ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैज्ञानिक खेती से बदली तस्वीर: मचान विधि अपनाकर विमला दीदी बनीं किसानों के लिए प्रेरणा
Share
Notification Show More
Latest News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
September 17, 2026
राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति की बैठक : स्थानीय निकाय चुनावों को आसान, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने पर हुआ मंथन
September 17, 2026
डीमैट खाता खोलकर शेयर जमा करने का झांसा, 15 लाख की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
September 17, 2026
श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
September 17, 2026
वसुंधरा परियोजना : राजस्व अभिलेखों का होगा डिजिटलीकरण… नागरिक सेवाएं होंगी और अधिक सरल और पारदर्शी 
September 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRishali

वैज्ञानिक खेती से बदली तस्वीर: मचान विधि अपनाकर विमला दीदी बनीं किसानों के लिए प्रेरणा

By Poonam Patel Published August 3, 2026
Share
मचान विधि अपनाकर विमला दीदी बनीं किसानों के लिए प्रेरणा
मचान विधि अपनाकर विमला दीदी बनीं किसानों के लिए प्रेरणा
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर (आईएफसी) के तकनीकी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से महिला किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन एवं अधिक आय अर्जित कर रही हैं। इसका प्रेरक उदाहरण मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम घुटरा की महिला किसान विमला दीदी हैं, जिन्होंने मचान विधि (ट्रेलिस मेथड) से बरबटी की खेती कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

आईएफसी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में विमला दीदी सहित क्षेत्र की महिला किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मचान विधि से बरबटी उत्पादन की उन्नत पद्धति सिखाई गई। इस तकनीक को अपनाने के बाद उनकी फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला।

मचान विधि से बरबटी की बेलों को पर्याप्त सहारा मिलने के कारण पौधों का समुचित विकास हुआ। बेहतर धूप और वायु संचार से रोग एवं कीटों का प्रकोप कम हुआ, जिससे उच्च गुणवत्ता की लंबी और आकर्षक फलियां तैयार हुईं। गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के कारण बाजार में बेहतर मूल्य मिला और उनकी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इस तकनीक का एक बड़ा लाभ यह भी रहा कि फसल की तुड़ाई पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक हो गई। इससे श्रम और समय की बचत हुई तथा खेती की लागत भी नियंत्रित रही। वैज्ञानिक पद्धति अपनाने से खेती अधिक लाभकारी और टिकाऊ साबित हुई।

विमला दीदी बताती हैं कि आईएफसी के प्रशिक्षण ने उनकी खेती करने की सोच बदल दी। पहले वे पारंपरिक खेती पर निर्भर थीं, लेकिन अब आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से कम संसाधनों में अधिक उत्पादन और बेहतर गुणवत्ता प्राप्त कर रही हैं। उनका मानना है कि यदि किसान समय-समय पर नई तकनीकों को सीखकर अपनाएं, तो खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। आज विमला दीदी की सफलता आसपास के गांवों की महिला किसानों के लिए प्रेरणा बन चुकी है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि सही प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और वैज्ञानिक खेती के माध्यम से महिलाएं भी कृषि क्षेत्र में नई पहचान बना सकती हैं। इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर (आईएफसी) की पहल महिला किसानों को वैज्ञानिक खेती से जोड़ने, उनकी आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। राज्य में आधुनिक कृषि तकनीकों के विस्तार से किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति की बैठक : स्थानीय निकाय चुनावों को आसान, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने पर हुआ मंथन

डीमैट खाता खोलकर शेयर जमा करने का झांसा, 15 लाख की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

वसुंधरा परियोजना : राजस्व अभिलेखों का होगा डिजिटलीकरण… नागरिक सेवाएं होंगी और अधिक सरल और पारदर्शी 

Poonam Patel August 3, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात
Next Article छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री ने श्री सत्य साई ग्राम का किया दौरा छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सत्य साई ग्राम का किया दौरा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?