ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पशु तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो पिकअप में भरकर ले जा रहे 25 मवेशी… तस्कर फरार
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

पशु तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो पिकअप में भरकर ले जा रहे 25 मवेशी… तस्कर फरार

By Mohan Rao Published October 25, 2024
Share
पशु तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
SHARE

जशपुर। पशु तस्करी के खिलाफ जशपुर ने बड़ी कार्रवाई की है। दो पिकअप वाहनों से 25 मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा था। जिले के 7 थाना व चौकी की पुलिस ने घेराबंदी की तो सभी तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो पिकअप वाहनों से 25 मवेशियों को मुक्त कराया है। पिकअप वाहन व गोवंश की कीमत 16 लाख रुपए आंकी गई है। वहीं पुलिस अज्ञात तस्करों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार एसपी शशि मोहन सिंह को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ मवेशी तस्कर अलग-अलग पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गौ-वंश की तस्करी करते हुये रायगढ़ क्षेत्र की ओर से दोकड़ा, कांसाबेल के रास्ते झारखंड की ओर जाने वाले हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में चौकी दोकड़ा, थाना कांसाबेल, थाना बगीचा, थाना नारायणपुर, थाना दुलदुला, थाना लोदाम, थाना कुनकुरी के पुलिस स्टाफ की टीम पतासाजी एवं गिरफ्तारी क लिए लगाया गया था।  

स्टापर तोड़कर भाग निकले तस्कर
इस दौरान तस्करों के पिकअप वाहन की कांसाबेल थाना क्षेत्र में प्रवेश करने की सूचना मिलने पर थाना कुनकुरी को अलर्ट करते हुये थाना प्रभारी कांसाबेल एवं चौकी प्रभारी दोकड़ा द्वारा कांसाबेल बस स्टैंड के पास बेरिकेटिंग लगाया गया था, लेकिन तस्कर बगीचा, महादेवडांड़ के ग्रामीण रास्ते से निकल रहे थे। चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक अशोक यादव द्वारा अज्ञात पिकअप वाहन का पीछा किया गया एवं थाना बगीचा को सूचना देकर रायकेरा चौक के पास स्टापर लगाकर नाकाबंदी की गई। इस दौरान पिकअप चालक ने स्टापर को ठोकर मारते हुये नारायणपुर क्षेत्र की ओर प्रवेश कर लिया।

लकड़ी की बेरीकेडिंग भी तोड़ी
इसके बाद थाना नारायणपुर प्रभारी उप निरीक्षक सतीश सोनवानी एवं टीम द्वारा सरबकोम्बो के पास गाड़ी रोकने 2 अलग-अलग जगहों पर लकड़ी से बेरीकेडिंग की गई। पिकअप सवारों से इसे भी पार कर लिया। इसके बाद एसआई सतीश सोनवानी एवं अशोक यादव की टीम द्वारा अज्ञात तस्कर का पीछा करते हुये थाना दुलदुला, थाना कुनकुरी, थाना लोदाम को सूचना देकर चरईडांड़ एवं लोरोघाट के पास नाकाबंदी करने कहा गया। दोनों पिकअप वाहन में सवार अज्ञात गौ-तस्कर चरईडांड़ की ओर न जाकर बेने घाट होते गुल्लुफाल की ओर निकल गए।

कीचड़ भरे रास्ते में फंसे दोनों पिकअप
इसकी सूचना चौकी सोनक्यारी को देकर पकड़ने कहा गया। रास्ते में गुल्लुफाल जंगल के पास ग्राम डुमरटोली के एक कीचड़ भरे कच्चे रास्ते में शुक्रवार की सुबह दोनों पिकअप वाहन फंस गए। तस्कर अपने पशुओं एवं पिकअप वाहन को वहां से छोड़कर भाग गये। पुलिस ने 25 गोवंश बरामद किया। इनमें से से 3 गोवंश की दम घुटने से मृत्यू हो गई और शेष 22 गोवंश को सुरक्षित रखा गया। चौकी सोनक्यारी में अज्ञात गौ-तस्करों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।           

कार्रवाई में इनका रहा योगदान
इस पूरी कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत, थाना प्रभारी कांसाबेल निरीक्षक गौरव पांड़ेय, चौकी प्रभारी दोकड़ा अशोक यादव, थाना प्रभारी नारायणपुर उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, थाना लोदाम प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव, चौकी प्रभारी सोनक्यारी एएसआई बालकृष्ण भगत, प्रधान आरक्षक अनानियुस लकड़ा, रामानुजम पाण्डेय, अजय कुजूर, आरक्षक जीवन मसीह, ढलेश्वर यादव, विशाल गुप्ता, आरक्षक विमल मिंज, विरेन्द्र तेंदुआ, नगर सैनिक ओमप्रकाश एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा है।     

जल्द होगी तस्करों की गिरफ्तारी : एसपी शशिमोहन
पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि बीती रात्रि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 07 थाना व चौकी की पुलिस रातभर घेराबंदी कर गुल्लुफाल जंगल से 02 पीकअप वाहनों से 25 नग गौ-वंश को जप्त किया गया है, 03 गौ-वंश की मृत्यू हो गई है, कई जगह रोकने हेतु बेरिकेड्स लगाये गये थे, हांलाकि आरोपी फरार हो गये हैं, लेकिन जप्त हुए गाड़ी के इंजन नंबर और चेचिस नंबर के आधार पर वाहन के मालिक का शीघ्र पता लगाकर गिरफ्तारी की जावेगी। जशपुर पुलिस की सक्रियता के कारण तस्कर अब ग्रामीण रास्ता का उपयोग कर झारखंड की ओर ले जाने का प्रयास कर रहें हैं, जशपुर पुलिस की इस ओर भी कड़ी नजर है।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Mohan Rao October 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 13 # 25 October 2024
Next Article Breaking News : गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई…. कबीरधाम पुलिस ने पकड़ा इतना गांजा… देखकर उड़े होश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?