ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्कूली बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक
October 15, 2026
तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट
October 15, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
October 15, 2026
हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

स्कूली बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें

By @dmin Published April 8, 2022
Share
स्कूली बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें
स्कूली बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें
SHARE

शासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में 18 अप्रैल से वितरण होगा प्रारंभ
रायपुर। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए शासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के कक्षा पहली से दसवीं की हिन्दी माध्यम की पाठ्य पुस्तकों के वितरण हेतु कार्ययोजना बनाई गई है। जिसके अनुसार शासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं के कक्षा 9वीं एवं 10वीं की हिन्दी माध्यम की नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें हाई स्कूल स्तर पर पहुंचाकर वितरण किया जाएगा। इस संबंध में संभागीय संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा से जिलावार छात्र संख्या छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम को प्राप्त हो जाने की स्थिति में 18 अप्रैल से पाठ्य पुस्तक वितरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। जिलावार प्राप्त छात्र संख्या के अनुरूप पाठ्य पुस्तक निगम मुख्यालय के एनआईसी शाखा द्वारा ऑनलाइन अपलोड किए गए डाटा अनुसार ही निगम के सभी डिपो प्रभारी पाठ्य पुस्तकों के वितरण का कार्य सुनिश्चित करेंगे।

छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के 6 डिपो के माध्यम से 5 हजार 540 संकुल, 4 हजार 720 हाई स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। कक्षा पहली से 10वीं तक नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण शासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालय को 18 अप्रैल से 31 मई के मध्य पाठ्य पुस्तकों की उपयोगिता के आधार पर किया जाएगा। नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों की वितरण की शुरूआत कक्षा 9वीं एवं 10वीं की शासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों को किया जाएगा। वितरण 4 हजार 720 हाई स्कूलों की संख्या को लक्ष्य मानकर किया जाएगा। हाई स्कूलों में वितरण के बाद कक्षा पहली से 8वीं के विद्यार्थियों के लिए 5 हजार 540 संकुलों में वितरण किया जाएगा। शासकीय अनुदान प्राप्त विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकों का वितरण कार्यपूर्ण होने पर निजी विद्यालयों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण निगम के 6 स्थायी डिपो से किया जाएगा।

पाठ्य पुस्तकों का वितरण एवं परिवहन रविवार एवं अन्य शासकीय अवकाश के दिनों में संचालित रहेगा। यदि निर्धारित संख्या से कम या अधिक पाठ्य पुस्तकें प्राप्त होती हैं तो इसका उल्लेख करने के बाद ही परिवहनकर्ता को पावती उपलब्ध कराएं। किसी कक्षा विशेष की पाठ्य पुस्तकों की बंडलों में पाए गए कम या अधिक की सूचना तत्काल वितरण प्रभारी को देना होगा। पाठ्य पुस्तकों की अधिस्वीकृति प्राप्त करने के बाद कम या अधिक पाठ्य पुस्तकों की शिकायत प्राप्त होने पर समस्त जवाबदारी प्राप्तकर्ता की होगी।

You Might Also Like

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक

तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट

छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू

@dmin April 8, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर में लगाया सियान जतन क्लीनिक, 36 जरूरतमंद मरीजों को वॉकिंग स्टीक व 7 मरीजों को हियरिंग एड का वितरण विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रदेश के 29 आयुर्वेदिक केंद्रों में सियान जतन क्लिनिक की शुरूआत
Next Article सिकल सेल जागरूकता अभियान का शुभारंभ सिकल सेल जागरूकता अभियान का शुभारंभ

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?