ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सत्य साई ग्राम का किया दौरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सत्य साई ग्राम का किया दौरा

By Poonam Patel
Published: August 3, 2026
Share
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री ने श्री सत्य साई ग्राम का किया दौरा
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री ने श्री सत्य साई ग्राम का किया दौरा
SHARE

रायपुर। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम रविवार को सत्य साई ग्राम, मुद्देनहल्ली, चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक) का दौरा किया। मंत्री नेताम ने अपने प्रवास के दौरान सद्गुरु मधुसूदन साई जी, जो वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन के संस्थापक एवं वैश्विक मानवतावादी हैं, से भेंट की। सद्गुरु मधुसूदन साई जी 100 से अधिक देशों में पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में निःस्वार्थ सेवा और आध्यात्मिकता पर आधारित वैश्विक जनकल्याण अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालयों के बच्चों के लिए संचालित मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम को और अधिक सशक्त बनाने हेतु सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि कोई भी बच्चा खाली पेट विद्यालय न जाए, तथा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शैक्षणिक उपलब्धियों में सुधार के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। मंत्री ने अत्याधुनिक साईश्योर एलएलपी न्यूट्रास्यूटिकल संयंत्र का भी अवलोकन किया, जहाँ वैज्ञानिक रूप से विकसित साईश्योर पोषण अनुपूरक का निर्माण किया जाता है। यह पोषण अनुपूरक श्री सत्य साई अन्नपूर्णा ट्रस्ट के मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम के अंतर्गत उपयोग किया जाता है, जो वर्तमान में देशभर के 1 करोड़ (10 मिलियन) से अधिक शासकीय विद्यालयों के बच्चों तक पहुँच रहा है।

मंत्री श्री नेताम ने श्री सत्य साई ग्राम स्थित समेकित शिक्षा एवं स्वास्थ्य परिसरों, जिनमें शैक्षणिक संस्थान, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शामिल हैं, का भी भ्रमण किया। उन्होंने सद्गुरु मधुसूदन साई जी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित इस समग्र सेवा मॉडल की सराहना की तथा पोषण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में मिशन द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए लाखों लोगों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन की सराहना की। यह दौरा छत्तीसगढ़ शासन एवं वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन के मध्य बच्चों के पोषण एवं समग्र विकास से संबंधित पहलों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

जुबिन नौटियाल: उत्तराखंड के लाल ने मुंबई में बिखेरा आवाज का जादू, एआर रहमान की सलाह पर स्कूल टीचर से ली ट्रेनिंग
अग्रवाल समाज का कोविड केअर सेंटर शुरू… 21 बेड की होगी सुविधा, 75 बेड तक किया जाएगा विस्तारित… आईजी सिन्हा व कलेक्टर भुरे ने किया शुभारंभ
महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़, राज ठाकरे की मनसे में शामिल हो सकता है शिंदे गुट!
पीएम मोदी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- आपका बलिदान हर भारतीय को देता है मजबूती
करदाताओं के लिए जरूरी खबर: जल्द भरें ITR, बचे हैं सिर्फ तीन दिन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मचान विधि अपनाकर विमला दीदी बनीं किसानों के लिए प्रेरणा वैज्ञानिक खेती से बदली तस्वीर: मचान विधि अपनाकर विमला दीदी बनीं किसानों के लिए प्रेरणा
Next Article बैटरी चलित ट्राइसाइकिल ने विनय के आत्मनिर्भर सफर को दी नई रफ्तार बैटरी चलित ट्राइसाइकिल ने विनय के आत्मनिर्भर सफर को दी नई रफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?