ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत को बड़ी राहत: कनाडा ने यात्री उड़ानों पर लगा प्रतिबंध हटाया, सोमवार से फिर शुरू होगी हवाई सेवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत को बड़ी राहत: कनाडा ने यात्री उड़ानों पर लगा प्रतिबंध हटाया, सोमवार से फिर शुरू होगी हवाई सेवा

By @dmin
Published: September 26, 2021
Share
International air service will continue till 15 July
International air service will continue till 15 July
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत से कनाडा जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। दरअसल, कनाडा ने कोरोना के चलते महीनों से उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया है और अब सोमवार(27 सितंबर) से एक बार फिर हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। बता दें कि भारत-से-कनाडा सीधी उड़ान प्रतिबंध 21 सितंबर को समाप्त हो गया था लेकिन उसे एक बार फिर से ट्रांसपोर्ट कनाडा द्वारा 26 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था। हालांकि, अब प्रतिबंध समाप्त होने के साथ, भारत के यात्री अब कुछ एहतियाती उपायों के साथ कनाडा की यात्रा कर सकते हैं।

कनाडा सरकार के नए दिशानिर्देश के तहत यात्रियों को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कनाडा द्वारा अनुमोदित जेनेस्ट्रिंग लैब से कोरोना जांच (आणविक) करवानी होगी और परिणाम निगेटिव होने पर ही उन्हें फ्लाइट पर चढऩे की अनुमति दी जाएगी। यह जांच कनाडा के लिए उनकी सीधी उड़ान के निर्धारित प्रस्थान के 18 घंटे के भीतर करवानी होगी। कनाडा की यात्रा के लिए भारत में किसी अन्य लैब से किए गए कोविड-19 परीक्षणों को मान्यता नहीं दी जाएगी। पूरी तरह से टीका लगाए गए यात्रियों को संबंधित जानकारी अराइवकैन मोबाइल एप या वेबसाइट पर भी अपलोड करनी होगी। अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि यात्रियों ने ऐसा किया है और जो इन आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ हैं उन्हें बोर्डिंग से वंचित कर दिया जाएगा। भारत के यात्री जो अप्रत्यक्ष मार्ग से कनाडा की यात्रा कर रहे हैं, उनके पास भारत को छोड़कर किसी अन्य तीसरे देश की नकारात्मक कोविड -19 आणविक परीक्षण रिपोर्ट होनी चाहिए। यह कोरोना जांच प्रस्थान के 72 घंटे के भीतर करवानी होगी।

कनाडा ने इस वजह से हटाया प्रतिबंध
कनाडा ने बुधवार को भारत से आने वाली तीन सीधी उड़ानों में यात्रियों का परीक्षण करने के बाद यात्रा प्रतिबंध हटा लिया। जब अधिकारियों ने कोविड -19 के लिए इन उड़ानों में यात्रियों के आगमन पर परीक्षण किया, तो वे सभी परीक्षण के परिणामों में नकारात्मक आए। एअधिकारियों के अनुसार, एयर कनाडा 27 सितंबर (सोमवार) से अपनी हवाई सेवा शुरू कर देगी, जबकि एयर इंडिया 30 सितंबर से कनाडा के लिए अपनी उड़ानें फिर से शुरू कर देगी।

अच्छी पहल: इस अस्पताल में स्टॉफ के बच्चों के लिए संचालित होगा झूलाघर… प्लेइंग जोन भी बनाया जाएगा
Good News : प्रापर्टी रजिस्ट्रेशन के दौरान अब मिलेगी ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा, सीएम की पहल पर मिली एक और नई सुविधा
क्रिकेट : भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने अमोल मजूमदार, प्रथम श्रेणी मैचों में है शानदार रिकार्ड
दिल्ली-पानीपत रैपिड रेल कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 4699 करोड़ की राशि स्वीकृत
बैंक में 85 लाख गबन का मामला, तीन और आरोपी गिरफ्तार… ग्राहकों से ली थी लोन की राशि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used कोरोना से राहत, लगातार दूसरे दिन 30 हजार के नीचे आए मामले… 260 लोगों की हुई मौत
Next Article AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग गुलाब का असर: विशाखापट्नम जा रहे हैं तो ध्यान दे… रेलवे ने रद्द कर दी हैं यह ट्रेने

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?