ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फरवरी से हर महीने एक हफ्ते तक बंगाल में डेरा डालेंगे अमित शाह, ममता की बढ़ेंगी मुश्किलें?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

फरवरी से हर महीने एक हफ्ते तक बंगाल में डेरा डालेंगे अमित शाह, ममता की बढ़ेंगी मुश्किलें?

By @dmin
Published: December 22, 2020
Share
फरवरी से हर महीने एक हफ्ते तक बंगाल में डेरा डालेंगे अमित शाह, ममता की बढ़ेंगी मुश्किलें?
फरवरी से हर महीने एक हफ्ते तक बंगाल में डेरा डालेंगे अमित शाह, ममता की बढ़ेंगी मुश्किलें?
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी ताबड़तोड़ तरीके से चुनावी तैयारियों में लगी हुई है। पिछले दिनों पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल का दो दिनों का दौरा किया था। हालांकि, अब अगले साल फरवरी से शाह बंगाल में और अधिक समय बिताने जा रहे हैं। शाह के इस कदम से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढऩी तय मानी जा रही हैं।

सूत्रों ने जानकारी दी है कि अमित शाह फरवरी से हर महीने लगभग एक हफ्ते तक पश्चिम बंगाल में समय बिताएंगे। शाह ने यह जानकारी हाल के अपने दौरे के दौरान राज्य के नेताओं को बैठक के दौरान दी। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अगले दौरे के लिए अमित शाह के कार्यालय से दो तारीखें तय की गई हैं। उम्मीद है कि 12 जनवरी को अमित शाह बंगाल का अगला दौरा कर सकते हैं। उस दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती भी है। इसके अलावा, दूसरी तारीख 23 जनवरी के आसपास हो सकती है। उस समय सुभाष चंद्र बोस की बर्थ एनिवर्सिरी है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया, ’20 जनवरी के बाद ज्यादा उम्मीद है, क्योंकि जब अगले दौरे के बारे में राज्य के नेताओं से पूछा गया तो उन्होंने यह जानकारी दी। बंगाल के बीजेपी सांसद ने बताया कि फरवरी से हो सकता है कि वे (अमित शाह) विधानसभा चुनाव तक हर महीने एक हफ्ते तक का समय राज्य में ही बिताएं। उनकी राज्य में मौजूदगी पार्टी कैडर को काफी बूस्ट कर रही है।

Amit Shah's next Bengal visit in Jan, to spend more time in poll-bound state from Feb

Read @ANI Story | https://t.co/tcPJD3fpP3 pic.twitter.com/PAZ2IvGHiL

— ANI Digital (@ani_digital) December 22, 2020

बंगाल में 200 सीटों का बीजेपी का है लक्ष्य
अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में कुल 294 सीटों में से 200 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने हाल ही में बंगाल का दो दिनों का दौरा भी किया था। इस दौरान, उन्होंने ममता सरकार पर निशाना साधा था। शाह ने बंगाल में रोड शो भी निकाला था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उन्होंने जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के लिए ममता की पार्टी को जिम्मेदार ठहराते हुए हमला बोला था। इसके अलावा, उन्होंने कहा था कि बंगाल में बीजेपी का अगला मुख्यमंत्री राज्य से ही होने वाला है।

कब होंगे पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव?
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 के मध्य में होने हैं। हालांकि, अभी तक चुनाव आयोग ने कोई भी तारीख का ऐलान नहीं किया है। आयोग ने अक्टूबर-नवंबर में बिहार चुनाव आयोजित कराने के बाद कहा था कि कोई भी चुनाव कोरोना की वजह से टलेंगे नहीं। चुनाव आयोग ने कहा था कि आने वाले सभी चुनाव समय पर ही कराए जाएंगे।

बिग ब्रेकिंग: केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रीमंडल से इस्तीफा दिया
कपड़ों से मेकअप के दाग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 तरीके…
एमएसपी पर किसानों से दाल खरीदेगी भूपेश सरकार, पहली बार 25 मंडियों पर होगी खरीदी
केंद्रीय कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ को दी दो नई रेल लाइनों को मंजूरी, सीएम साय बोले- रेल सुविधा के क्षेत्र में आएगा क्रांतिकारी परिवर्तन
ईडी की बड़ी कार्रवाई: राजधानी सहित इन जिलों में कारोबारियों के यहां छापा, दुर्ग में सीए के ठिकाने पर पहुंची टीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Central Education Minister Nishank said - CBSE board examinations केन्द्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा- फरवरी 2021 तक नहीं होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं
Next Article चीन के साथ सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री की दो टूक, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा किसान दिवस पर बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह: सरकार कर रही है बात…. जल्द आंदोलन वापस लेंगे अन्नदाता

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?