ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य संस्थाओं में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला द्वितीय पुरस्कार…. जिला व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, दोनों ही श्रेणी में पुरस्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

स्वास्थ्य संस्थाओं में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला द्वितीय पुरस्कार…. जिला व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, दोनों ही श्रेणी में पुरस्कार

By @dmin
Published: September 17, 2021
Share
Chhattisgarh got second prize in implementation of National Quality
Chhattisgarh got second prize in implementation of National Quality
SHARE

रायपुर। रोगी सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा प्रदेश में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के क्रियान्वयन में जिला अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, दोनों ही श्रेणी में वर्ष 2018-19 से 2020-21 के बीच प्रदेश के अस्पतालों के हुए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के क्रियान्वयन में पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत राज्य के अस्पतालों में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के नियमित प्रशिक्षण के बाद संस्था का आंतरिक तथा राज्य स्तरीय मूल्यांकन, सेवा प्रदाय आॅडिट तथा पेशेंट संतुष्टि सर्वे की प्रक्रिया की जाती है। भारत सरकार के विशेषज्ञों की टीम द्वारा छत्तीसगढ़ के चिन्हांकित अस्पतालों का ओपीडी, आईपीडी, लेबोरेटरी, प्रसव कक्ष, आपातकाल सेवा, रेडियोलाॅजी, फार्मेसी व स्टोर, जनरल एडमिन, आॅपेरशन थियेटर एवं एनबीएसयू जैसे मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। मूल्यांकन में खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।

नेशनल क्वालिटी एश्योंरेंस स्टैण्डर्ड (NQAS) कार्यक्रम अंतर्गत वर्ष 2018-19 से वर्ष 2020-21 तक छत्तीसगढ़ के कुल 28 अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें 7 जिला अस्पताल, 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किये जाने पर गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है जो पूरे देश में सर्वाधिक में से एक है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भरोसा जताया कि ये अस्पताल आगे भी अपनी उत्कृष्टता बरकरार रखते हुए मरीजों की सेवा करेंगे। इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डाॅ. आलोक शुक्ला, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सी.आर. प्रसन्ना एवं संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री नीरज बंसोड़ ने भी राज्य स्तरीय टीम एवं सभी जिला स्तरीय स्वास्थ्य संस्थाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ की संचालक डाॅ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2020-21 में कोविड महामारी के संकट काल में भी राज्य के 16 सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केन्द्रों को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं वर्ष 2019-20 व वर्ष 2018-19 में कुल 6-6 अस्पतालों/स्वास्थ्य केन्द्रों, को गुणवत्ता प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर उन्होने जिलों के सभी मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई दी है।

खत्म नहीं हुईं गहलोत की मुश्किलें, 19 विधायकों की मीटिंग आज, शुरू हो सकता है रार का नया एपिसोड
छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम 1984 में बड़ा बदलाव, अब उद्योग एक ही भू-खंड पर कर सकेंगे दोगुना निर्माण
हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू, छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा, धर्म सभा में बोले अवधेशानंद गिरी
विश्व डेयरी सम्मेलन में बोले PM मोदी, इंसानों की तरह अब डेयरी पशुओं का भी आधार कार्ड, लंपी वायरस का देशी टीका तैयार
गगनयान के बाद भारत अंतरिक्ष में स्थापित करेगा अपना स्पेस स्टेशन : सिवन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब भारत ने वैक्सीनेशन में बनाया रिकार्ड: एक दिन में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2 करोड़ तक पहुंचा…. पीएम मोदी के जन्मदिन पर बना कीर्तिमान
Next Article दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यूं दौड़ी गडकरी की गाड़ी, 170 किमी की रफ्तार हुई पार, देखे विडियो

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?