर पर पहुना मनुकूल ठाकुर ने कहा कि स्टेप बाई स्टेप नियमों को फॉलोअप करने से ही जीवन मे सफलता मिलती है, बस आपका मार्गदर्शक अच्छा होना चाहिए। सबसे पहले आप अपना जीवन का गोल क्लियर करें। ईमानदारी और दृढ़ता से कार्य करें निश्चित ही सफलता आपके कदम चूमेगी।

बाद में न हो पछतावा इसलिए अभी सुने बड़ों की बात
सक्सेस कोच मनुकूल ने कहा कि काश शब्द को अपने डिक्शनरी से निकाल दीजिए क्योंकि यह काश शब्द अगर आपके जीवन में आ गया तो सिर्फ पछतावा ही होगा और तब आप सोचेंगे कि काश मैनें अपने माता-पिता या शिक्षक की बात सुनी होती। यह शब्द जीवन के लिए बाधक है। यह साधक नहीं बन सकते। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन पूर्णत: अनुशासित होना चाहिए। जीवन में आपके मित्र, बहुत अच्छे होने चाहिए अच्छा मित्र आपको हर समय अच्छी दिशा में मार्ग प्रशस्त करता है।

शिक्षकों को भी दिए टिप्स
उन्होंने शिक्षकों से कहा कि क्लास में जाने से पहले आपका मन शांत होना चाहिये। स्ट्रेस में कभी भी बच्चों को आप अच्छी शिक्षा नहीं दे सकते। अध्यापन के पूर्व आपकी उस विषय की अच्छी तैयारी होनी चाहिए। पढ़ाई बच्चों को बोझिल ना लगे ऐसा आकर्षक और रोचक माहौल आपको तैयार करना चाहिए। साथ ही आपका ड्रेसिंग सेंस भी कक्षा और स्कूल के अनुकूल होना चाहिए। इस मौके पर प्रतिभावान छात्र छात्राओं को विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सौरभ सिंह जागृत और मोटिवेशनल स्पीकर ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य वैदेही चौरसिया, संकुल समन्वयक दधीचि सिंह, समाजसेवी सौरभ सिंह जागृत सहित हाई स्कूल और मिडिल स्कूल के स्टाफ मौजूद थे।

एक राष्ट्र एक चुनाव समय की मांग, पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा बोले- इसी से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र
जिले में उत्साह और उमंग के साथ कृष्ण कुंज का हुआ शुभारंभ
बीएसपी के लीज की रजिस्ट्री : 12 जुलाई को शुरू होगी रजिस्ट्री की प्रक्रिया, लीज धारकों को ले जाने होंगे यह दस्तावेज
Video : कभी देखा है एक सांप को दूसरे सांप निगलते हुए, कोरबा में दिखा यह दुर्लभ नजारा… आप भी देखें यह शानदार वीडियो
आदिवासी क्षेत्र में युवाओं के लिए बना सर्व-सुविधायुक्त फिटनेस सेंटर…. मुख्यमंत्री ने कसरत कर युवाओं को दिया फिटनेस मंत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 304 # 21 august 2022
Next Article मुझे नवाज अद्भुत कलाकार लगते हैं: केजीएफ स्टार यश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?