ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एशियन पैरा गेम्स में छत्तीसगढ़ का स्वर्णिम परचम, तोमन कुमार और शीतल देवी ने रचा इतिहास
Share
Notification Show More
Latest News
रास्ता बंद कर किया कब्जा, नोटिस का भी असर नहीं, रिसाली में निगम ने हटाया अतिक्रमण
October 23, 2026
एशियन पैरा गेम्स में छत्तीसगढ़ का स्वर्णिम परचम, तोमन कुमार और शीतल देवी ने रचा इतिहास
October 23, 2026
रुआबांधा कॉलोनी में कॉम्बिंग गश्त : 60 से ज्यादा पुलिस के जवानों ने की सर्चिंग, दो वारंटी गिरफ्तार
October 23, 2026
भिलाई में जर्जर भवनों पर निगम की सख्ती, जोन -3 के जर्जर भवन पर चला बुलडोजर
October 23, 2026
आमाकोना (शंकरगढ़) व चंपानगर (कुसमी) में लगे स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर
मोबाइल मेडिकल यूनिट से ग्रामीणों को मौके पर मिला प्राथमिक उपचार
October 23, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

एशियन पैरा गेम्स में छत्तीसगढ़ का स्वर्णिम परचम, तोमन कुमार और शीतल देवी ने रचा इतिहास

By Mohan Rao Published October 23, 2026
Share
SHARE

पैरा तीरंदाजी की कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, तोमन ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पैरा तीरंदाजी की कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी और छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान खिलाड़ी तोमन कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारतीय तिरंगे की शान बढ़ाने वाली यह स्वर्णिम उपलब्धि पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ के लिए विशेष गौरव का क्षण है।

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बेटे तोमन कुमार ने शीतल देवी के साथ शानदार तालमेल, सटीक निशानेबाजी और अद्भुत एकाग्रता का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि ने प्रदेश की खेल प्रतिभाओं की क्षमता, परिश्रम और दृढ़ संकल्प को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई है। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी का एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना प्रदेश के खेल जगत के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि तोमन कुमार और शीतल देवी की सफलता केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह साहस, आत्मविश्वास और चुनौतियों पर विजय पाने की प्रेरणादायी कहानी भी है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से साबित किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और लक्ष्य के प्रति अटूट विश्वास के बल पर सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।

वित्तमंत्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती प्रतिभाओं से समृद्ध है। प्रदेश के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी उपलब्धियों से छत्तीसगढ़ की पहचान को नई ऊंचाई दे रहे हैं। तोमन कुमार की यह स्वर्णिम सफलता विशेष रूप से प्रदेश के युवा एवं दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें खेल के क्षेत्र में बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दोनों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समस्त छत्तीसगढ़वासियों को गर्व है। उन्होंने आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश के लिए नई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

You Might Also Like

रास्ता बंद कर किया कब्जा, नोटिस का भी असर नहीं, रिसाली में निगम ने हटाया अतिक्रमण

रुआबांधा कॉलोनी में कॉम्बिंग गश्त : 60 से ज्यादा पुलिस के जवानों ने की सर्चिंग, दो वारंटी गिरफ्तार

भिलाई में जर्जर भवनों पर निगम की सख्ती, जोन -3 के जर्जर भवन पर चला बुलडोजर

मोबाइल मेडिकल यूनिट से ग्रामीणों को मौके पर मिला प्राथमिक उपचार

1076 बनी उम्मीद की डोर : हेल्पलाइन की त्वरित पहल से सुरेश सारथी की बेटी को मिला जन्म प्रमाण पत्र

Mohan Rao October 23, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रुआबांधा कॉलोनी में कॉम्बिंग गश्त : 60 से ज्यादा पुलिस के जवानों ने की सर्चिंग, दो वारंटी गिरफ्तार
Next Article रास्ता बंद कर किया कब्जा, नोटिस का भी असर नहीं, रिसाली में निगम ने हटाया अतिक्रमण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?