ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मरक्षा में सक्षम बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ योग आयोग की पहल, अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया छात्राओं का उत्साहवर्धन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मरक्षा में सक्षम बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ योग आयोग की पहल, अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया छात्राओं का उत्साहवर्धन

By Poonam Patel
Published: November 14, 2026
Share
अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी चंचल डिक्सेना ने दिए प्रशिक्षण के टिप्स
अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी चंचल डिक्सेना ने दिए प्रशिक्षण के टिप्स
SHARE

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के बस्तर प्रवास के दौरान कोंडागांव स्थित आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों से अवगत कराया गया और विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं मार्शल आर्ट चैंपियन व ट्रेनर चंचल डिक्सेना रहीं। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण तरीके सिखाए और बताया कि किसी भी अप्रिय या आपातकालीन परिस्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता, आत्मविश्वास और सूझबूझ के साथ स्वयं की रक्षा कैसे की जा सकती है।

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को छेड़छाड़ अथवा गलत मंशा से की जाने वाली गतिविधियों का सामना करने के लिए कई व्यावहारिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। उन्हें बताया गया कि अपने पास सामान्य रूप से उपलब्ध रहने वाली वस्तुओं, जैसे पेन, हेयर क्लिप, स्कार्फ आदि का आवश्यकता पड़ने पर आत्मरक्षा के लिए किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है। साथ ही स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा में भी किस तरह मददगार बना जा सकता है, इसकी जानकारी दी गई।

कोंडागांव के आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर
कोंडागांव के आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर

चंचल ने छात्राओं के बीच उत्साह और आत्मविश्वास का संचार करते हुए कहा कि सशक्त बनने के लिए सबसे पहले अपने मन और मस्तिष्क को मजबूत बनाना जरूरी है। आत्मरक्षा केवल शारीरिक ताकत का विषय नहीं, बल्कि जागरूकता, आत्मविश्वास, मानसिक दृढ़ता और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता भी है। उन्होंने कहा कि योग ऐसी साधना है, जो शरीर के साथ मन, विचार और चिंतन को भी मजबूत बनाती है। योग के माध्यम से विकसित अनुशासन और मानसिक मजबूती आत्मरक्षा के गुणों को और प्रभावी बनाते हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की बेटियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना आयोग की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक बेटी को यह आत्मविश्वास होना चाहिए कि वह किसी भी विपरीत परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा के लिए सक्षम है। योग के साथ आत्मरक्षा प्रशिक्षण को जोड़कर प्रदेश की युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण का लाभ छत्तीसगढ़ के दूरस्थ, आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। इस दिशा में आगामी समय में बड़ी कार्ययोजना तैयार कर प्रशिक्षण को और विस्तार देने की पहल की जाएगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को केवल आत्मरक्षा की तकनीक सिखाना ही नहीं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, साहस, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना भी रहा। योग और आत्मरक्षा के समन्वय से बेटियों को सुरक्षित, सशक्त और सक्षम बनाने की यह पहल प्रदेश में महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में निज सचिव देवीलाल पटेल, प्रेग्नेंसी योग विशेषज्ञ डॉ. दुर्गा साहू, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी एवं मार्शल आर्ट ट्रेनर चंचल डिक्सेना, सहायक अधीक्षक अरुण कुमार साहू तथा कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं योग शिक्षिका पूजा साहू उपस्थित रहीं। इस दौरान छत्तीसगढ़ योग आयोग के मीडिया प्रभारी सीमांत कश्यप भी मौजूद रहे।

योग से मानसिक मजबूती और आत्मरक्षा से सुरक्षा का आत्मविश्वास – इसी संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ योग आयोग बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

मोर गांव-मोर पानी अभियान का असर : दुर्ग के गांव-गांव में लबालब भरीं आजीविका डबरियां और नवा तरिया
मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल… सरगुजा के धौरपुर में आज से शुरू होगा एसडीएम कार्यालय
पीएम मोदी ने शुरू की छत्तीसगढ़ में 14,260 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं, रजत जयंती महोत्सव का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : 1 से 5 नवम्बर तक होंगे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, पहले दिन हंशराज रघुवंशी का प्रोग्राम
कोरोना की दूसरी लहर पड़ी मंद, कब स्कूल जाएंगे बच्चे? केंद्र सरकार ने बताया आगे का प्लान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने ली बैठक छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने ली बैठक, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने दिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक सुझाव
Next Article योग और आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से युवतियों को सशक्त बनाने की दिशा में योग आयोग की पहल – संजय अग्रवाल कोंडागांव के आयुष योग वेलनेस सेंटर में छात्राओं के लिए योगाभ्यास एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?