ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बालोद में शिक्षक की आत्महत्या पर भाजपा नेता मरकाम ने पूर्व मंत्री अकबर को घेरा, समाज ने की निष्पक्ष जांच की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

बालोद में शिक्षक की आत्महत्या पर भाजपा नेता मरकाम ने पूर्व मंत्री अकबर को घेरा, समाज ने की निष्पक्ष जांच की मांग

By Mohan Rao
Published: September 9, 2024
Share
भाजपा नेता विकास मरकाम
SHARE

भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा- कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा शिक्षक

रायपुर। बालोद ज़िले के डोंडी के ग्राम घोटिया में शिक्षक दिवस के दिन प्रधान पाठक देवेंद्र कुमार कुमेटी ने विगत दिनों आत्महत्या कर ली। आत्महत्या मामले में मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने सार्वजनिक किया है। सुसाइड नोट में आदिवासी शिक्षक देवेंद्र कुमेटी ने पूर्व वनमंत्री मोहमद अकबर, हिरेन्द्र नेताम, सलीम खान, प्रदीप ठाकुर पर नौकरी के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर आदिवासी समाज के लोगो में कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रति गहरा आक्रोश परिव्याप्त हो रहा है। भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विकास मरकाम ने शिक्षक देवेंद्र ठाकुर के शिक्षक दिवस के दिन फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या करने पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वन विभाग मे फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी देने के नाम पर लोगो से बड़ी-बड़ी रकम ठगी है, प्रपंच किया है उसका शिकार आज आदिवासी समाज के सरलमना लोग हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन मे फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी मे ढ़ेर सारी धांधली व भ्रष्टाचार का आरोप लग चुका है। सैकड़ों लोगों का कहना है कि छतीसगढ़ राज्य के अनेक भोले-भाले बेरोजगार व गरीब लोग नौकरी पाने के नाम पर बर्बाद हो गए हैं और आज आलम यह है आए दिन कोई न कोई अपनी अनमोल जान को गंवा रहा है।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़े आदिवासी नेता मलेश मरकाम ने कहा है कि पुलिस के जांच के दौरान आदिवासी समाज के शिक्षक के सुसाइड नोट में कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के नाम का उल्लेख होना बताता है कि किस प्रकार आदिवासी समाज के लोगों को भ्रष्टाचार की दलदल मे धकेला गया। नौकरी देने के नाम का प्रलोभन देकर उनसे व उनके परिचितों से बड़ी रकम जालसाजी करके वसूली गयी जिसका नतीजा आज इतना भयावह व पीड़ादायक हो रहा है। कांग्रेस सरकार पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर पर निशाना साधते हूए आदिवासी नेता विदेशीराम ध्रुवे ने कहा कि  कांग्रेस सरकार में पटवारी, शिक्षक, सचिव से लेकर उच्च अधिकारियों पर भीषण दबाव डालकर गलत काम कराए गये थे जिसके परिणाम आज जनता भुगत रही है।

भाजपा के आदिवासी नेता मंगलू परते का कहना है कि कांग्रेस सरकार में मंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक भ्रष्टाचार केअनैतिक खेल मे सम्मिलित थे आज उसी अनैतिकता का सर्वाधिक असर आदिवासी समाज का एक बड़ा तबका भोग रहा है। इन्ही अनैतिक कृत्यों के एक परिणाम के  चलते डोंडी के एक सरल सहज आदिवासी शिक्षक ने बेबस व लाचार होकर आत्महत्या कर लिया और अपने आत्महत्या का जिम्मेवार जिन लोगो को बनाया है उनमे एक नाम पूर्व मंत्री मो अकबर को  है। मो अकबर ने इस प्रकरण पर कहा कि मै इनमे से किसी को भी नही जानता और मेरा इसमे लेना-देना नही है। गौरतलब है कि शिक्षक दिवस के दिन एक शिक्षक का फांसी के फंदे पर झूलकर कर आत्महत्या के इस दुर्भाग्यपूर्ण मामले ने राज्य के शिक्षक जगत व आदिवासी तथा सभ्य समाज मे दुख का वातावरण बना दिया है।

विधायक देवेंद्र यादव ने किया सेक्टर 5 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन, क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात… लोगों से भी मिले
10 करोड़ की लागत से होगा जिला अस्पताल का आधुनिकीकरण, निजी अस्पतालों की तर्ज पर नागरिकों को मिलेंगी सुविधाएं
क्या पानी पीने से भी हो सकता है हाई ब्लड प्रेशर? अध्ययन में चौंकाने वाली बात सामने आई
जनजातीय गौरव दिवस समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे विशेष पदयात्रा, 10 हजार से ज्यादा यूथ वालंटियर्स होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 1259 नए कोरोना केस…. 13 मरीजों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : आकाशीय बिजली गिरने से बलौदाबाजार में सात की मौत, पेड़ के नीचे बैठे थे ग्रामीण तभी हुआ हादसा
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 326 # 09 Sep 2024

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?