ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लंदन फिल्म फेस्टिवल में दिखेगा तापसी पन्नू की दोबारा का जलवा, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

लंदन फिल्म फेस्टिवल में दिखेगा तापसी पन्नू की दोबारा का जलवा, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

By @dmin
Published: June 21, 2022
Share
SHARE

‘पांचों अंगुलियां घी में इन दिनों ये कहावत बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू पर एकदम सटीक बैठती है। तापसी आजकल खूब चर्चा में हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शाबाश मिट्टू के जरिए खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। मिताली राज की बायोपिक में नजर आने वाली अभिनेत्री की थ्रिलर फिल्म ‘दोबारा का 23 जून को लंदन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने जा रहा है। इसकी जानकारी लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है।

उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म का प्रीमियर 23 जून को फिल्म फेस्टिवल में होगा। उन्होंने इसके जरिए तापसी के लुक को भी साझा किया है। तापसी पन्नू अभिनीत यह फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और शोभा कपूर व एकता आर कपूर और सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस द्वारा निर्मित है।

दोबारा की बात करें तो यह एक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अलग-अलग दशकों में दो लोगों के बीच फंसी एक युवती के बारे में दिखाया गया है। फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि दोबारा ओरिओल पाउलो की 2018 की स्पेनिश भाषा की फिल्म मिराज का हिंदी रीमेक है। इसमें तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। मिराज में एक 12 वर्षीय लड़के की कहानी को दिखाया गया है जिसकी मौत एक आंधी के दौरान हो जाती है। पच्चीस साल बाद उसी अपार्टमेंट में रहने आई एक महिला ऐसे ही तूफान के दौरान एक टेलीविजन सेट के माध्यम से उस लड़के से जुड़ जाती है। इस बार उसके पास लड़के की जान बचाने का मौका होता है।

फेस्टिवल में इस फिल्म के अलावा 24 फीचर और 18 शॉर्ट फिल्में भी यूके की अलग-अलग जगहों पर दिखाई जाएंगी। ओपनिंग नाइट स्क्रीनिंग और वल्र्ड प्रीमियर 23 जून को बीएफआई साउथबैंक में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद अनुराग की फिल्म से संबंधित सवाल जवाब भी किए जाएंगे। यह फेस्टिवल 3 जुलाई तक चलेगा, जिसमें लंदन, मैनचेस्टर, बर्मिंघम और लीड्स में प्रस्तुतियां होंगी। बीएफआई प्लेयर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म लघु फिल्मों के चयन की मेजबानी करेगा।

महंगाई पर बोले राहुल: जीडीपी बढऩे का मतलब है गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम में वृद्धि, केवल सरकार के दोस्तों का हो रहा भला
सुप्रीम कोर्ट से केंद्र को झटका: चार किस्त में OROP का बकाया चुकाने का आदेश वापस लेना होगा
भारत को बड़ी राहत: कनाडा ने यात्री उड़ानों पर लगा प्रतिबंध हटाया, सोमवार से फिर शुरू होगी हवाई सेवा
अवैध खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 वाहन जब्त
छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस के अवसर पर संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में भव्य समारोह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंडियन सिनेमा: भारत में बनने वाली 2400 फिल्मों में 500 सिर्फ हिंदी भाषा की, लेकिन कुल रेवेन्यू में साउथ का योगदान बॉलीवुड से ज्यादा
Next Article स्वस्थ शरीर एवं संयमित जीवन के लिए योग का विशेष महत्व है: महंत रामसुंदर दास स्वस्थ शरीर एवं संयमित जीवन के लिए योग का विशेष महत्व है: महंत रामसुंदर दास

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?