ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम को दी 140.50 करोड़ की सौगात, विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम को दी 140.50 करोड़ की सौगात, विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

By Mohan Rao
Published: June 9, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कवर्धा में आयोजित समारोह में
SHARE

कबीरधाम। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कवर्धा के न्यू हाईटेक बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने लगभग एक अरब 40 करोड़ 50 लाख रूपए के विभिन्न विकास मूलक कार्यों की सौगात दी। इन सौगातों में 24 अलग-अलग विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है। जिसमें 45 करोड़ 92 लाख 41 हजार रूपए की लागत के 6 कार्य का लोकार्पण और 94 करोड़ 56 लाख 80 हजार रूपए लागत के 18 कार्यों का शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर, राज्य क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, राज्य योग आयोग सदस्य गणेश योगी, श्री नीलकंठ चन्द्रवशी,  जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा होरी साहू, जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा राम साहू, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, राज्य मनरेगा सदस्य कलीम खान सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधी शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे विशेष रूप से उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री बघेल ने जिन कार्यों का लोकार्पण  किया उनमें 27 करोड़ 77 लाख 73 हजार रूपए की लागत से जल आवर्धन योजना, 9 करोड़ 69 लाख 56 हजार रूपए की लागत से हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण एवं बाह्य विकास कार्य, 53 लाख 76 हजार रूपए की लागत से पौनी पसारी योजना 02 नग (लघु बाजार निर्माण), 1 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से कवर्धा में अग्निशमन केन्द्र कार्यालय भवन का निर्माण कार्य, 4 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से विकासखंड बोड़ला के ग्राम झलमला में शासकीय महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य, और 1 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से पो.मै. आदिवासी कन्या छात्रावास चिल्फी भवन निर्माण कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री ने जिन कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें  4 करोड़ 34 लाख 54 हजार रूपए की लागत से विकासखंड कुसुमघटा से बोईरकछरा मार्ग के फोंक नदी पर उच्च स्तरीय पुलमय पहुंचमार्ग का निर्माण कार्य, 7 करोड़ 56 लाख 84 हजार रूपए की लागत से बांटीपथरा से कुई मार्ग हाफ नदी पर उच्चस्तरीय पुल सहित पहुंचमार्ग का निर्माण कार्य, 4 करोड़ 78 लाख 96 हजार रूपए की लागत से अमेरा से सिली मार्ग पर नीरा नदी पर उच्च स्तरीय पुल सहित पहुंचमार्ग निर्माण कार्य, 6 करोड़ 20 लाख 70 हजार रूपए की लागत से रामपुर बरेड़ा व्यपवर्तन योजना, 43 करोड़ 81 लाख 24 हजार रूपए की लागत से कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया की हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फीडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमॉडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य, 1 करोड़ 16 लाख 21 हजार रूपए की लागत से दुधिया माईनर का रिमाडलिंग एवं नहर विस्तारीकरण कार्य, 1 करोड़ 71 लाख 09 हजार रूपए की लागत से सरसहा जलाशय के नहर लाइनिंग कार्य, 2 करोड़ 73 लाख 51 हजार रूपए की लागत से दुल्हार जलाशय के नहर लाइनिंग कार्य, 1 करोड़ 55 लाख 18  हजार रूपए की लागत से नक्टा जलाशय के नहर लाइनिंग कार्य, 1 करोड़ 91 लाख 52 हजार रूपए की लागत से पो. मै. पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास कवर्धा भवन निर्माण कार्य, 5 करोड़ 1 लाख 33 हजार रूपए की लागत से बड़ौदा से दैहानडीह मार्ग का निर्माण पुल-पुलिया सहित लंबाई 2.80 किमी का निर्माण कार्य, 2 करोड़ 8 लाख 30 हजार रूपए की लागत से बीरूटोला खार से धमकी मुख्य मार्ग तक लंबाई 1.90 किमी का निर्माण कार्य, 3 करोड़ 79 लाख 15 हजार रूपए की लागत से उड़ियाखुर्द कौहारी मार्ग लंबाई 2.90 कि.मी. का निर्माण, 4 करोड़ 23 लाख 24 हजार रूपए की लागत से ग्राम चारभाठा से दुल्लापुर चरडोंगरी मार्ग लंबाई 3.30 किमी का निर्माण, 48 लाख 3 हजार रूपए की लागत से विकासखंड सहसपुर लोहारा में राजस्व कार्यलय भवन का निर्माण, 75 लाख 23 हजार रूपए की लागत से मोतिमपुर में हाईस्कूल भवन का निर्माण, 1 करोड़ 66 लाख 60 हजार रूपए की लागत से मुख्यमार्ग से राईसमिल के पास पुसेरा तक लंबाई 1.60 किमी का निर्माण और 75 लाख 23 हजार रूपए की लागत से ग्राम अचानकपुर में हाईस्कूल भवन निर्माण कार्य शामिल है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, चुनाव तैयारियों का लिया जायजा
नकबजनी का आरोपी पकड़ाया, सुपेला व स्मृति नगर में की थी लाखों की चोरी… दो आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार
मुख्यमंत्री साय ने भैंसामुड़ा में पीएम आवास निर्माण का किया औचक अवलोकन, ईंट जोड़कर किया श्रमदान
जगदलपुर में इंडिया गेट की तर्ज पर विकसित की जा रही है अमर वाटिका… मुख्यमंत्री बघेल ने किया लोकार्पण
विधायक देवेंद्र की पहल से सीआईएसएफ कालोनी में शेड और इंटुक भवन में बन रहा डोम शेड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में निकली अनोखी बारात : 18 बैलगाड़ियों में निकले बाराती, 15 किमी का तय किया सफर… देखते रहे लोग
Next Article पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिन, बुजुर्गों के बीच काटा केक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?