ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फर्जी दस्तावेजों से बुलेट फाइनेंस कराने का मामला, फरार शोरूम मैनेजर बैकुंठपुर से गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ के होनहार छात्र कृष्ण अग्रवाल का सम्मान, राष्ट्रीय स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा
October 15, 2026
भिलाई के मूर्तिकार अंकुश का कमाल : नवरात्रि पर संगमरमर तराशकर बनाई मां दुर्गा की सूक्ष्म प्रतिमा
October 15, 2026
कोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद का शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए चयन
October 15, 2026
shreekanchanpath 03 # 15 October 2026
October 15, 2026
हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास, दो साल पुराने हत्या के मामले में कोर्ट का फैसला
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

फर्जी दस्तावेजों से बुलेट फाइनेंस कराने का मामला, फरार शोरूम मैनेजर बैकुंठपुर से गिरफ्तार

By Mohan Rao Published November 15, 2024
Share
ठगी का फरार आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। जशपुर जिले में पिछले दिनों सामने आए फाइनेंस गैंग के मामले में पुलिस ने फरार बुलेट शोरूम के मैनेजर को बैकुंठपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगाताछ छिप रहा था। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में सरगना शाहरूख खान एवं साथी वसीम अकरम को चौकी कोतबा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया जा चुका है। वहीं अब बुलेट शोरूम का मैनेजर मनीष डेविड गिरफ्तार हो गया। मनीष डेविड ने शाहरूख खान से दस्तावेज एवं अन्य डाटा प्राप्त कर कूटरचना कर अनेकों वाहन का फायनेंस कराया और बेच दिया। इस मामले में पुलिस ने  धारा 420, 467, 468, 471, 379, 34 के तहत कार्रवाई की है।

बता दें इस मामले में आशीष शर्मा (26) निवासी कोतबा ने चौकी में एक शिकायत की थी। उसे 12 अगस्त 2024 को कोरियर के माध्यम से एक आर.सी. बुक प्राप्त हुई। जिसमें वाहन का रजिस्ट्रेशन क्र. सी.जी. 29 ए.जी. 1344 का रजिस्ट्रेशन दिनांक 06.02.2024 एवं चेचिस नंबर, इंजन नंबर इत्यादि अंकित है। उक्त वाहन को हिंदुजा लिलैंड फायनेंस कंपनी के द्वारा फायनेंस किया गया है। आवेदक एवं इसके परिवार के सदस्य के द्वारा किसी प्रकार का इस वर्ष वाहन नहीं खरीदा गया है, न ही इसके द्वारा किसी प्रकार का मूल दस्तावेज दिया गया है। इसके द्वारा दस्तावेज की छायाप्रति को स्कूटी के डिक्की में रखा गया था जिसे किसी अज्ञात के द्वारा चुराकर उसका दुरूपयोग किया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी शाहरूख खान (26) निवासी खोरमा थाना प्रतापपुर जिला सूरजपुर एवं वसीम खान (40) निवासी रसुलपुर अंबिकापुर के कब्जे से 10 नग बुलेट वाहन एवं 01 नग स्कूटी को जब्त कर उन्हें दिनांक 3 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण का सहआरोपी मनीष डेविड फरार था, जिसकी पतासाजी की जा रही थी। विवेचना दौरान मनीष डेविड के बैकुण्ठपुर में होने की जानकारी मिलने पर चौकी कोतबा से तत्काल पुलिस टीम मौके पर जाकर दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में मनीष डेविड ने बताया कि यह सीधे शाहरूख खान से जुड़ा था एवं उसी से दस्तावेज प्राप्त करता था एवं फायनेंस कराने का काम करता था। आरोपी मनीष डेविड के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक राकेश सिंह, आरक्षक उपेन्द्र सिंह, बूटा सिंह का योगदान रहा है।

You Might Also Like

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ के होनहार छात्र कृष्ण अग्रवाल का सम्मान, राष्ट्रीय स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा

भिलाई के मूर्तिकार अंकुश का कमाल : नवरात्रि पर संगमरमर तराशकर बनाई मां दुर्गा की सूक्ष्म प्रतिमा

कोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद का शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए चयन

हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास, दो साल पुराने हत्या के मामले में कोर्ट का फैसला

रायपुर में कल से भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 का रोमांच, महिला दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री

Mohan Rao November 15, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जनजातीय गौरव दिवस: दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदला, 'बिरसा मुंडा चौक' होगा नया नाम जनजातीय गौरव दिवस: दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदला, ‘बिरसा मुंडा चौक’ होगा नया नाम
Next Article आदिवासी समाज के रीति-रिवाज, रहन-सहन, संस्कृति, कला तथा जीवन शैली को आत्मसात करना चाहिए-सांसद विजय बघेल आदिवासी समाज के रीति-रिवाज, रहन-सहन, संस्कृति, कला तथा जीवन शैली को आत्मसात करना चाहिए-सांसद विजय बघेल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?