ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चारधाम यात्रा 2021: आगामी 18 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, वसंत पंचमी के अवसर पर घोषित की गई तारीख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चारधाम यात्रा 2021: आगामी 18 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, वसंत पंचमी के अवसर पर घोषित की गई तारीख

By @dmin
Published: February 16, 2021
Share
चारधाम यात्रा 2021: आगामी 18 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, वसंत पंचमी के अवसर पर घोषित की गई तारीख
चारधाम यात्रा 2021: आगामी 18 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, वसंत पंचमी के अवसर पर घोषित की गई तारीख
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। आज वसंत पंचमी के दिन बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। भगवान बद्री विशाल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 18 मई प्रात: 4:15 पर खोल दिए जाएंगे। गाडू घड़ा यात्रा 29 अप्रैल को सुनिश्चित की गई है।
टिहरी नरेश और महारानी की मौजूदगी में नरेंद्रनगर राजदरबार में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने और महाभिषेक के लिए तिलों का तेल निकालने की तिथि घोषित की गई।
मां सरस्वती के प्रकटोत्सव का त्योहार वसंत पंचमी आज मंगलवार को मनाया जा रहा है। इस पर्व पर रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का संयोग होने से पर्व का महत्व और अधिक बढ़ रहा है। वसंत पंचमी के अबूझ मुहूर्त को देखते हुए ही प्राचीनकाल से भू-वैकुंठ यानी श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि का निर्धारण की परंपरा आज भी कायम है।

Uttarakhand: Portals of Badrinath temple to open on 18th May at 4:15 am.

(File photo) pic.twitter.com/ke4GOd0jIJ

— ANI (@ANI) February 16, 2021

पुरातन काल से इस दिन नए साल के पंचांग का पूजन कर टिहरी महाराजा को भेंट किया जाता है। ज्योतिषी पंचांग देखकर आज नरेंद्रनगर में भगवान बदरीविशाल के कपाट खोलने की तिथि निकाली जाती है।
धाम के धर्माधिकारी आचार्य भुवनचंद्र उनियाल और टिहरी राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल का कहना है कि वसंत पंचमी देवी सरस्वती का जन्म दिन होने के कारण बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन की शुभता को देखते हुए ही भगवान बदरीनाथ के कपाट खोलने की तिथि तय की जाती है।

गाडू घड़ा यात्रा नरेंद्रनगर राजदरबार के लिए रवाना
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रियाएं शुरू हो गई हैं। इसके तहत सोमवार को डिम्मर गांव के लक्ष्मी-नारायण मंदिर में गाडू घड़ा की वैदिक मंत्रोचारों के साथ पूजा की गई। धर्माचार्यों ने ब्रह्ममुहूर्त में विष्णु शहस्त्रनाम और नामावलियों से श्री लक्ष्मी नारायण और गाडू घड़ा की पूजा कर भगवान को बाल भोग लगाया।
इसके बाद गाड़ू घड़ा यात्रा नरेंद्रनगर राजदरबार के लिए रवाना हुई। श्री बदरीनाथ धाम के पुजारियों पंकज डिमरी, नरेश डिमरी, संजय डिमरी, जयंती डिमरी और अंकित डिमरी आदि की अगवानी में गाडू घड़ा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की परिक्रमा की गई और इसके बाद गाड़ू घड़ा यात्रा नरेंद्रनगर राजदरबार के लिए रवाना हुई।
श्री बदरीश डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के महामंत्री राजेंद्र डिमरी ने कहा कि गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा सोमवार को ऋषिकेश में रात्रि प्रवास किया और मंगलवार को वसंत पंचमी पर्व पर कलश यात्रा नरेंद्रनगर पहुंची।
इस मौके पर लक्ष्मीनारायण मंदिर के पुजारी मोहन डिमरी, डिम्मर-उमट्टा पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद डिमरी, हेमचंद्र डिमरी, नरेश खंडूड़ी, महंत योगेशानंद महाराज, धर्मेंद्र दास महाराज और पुनीत डिमरी आदि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने ‘डोनेशन ऑन व्हील्स अभियान‘ का किया शुभारंभ
Big news : राहुल गांधी को झटका, गुजरात हाईकोर्ट ने खारिज की मानहानि मामले में सजा पर रोक की मांग वाली याचिका
तेंदूपत्ता संग्रहण 500 करोड़ रूपए से पार, संग्राहकों में बिखरी खुशियां अपार
खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को मिलती है प्रेरणा: भूपेश बघेल
राष्ट्रपति से सम्मानित पंडित राम नारायण मिश्र ने बताई रत्नों की विशेषता, भिलाई में लगा है तीन दिवसीय शिविर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मध्यप्रदेश में दर्दनाक हादसा : 54 यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, अब तक 38 शव बरामद, 18 लापता मध्यप्रदेश में दर्दनाक हादसा : 54 यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 20 महिलाओं और एक बच्चे समेत 45 की मौत
Next Article भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई तीव्रता प्रशांत महासागर में 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद एक और झटका , सुनामी का खतरा नहीं

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?