ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महंगाई पर बोले राहुल: जीडीपी बढऩे का मतलब है गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम में वृद्धि, केवल सरकार के दोस्तों का हो रहा भला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

महंगाई पर बोले राहुल: जीडीपी बढऩे का मतलब है गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम में वृद्धि, केवल सरकार के दोस्तों का हो रहा भला

By @dmin
Published: September 1, 2021
Share
पंजाब में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी !
पंजाब में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी !
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लगातार महंगाई बढऩे से लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। तेल की कीमतें बढऩे से लोगों पर सीधा असर पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने केंद्र की एनएमपी (नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन) योजना पर भी बात की और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस योजना के जरिए देश की संपत्तियां बेचना चाहती है।

उन्होंने कहा, एक तरफ डिमोनेटाइजेशन है और दूसरी ओर मोनेटाइजेशन। छोटे किसानों, मध्यम वर्ग और गरीबों का डिमोनेटाइजेशन हो रहा है। मोनेटाइजेशन सिर्फ सरकार के चार-पांच दोस्तों का भला हो रहा है। जब वे सत्ता में आए थे तो कहते थे कि पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ रहे हैं। अब देखिए गैस और बाकी सबके दाम आसमान छू रहे हैं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि जीडीपी का मतलब है कि गैस, डीजल और पेट्रोल। जीडीपी बढऩे का मतलब है कि इनके दामों में बढ़ोतरी। 2014 के मुकाबले रसोई गैस की कीमत 116 फीसदी बढ़ी। पेट्रोल के दाम 42 फीसदी बढ़े और डीजल की कीमत में 55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। रही सही कसर सरकार देश की संपत्तियों को बेचकर पूरा कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘मोदी जी कहते रहते हैं कि जीडीपी बढ़ रही है, वित्त मंत्री कहती हैं कि जीडीपी में ऊपर की ओर का रुख दिख रहा है। तब मैं समझा कि जीडीपी का मतलब है ‘गैस-डीजल-पेट्रोल’। राहुल ने कहा, पहले मोदी जी ने कहा कि वह नोटबंदी कर रहे हैं और वित्त मंत्री कहती हैं कि वह मुद्रीकरण कर रही हैं। लोग पूछ रहे हैं कि दोनों में हो क्या रहा है?

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1433023091861381121?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1433023091861381121%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Findia-news%2Fconress-leader-slammed-central-government-rahul-gandhi-on-price-hike-in-country-live-updates
 
कांग्रेस सासंद ने कहा कि सरकार ने जीडीपी के जरिए 23 लाख करोड़ रुपये कमाए हैं। यह जीडीपी, सकल घरेलू उत्पाद से नहीं बल्कि गैस-डीजल-पेट्रोल है। उन्होंने सवाल किया कि ये 23 लाख करोड़ रुपये कहां गए? जब 2014 में यूपीए सरकार से बाहर हुई थी तब एलपीजी सिलिंडर 410 रुपये में था। आज इसकी कीमत 885 रुपये प्रति सिलिंडर है।

प्रधानमंत्री जी,

आपके राज में दो ही तरह का "विकास" हो रहा है:

एक तरफ आपके खरबपति मित्रों की आय बढ़ती जा रही है।

दूसरी तरफ आमजनों के लिए आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं।

अगर यही "विकास" है तो इस "विकास" को अवकाश (छुट्टी) पर भेजने का वक्त आ गया है।#IndiaAgainstBJPLoot pic.twitter.com/Pra7PfAQb8

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 1, 2021

मोदी के विकास को अवकाश पर भेजने का वक्त आ गया: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी केंद्र पर आरोप लगाए। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘प्रधानमंत्री जी, आपके राज में दो ही तरह का ‘विकास’ हो रहा है। एक ओर आपके खरबपति मित्रों की आय बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर आम जनों के लिए जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं। यही विकास है तो इस विकास को ‘अवकाश’ पर भेजने का वक्त आ गया है।

मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ
भिलाई में फिर एक बार कटर बाजी, शराब के लिए पैसा देने से मना करने पर कटर से किया वार
अब आई शामत! भारतीय सेना ने राजौरी में मार गिराए 6 आतंकी, अब भी जारी है एनकाउंटर
महाराष्ट्र में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूटे, हर तीन मिनट में जान गंवा रहा कोरोना का एक मरीज
हैवानियत : विधवा महिला ने शादी करने से किया इनकार तो ससुराल वालों ने काट दी जुबान और नाक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य, जिसने भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए अनुदान देने लागू की योजना: भूपेश बघेल
Next Article बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?