ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री बघेल ने 24 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के 42 योजनाओं का किया भूमिपूजन… अब ग्रामीण क्षेत्रों में होगी शुद्ध पानी की व्यवस्था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

मुख्यमंत्री बघेल ने 24 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के 42 योजनाओं का किया भूमिपूजन… अब ग्रामीण क्षेत्रों में होगी शुद्ध पानी की व्यवस्था

By @dmin
Published: June 22, 2021
Share
Chief Minister Baghel did Bhoomi Pujan of 42 schemes of Jal Jeevan Mission at a cost of Rs 24 crore 39 lakh
Chief Minister Baghel did Bhoomi Pujan of 42 schemes of Jal Jeevan Mission at a cost of Rs 24 crore 39 lakh
SHARE

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले में 24 करोड़ रुपए की लागत वाली 42 योजनाओं के भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम तर्रा में नल कनेक्शन का लाइव अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि गुरु बनावे जान के पानी पिये छान के, यह छत्तीसगढ़ में प्रचलित हाना है। इसका मतलब यह है कि हमारे प्रदेश में शुद्ध पेयजल को कितना महत्व दिया जाता था। सबको शुद्ध पेयजल देने के निश्चय के साथ ही इस महती योजना की शुरूआत की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। इसके साथ ही हमने ऐसी मुकम्मल व्यवस्था भी तैयार की है ताकि इस इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हमेशा जल उपलब्ध हो सके। ग्राउंड वाटर रिचार्ज की हमारी नरवा योजना तथा जल जीवन मिशन के साथ ही आरंभ की गई अन्य व्यवस्थाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा।
अब पर्याप्त पानी मिलता है भटकना भी नहीं पड़ता
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जलजीवन मिशन के लाभार्थियों से चर्चा भी की। ग्राम भटगांव की लक्ष्मी देवी ने बताया कि सबसे अच्छी बात यह है कि अपनी जरूरत के मुताबिक पर्याप्त पानी मिलता है। 55 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से पानी मिलता है जो पर्याप्त है। ललिता निषाद ने बताया कि इतना पानी लाने के लिए कितने दूर जाना पड़ता था। हमारा समय भी नष्ट होता था और हम लोग थक भी जाते थे। पानी की गुणवत्ता भी पता नहीं कैसी रहती थी। अब हमें छना हुआ शुद्ध जल पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है। हम लोग बहुत खुश हैं। मुख्यमंत्री ने तर्रा में मुकेश यादव के घर का नल कनेक्शन भी देखा, उनके घर वालों ने कहा कि यह नल कनेक्शन हमारे लिए वरदान की तरह साबित हुआ है। पानी की दिक्कत अब पूरी तरह दूर हो गई है।
मजबूत होगी गंदे पानी की निकासी व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह हम स्वच्छ पानी की व्यवस्था करा रहे है, उसी तरह गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था भी करेंगे। जिन गांवों की गलियां सकरी है वहां सोख्ता गड्ढा की व्यवस्था की जाएगी और जिन गांव की सड़कें या गलियां चौड़ी है वहां पानी निकासी के लिए नालियां बनवाई जाएंगी। उन्होनें कहा प्रदेश कि नरवा योजना जल जीवन मिशन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी। नरवा योजना से हम ग्राउण्ड वाटर को रिचार्ज करके पानी की समस्या का निराकरण कर पायेंगे और भविष्य में भी सभी लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। पानी की टेस्टिंग के लिए ग्राम पंचायतों के लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे वे स्वयं फील्ड टेस्टिंग के माध्यम से पानी की जांच कर सकते है। साथ ही साथ पानी कीे जांच के लिए प्रयोगशाला का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़े जलाशयों में जल भराव का नियत्रंण करके उन्हे शहर एवं गांव से कनेक्ट किया जाएगा। ताकि प्रत्येक घर में सुचारू रूप से जल प्रदाय किया जा सके।
जिला जल एवं स्वच्छता समिति का गठन
जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों का सुचारू रूप से संपादन हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के दूरस्थ अंचलों में भी द्वार-द्वार पानी पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के शत प्रतिशत परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन शुद्ध जल के साथ मुहैया कराया जाएगा। दुर्ग से विधायक अरुण वोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू, आईजी विवेकानंद सिन्हा, एसपी प्रशांत ठाकुर और अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। वर्चुवल मीटिंग में उच्च शिक्षा, खेल और युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, महिला और बाल विकास अनिला भेडिय़ा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रविन्द्र चौबे, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, बलरामपुर विधायक श्री बृहस्पति सिंग, कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल, मुख्य सचिव अजय जैन, एस प्रकाश (जल जीवन मिशन के संचालक) उपस्थित थे।

CG Big News : सड़क हादसे में कांगेस नेता की मौत, घर लौटते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी ठोकर
तेज आंधी ने बिगड़ा शहर का मौसम, पंडित प्रदीप मिश्रा का विशाल पंडाल भी उड़ा… देखें Video
राजधानी में खतरनाक हादसा : तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर के एंगल से टकराई, युवती का सिर धड़ से अलग
अभिनव बिंद्रा से लेकर हरभजन तक, देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के दावेदार
भिंभौरी पंचायत बनेगी नगर पंचायत, ग्राम सिलघट में खुलेगा उप स्वास्थ्य केंद्र : भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel did Bhoomi Pujan of 42 schemes of Jal Jeevan Mission at a cost of Rs 24 crore 39 lakh मुख्यमंत्री बघेल ने 24 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के 42 योजनाओं का किया भूमिपूजन… अब ग्रामीण क्षेत्रों में होगी शुद्ध पानी की व्यवस्था
Next Article पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा पर दो करोड़ का जुर्माना, इनकी छवि धूमिल करने का था आरोप पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा पर दो करोड़ का जुर्माना, इनकी छवि धूमिल करने का था आरोप
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?