ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निजी अस्पतालों में मिल रहे कोरोना संक्रमितों को लेकर कलेक्टर सख्त: कहा मामले बढ़े तो सील होगा पूरा अस्पताल
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

निजी अस्पतालों में मिल रहे कोरोना संक्रमितों को लेकर कलेक्टर सख्त: कहा मामले बढ़े तो सील होगा पूरा अस्पताल

By @dmin Published June 30, 2020
Share
Collector strict about corona infects being found in private hospitals
Collector strict about corona infects being found in private hospitals
SHARE

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने आईएमए के पदाधिकारियों एवं निजी हास्पिटल के प्रबंधकों की ली बैठक

दुर्ग। बीते दिनों निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमण से संबंधित मामले आए हैं। हास्पिटल में संक्रमण से रोकथाम के लिए सामान्य सावधानियां बरती जाएं तो इन स्थितियों पर काफी हद तक नियंत्रण प्राप्त किया जा सकता है। यदि किसी प्राइवेट हास्पिटल से मरीजों के संक्रमित होने के मामले अनुपात से अधिक आते हैं तो पूरे हास्पिटल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। यह बातें आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने आईएमए के पदाधिकारियों एवं निजी हास्पिटल के प्रबंधकों की बैठक में कही। इस दौरान पीपीई किट के सही तरीके से इस्तेमाल के बारे में हास्पिटल परिसर में संक्रमण की रोकथाम को रोकने के लिए बरती जाने वाली सामान्य सावधानियों के संबंध में विशेषज्ञों ने अवगत कराया एवं इस संबंध में वीडियो फिल्म भी दिखाई।

Contents
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने आईएमए के पदाधिकारियों एवं निजी हास्पिटल के प्रबंधकों की ली बैठकफीवर क्लीनिक अलग थलग हों तो अच्छा

कलेक्टर ने कहा कि प्राइवेट हास्पिटलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम मानिटरिंग करेगी। यहां पर पीपीई किट की उपलब्धता एवं इनके उपयोग के विषय में तथा कोरोना संक्रमण के रोकथाम से संबंधित अन्य सावधानियों के क्रियान्वयन पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जैसाकि सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस का संक्रमण अन्य वायरस की तुलना में बहुत तेजी से होता है अतएव इसके लिए पूरी तरह से सावधानी बरतना आवश्यक हैं। पीपीई किट के इस्तेमाल के संबंध में वीडियो आपको दिखाए गए हैं। पूरे हेल्थ स्टाफ से इसका अनुपालन कराएं। पीपीई किट चेंज करने, मास्क उतारने एवं पूरे शरीर को सैनिटाइज करने प्रोटोकाल के मुताबिक हेल्थ स्टाफ काम करे। इस संबंध में थोड़ी भी चूक संक्रमण को तेजी से फैलाने का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि जिन प्राइवेट हास्पिटल में कोरोना पाजिटिव संक्रमण के मामले सामने आए हैं वहां हमने अभी प्रभावित क्षेत्र को सील किया है और इमरजेंसी सेवाएं आरंभ रखी हैं। किसी भी अस्पताल में यदि अनुपात से अधिक संक्रमण के मामले आते हैं तो फिर पूरे अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

फीवर क्लीनिक अलग थलग हों तो अच्छा

कलेक्टर ने कहा कि संक्रमण की रोकथाम का सबसे अच्छा तरीका यह है कि संक्रमण को बाहर ही चिन्हांकित कर लिया जाए। अस्पतालों में फीवर क्लीनिक अलग-थलग हों तो यह बहुत अच्छा है ताकि लक्षण वाले मरीजों का चिन्हांकन यहीं पर कर लिया जाए। फीवर क्लीनिक जितने अस्पताल के भीतर होंगे, उतना ही संक्रमण के फैलने की आशंका रहेगी।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin June 30, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bus operators will now be able to get a special permit sitting at home बस संचालक अब घर बैठे ले सकेंगे स्पेशल परमिट: सीएम के निर्देश पर अस्थायी परमिट प्रक्रिया हुई सरल
Next Article Ticketlock is not working in the phone, this message is coming टिकटॉक यूजर्स को झटका: टिकटॉक नहीं कर रहा फोन में काम, आ रहा यह मैसेज

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?