ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्रीनगर रवाना, भारत जोड़ो यात्रा के समापन रैली में होंगे शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्रीनगर रवाना, भारत जोड़ो यात्रा के समापन रैली में होंगे शामिल

By Mohan Rao
Published: January 29, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है। यात्रा को सोमवार को समापन होने वाला है। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में एक बड़ी रैली होनी है। भारत जोड़ो यात्रा के समापन रैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को श्रीनगर रवाना हुए। रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुशी जताते हुए कहा कि पांच माह पूर्व 7 सितंबर को शुरू हुई यात्रा सोमवार को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में समाप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि देशभर के कांग्रेस नेता रैली में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। यही नहीं 23 विपक्षी दलों के नेता भी इस रैली का हिस्सा बनेंगे। सीएम बघेल ने कहा कहा कि समापन अवसर पर हो रैली में शामिल होने वे भी जा रहे हैं।

प्रदेश के कई मंत्री व विधायक पहले ही पहुंचे
बता दें भारत जोड़ो यात्रा के समापन रैली के लिए छत्तीसगढ़ के कई मंत्री व नेता पहले से श्रीनगर पहुंच चुके हैं। इसमें स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, सांसद फूलोदेवी नेताम आदि नाम शामिल हैं। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव तो मध्यप्रदेश से ही यात्रा से जुड़ गए हैं और अभी तक यात्रा के साथ ही हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के नेता व एनएसयुआई के प्रदेश प्रतिनिधि भी भारत जोड़ो यात्रा के समापन अवसर पर मौजूद रहेंगे।

राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से शुरू की थी यात्रा
बता दें राहुल गांधी ने सात सितम्बर 2022 को तमिलनाडू के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा तमिलनाडू से केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर पहुंची। पहले यात्रा को 150 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य था लेकिन यात्रा 146 वें दिन ही पूरी हो रही है।

टीबी पर जागरूकता के लिए तेजी से हो रहा काम
दुनिया भारतीय युग की शुरुआत के कगार पर, एनके सिंह बोले- 2047 तक हम बनेंगे विकसित राष्ट्र
नगरीय निकाय चुनाव : दुर्ग जिले में 19 दिसंबर को होगा वार्डों का आरक्षण, दुर्ग निगम सहित यह निकाय शामिल
क्रेडा के ट्रेनर ने एनर्जी कंजर्वेशन को लेकर भिलाई के इंजीनियरों को दिया प्रशिक्षण, सीखेंगे एनर्जी सेविंग के टिप्स
धर्मस्व मंत्री ने दिया फंड, दैहान में मंदिर बनाने महापौर ने किया भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छात्रा से अश्लील बातें व छेड़छाड़ करता था शिक्षक, FIR हुई तो खुद को पागल बता मेंटल हॉस्पिटल में भर्ती हुआ शातिर
Next Article अंडरआर्म्स का कालापन कम करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?