ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : जगदलपुर में डबल मर्डर से मची सनसनी, मां-बेटे की हत्या….. जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG Breaking : जगदलपुर में डबल मर्डर से मची सनसनी, मां-बेटे की हत्या….. जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao Published July 11, 2024
Share
हत्या के बाद मौके पर पुलिस
SHARE

जगदलपुर। बस्तर के जगदलपुर में बीती रात अज्ञात हमलावरों ने मां- बेटे की हत्या कर दी। घटना शहर के व्यस्तम मार्ग अनुपमा चौक इलाके  की है। अज्ञात लोगों ने यहां रहने वाले गुप्ता परिवार के तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया। जिसमें परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। एक घायल को उपचार के लिए मेकाज ले जाया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनलुसार अनुपमा चौक निवासी गायत्री गुप्ता (50) vius बेटे नीलेश गुप्ता (32) और नितेश गुप्ता (29) के साथ रहती थी।  बुधवार रात को अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने पीछे के दरवाजे से घुसकर मा-बेटों पर हमला कर दिया। इसमें गायत्री गुप्ता व नीलेश गुप्ता की मौत हो गई। वहीं नितेश् गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के अलावा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

धारदार हथियार से हमला
पुलिस के अनुसार हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला किया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले महिला को मारा और फिर उसके दोनों बेटों पर हमला कर दिया। जिससे महिला गायत्री और उसके बेटे नीलेश की मौत हो गई, जबकि नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने सबसे पहले यह नजारा देखा। कमरे में मां-बेटे की लाशें पड़ी थी और दूसरे कमरे में नितेश गंभीर रूप से घायल पड़ा था। इसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

लूट के इरादे से घर में घुसे थे बदमाश
घटना की गंभीरता को देखते हुए SP शलभ सिन्हा समेत पुलिस के अन्य अधिकारी और जवान मौके पर पहुंच गए। पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल नितेश को अस्पताल पहुंचाया गया। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी खुली थी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि अज्ञात लोग लूट के इरादे से आए होंगे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हत्या करने वाले कौन हैं और घर से कितने की लूट हुई है इसकी जांच की जा रही है। मृतक निलेश शहर में किराना दुकान चलाता था और उसका भाई नितेश दूसरा काम करता था। इस घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई है। घटना स्थल पर डाग स्क्वाड व फोरेंसिक टीमें भी पहुंची। इधर पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसी टीवी कैमरों की जांच कर रही है।

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao July 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मां भागी और बाप ने छोड़ा: स्कूल ने दो अनाथ बच्चियों की रोकी टीसी और मार्कशीट, जानिए क्या है पूरा मामला मां भागी और बाप ने छोड़ा: स्कूल ने दो अनाथ बच्चियों की रोकी टीसी और मार्कशीट, जानिए क्या है पूरा मामला
Next Article पीएम श्री योजना के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 52 स्कूलों में बढ़ेंगी सुविधाएं…. अब तक 263 स्कूलों को मिली मंजूरी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?