ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों की तलाश तेज, टोल फ्री नंबर पर दें रोहिंग्या व बांग्लादेशियों की सूचना
Share
Notification Show More
Latest News
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों की तलाश तेज, टोल फ्री नंबर पर दें रोहिंग्या व बांग्लादेशियों की सूचना

By Mohan Rao Published June 26, 2025
Share
पुलिस वाहनों में किया जा रहा टोल फ्री नंबर चस्पा
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों, बांग्लादेशी नागरिग व रोहिंग्याओं की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस की टीमें लगातार बस्तियों में में दबिश दे रही हैं। अवैध रूप से रहे अप्रवासियों की पहचान पतासाजी के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा नई पहल करते हुए पुलिस वाहनों पर टोल फ्री नंबर चस्पा किया गया है। आम नागरिकों द्वारा चौबीस घंटे में कभी भी टोल फ्री नंबर पर काल कर संदिग्ध अप्रवासियों की सूचना दिया जा सकता है

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य में अवैध रूप से घुसपैठ कर रहने वाले अप्रवासी  नागरिकों की तलाश, पतासाजी के लिए व्यापक अभियान छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है। उक्त अभियान  में अवैध अप्रवासियों के संबंध में सूचना प्रदान करने पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा टोल फी नंबर जारी किया गया है। आम नागरिकों द्वारा अवैध रूप से नागरिक की पहचान करने एवं उनके संबंध में सूचना प्रदान करने दुर्ग पुलिस द्वारा एक नई पहल की शुरूवात किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल  के निर्देशानुसार  दुर्ग पुलिस ने अपने सभी पेट्रोलिंग वाहन पर अवैध अप्रवासी हेल्प लाईन नंबर 18002331905 का स्टिकर चस्पा किया जा रहा है। आम लोगों तक पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि अवैध रूप से रह रहे अप्रवासी नागरिकों के संबंध में पुलिस को अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सके।

अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों की संदिग्ध एवं देश विरोधी गतिविधियों को देखते हुए उनकी पहचान कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं उन्हें निर्वासित करने हेतु पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा प्रत्येक जिले में STF का गठन किया गया है एवं व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। टोल फ्री नंबर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच लुक छिपकर निवास कर रहे अवैध रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी नागरिकों के संबंध में जानकारी प्राप्त करना है, जिससे अवैध अप्रवासियों को चिन्हित कर उनके निर्वासन की कार्यवाही की जा सके।

आम नागरिकों से अपील है कि आपके आसपास अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध अप्रवासी नागरिकों के संबंध में सूचना त्वरित रूप से टोल फ्री नंबर 18002331905 पर प्रदाय करें जिससे सूचना की तस्दीकी एवं वैधानिक कार्यवाही STF एवं पुलिस द्वारा किया जा सके।  टोल फ्री नंबर के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी पोस्टर, स्टिकर एवं बैनर लगाए गए हैं।  इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाईनगर एवं STF प्रभारी सत्य प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा एवं जिले के पेट्रोलिंग कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

Mohan Rao June 26, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फरार आरोपी दीपक नेपाली पर दुर्ग पुलिस ने रखा इनाम, सूचना देने वालों को मिलेंगे इतने रुपए
Next Article Breaking News : हास्य कवि व पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे नहीं रहे, एसीआई रायपुर में ली अंतिम सांस

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?