ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अयोध्या में नींव खोदाई में चरण पादुका व खंडित मूर्तियों के मिले अवशेष, पुरातात्विक जांच कराई जाएगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अयोध्या में नींव खोदाई में चरण पादुका व खंडित मूर्तियों के मिले अवशेष, पुरातात्विक जांच कराई जाएगी

By @dmin
Published: March 23, 2021
Share
अयोध्या में नींव खोदाई में चरण पादुका व खंडित मूर्तियों के मिले अवशेष, पुरातात्विक जांच कराई जाएगी
अयोध्या में नींव खोदाई में चरण पादुका व खंडित मूर्तियों के मिले अवशेष, पुरातात्विक जांच कराई जाएगी
SHARE

अयोध्या (एजेंसी)। राममंदिर निर्माण के लिए 40 फीट गहराई तक की गई नींव की खुदाई के दौरान एक चरण पादुका सहित प्राचीन पाषाण व कुछ खंडित मूर्तियों के अवशेष प्राप्त हुए हैं। जिन्हें ट्रस्ट ने सुरक्षित रखवाया है, इसकी पुरातात्विक जांच कराई जाएगी। इससे पूर्व भी जन्मभूमि परिसर के समतलीकरण कार्य में कई प्राचीन अवशेष प्राप्त हो चुके हैं।
राममंदिर की नींव के लिए 450 गुणे 250 मीटर के क्षेत्र में खुदाई की गई है। 40 फीट गहराई तक खुदाई का कार्य होने के बाद जब प्राकृतिक मिट्टी मिलनी शुरू हो गई तो काम रोक दिया गया। इसके बाद विगत दिनों गर्भगृह स्थल पर प्रायश्चित पूजन के बाद नींव की भराई के लिए समतलीकरण का काम प्रारंभ किया गया है।
अभी उत्तर-पूर्व दिशा में मानस भवन के आसपास नींव के समतलीकरण का काम किया जा रहा है। करीब दो महीने तक चले नींव की खुदाई के काम के दौरान कुछ प्राचीन अवशेष भी मिले हैं। खुदाई के दौरान एक चरणपादुका और कई छोटे-बड़े प्राचीन पाषाण व कुछ खंडित मूर्तियों के अवशेष भी मिले हैं।

गिराए गए भवनों के हो सकते हैं अवशेष
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि खुदाई के दौरान करीब 20 फीट तक कुछ अवशेष प्राप्त हुए हैं। इसके बाद से अच्छी मिट्टी मिलनी शुरू हो गई थी। कहा कि चूंकि रामजन्मभूमि के समतलीकरण के दौरान परिसर स्थित कुछ मंदिरों व भवनों को गिराया गया था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि ये उन्हीं के अवशेष हो सकते हैं।
खुदाई के दौरान चरणपादुका, सिलबट्टा, प्राचीन पाषाण व चौखट सहित कुछ खंडित मूर्तियों के अवशेष मिले हैं। कुछ पत्थर ऐसे भी मिले हैं जिन पर नक्काशी की गई है वह मूर्तियों की तरह हैं।
बताया कि इन सभी अवशेषों को सुरक्षित रखा गया है। इन सभी की पुरातात्विक जांच कराई जाएगी। राममंदिर निर्माण के लिए अब तक हुए समतलीकरण एवं खुदाई में मिले अवशेषों को निकट भविष्य में मंदिर बन जाने के बाद परिसर में ही संग्रहालय बनाकर रखा जाएगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौतों की संख्या पहुंची 150, पिछले 24 घंटों में 404 नए मामलों की पुष्टि….. 363 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज
कांग्रेस-भाजपा को टक्कर देने के मूड में ‘आप’, इस खास रणनीति से भूपेश बघेल को देगी टक्कर
मतदाताओं को घर से निकालने की मशक्कत करते रहे प्रत्याशी
राज्य के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने तीन फीसदी बढ़ाया डीए
Train Accident : अकलतरा में मालगाड़ी डिरेल, पटरी से उतरी कई बागियां…. रूट पर कई ट्रेने प्रभावित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों की बस को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ाया, तीन जवान शहीद नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों की बस को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ाया, तीन जवान शहीद
Next Article BSP management and team Halla Bol meeting tomorrow बीएसपी प्रबंधन और टीम हल्ला बोल की बैठक कल… स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की मांग पर होगी चर्चा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?