ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चंद्रयान-3 : लैंडर और प्रॉपल्शन मॉड्यूल हुए अलग, 23 अगस्त को होगी चांद की सतह पर लैंडिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

चंद्रयान-3 : लैंडर और प्रॉपल्शन मॉड्यूल हुए अलग, 23 अगस्त को होगी चांद की सतह पर लैंडिंग

By Mohan Rao
Published: August 17, 2023
Share
मिशन चंद्रयान 3
SHARE

श्रीहरिकोटा। भारत का मिशन चंद्रयान-3 सफलता की ओर बढ़ रहा है। गुरुवार को इसे लेकर बड़ी खुशखबरी आई। चंद्रयान-3 के लैंडर और प्रॉपल्शन मॉड्यूल अलग हो गए हैं। यह दो टुकड़ों में टूटकर अलग-अलग चांद की यात्रा कर रहे हैं।साथ ही चंद्रयान-3 का लैंडर अब चांद के और करीब पहुंच गया है। 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर इसकी सॉफ्ट लैंडिंग होगी। इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग की तैयारी में जुटे हुए हैं।

बता दें 14 जुलाई को चंद्रयान-3 को आंध्रपद्रेश के श्रीहरिकोटा से रवाना किया गया था। यहां से रवाना होने के बाद चंद्रयान-3 ने तीन हफ्तों में कई चरणों को पार किया। पांच अगस्त को पहली बार चांद की कक्षा में दाखिल हुआ था। इसके बाद 6, 9 और 14 अगस्त को चंद्रयान-3 ने अलग-अलग चरण में प्रवेश किया। इसरो ने इन तीन हफ्तों में चंद्रयान-3 को पृथ्वी से बहुत दूर स्थित कक्षाओं में स्थापित किया।

जानिए अगले पड़ाव में क्या होगा
मिशन चंद्रयान-3 के अगले पड़ाव में अब लैंडर मॉड्यूल शुक्रवार को चांद की निचली कक्षा में पहुंचाया जाएगा। इसरो ने लैंडर मॉड्यूल की तरफ से एक्स पर एक पोस्ट में चंद्रयान-3 की यात्रा को लेकर ट्वीट भी किया। इसमें कहा गया, लैंडर मॉड्यूल सफलतापूर्वक प्रॉपल्शन मॉड्यूल से अलग हो गया। अब शुक्रवार शाम चार बजे इसे चांद की कक्षा में और नीचे उतारा जाएगा। चंद्रयान-3 मिशन में लैंडर, रोवर और प्रॉपल्शन मॉड्यूल शामिल हैं। लैंडर और रोवर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेंगे और 14 दिनों तक प्रयोग करेंगे। वहीं प्रॉपल्शन मॉड्लूय चांद की कक्षा में ही रहकर चांद की सतह से आने वाले रेडिएशंस का अध्ययन करेगा। इस मिशन के जरिए इसरो चांद की सतह पर पानी का पता लगाएगा और यह भी जानेगा कि चांद की सतह पर भूकंप कैसे आते हैं।

shreekanchanpath 289 # 01 Aug 2024
भिलाई के इस लेखक की किताब के जरिए दो अपने बिजनेस को नया मोड़, अमेजॉन की बेस्ट सेलर कैटेगरी में हुई शामिल
प्रधानमंत्री मोदी की नये भारत की संकल्पना में विद्यार्थियों का होगा महत्वपूर्ण योगदान: सुश्री उइके
बारनवापारा अभ्यारण्य में हुई 46 पक्षी प्रजातियों की पहचान, जागरुकता कार्यक्रम के दौरान दी गई जानकारी
बनेगा विश्व रिकार्ड: कल लगेगी साबूनों की ढाई किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन…मां शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट का अनोखा प्रयोग…. जरूरतमंदों को किया जाएगा साबूनों का वितरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इस स्कूल में छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं का नहीं रखा जा रहा ध्यान, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन इस स्कूल में छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं का नहीं रखा जा रहा ध्यान, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
Next Article Breaking News : विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली सूची, छत्तीसगढ़ के 21 उम्मीदवारों का एलान… पाटन से विजय बघेल को टिकट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?