ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस स्कूल में छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं का नहीं रखा जा रहा ध्यान, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

इस स्कूल में छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं का नहीं रखा जा रहा ध्यान, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

By Om Prakash Verma
Published: August 17, 2023
Share
इस स्कूल में छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं का नहीं रखा जा रहा ध्यान, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
इस स्कूल में छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं का नहीं रखा जा रहा ध्यान, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
SHARE

भिलाई। एमजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 6 भिलाई के संस्था प्रमुख एवं उनकी कमेटी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से ज्ञापन सौंपा गया। जिसके अंतर्गत संस्था में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से संस्था प्रमुख को अवगत कराया गया। जिसके अंतर्गत आपकी संस्था में प्राथमिक, माधमिक और नर्सरी की कक्षाएं मल्टीपरपस हॉल में लगाई जा रही है। इन कक्षाओं की कक्षाएं मूल शाला में न लगाकर अतिरिक्त भवनों में लगाना उचित नहीं है। उक्त कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। संख्या के आधार पर जो व्यवस्था की भी गई है वह भी पर्याप्त नहीं है जो कि मानवीय दृष्टिकोण से अनुचित है। उक्त कक्षा के मासूम छात्र-छात्राओं को शौचालय के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती है जो की बरसात में बच्चे के भीगने की संभावना भी रहती है जिसके कारण भी छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है जो कि उचित नहीं है।

पालकों के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्राथमिक स्तर के बच्चों को लघुशंका और दीर्घशंका के लिए जाने देने में कक्षा शिक्षकों के द्वारा परहेज किया जाता है, क्योंकि कक्षा से शौचालय की दूरी दूर होने के कारण बच्चों को कक्षा में वापस आने में समय लग जाता है जिसके कारण कक्षा शिक्षक उन्हें लघु शंका या दीर्घ शंका के लिए जाने से मना करते हैं जिनके कारण से बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है कुछ बच्चों में पथरी जैसी गंभीर बीमारी की शिकायत एवं कुछ छात्र छात्राओं ने तो कक्षा में ही लघुशंका कर दिया गया।

पूर्व में भी पालको के द्वारा शिकायत की गई थी उसके बावजूद भी आपके और आपकी संस्था के द्वारा किसी भी तरह से समस्या के निराकरण हेतु उचित कदम नहीं उठाए गए, जो कि आपकी उदासीनता को दर्शाता है। छात्र-छात्राओं से प्राप्त जानकारी के आधार पर वाटर कूलर की सफाई नहीं की जाती जिसके कारण भी छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य खराब हो रहे हैं अत: महोदय से निवेदन है कि समय-समय पर वाटर कूलर की सफाई करवायें। कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं को अभी तक पहचान पत्र नहीं दिया गया है जोकि आपकी संस्था के क्रियान्वयन पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगाता है।

उक्त ज्ञापन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सौपा। उपस्थित कार्यकर्ताओं में पलाश घोष, नागेश्वर यादव, प्रवीण यादव, अभिषेक साहू, हर्षवर्धन लोधी, आकाश साहू, वैभव सिंह, प्रतीक गुप्ता , मानव बर्मन, आदित्य सातकर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर जंयती पर “कवि गुरु “का सफल मंचन
सुकमा के पंचायत प्रतिनिधियों से मिले सीएम साय, बोले- बस्तर अंचल का विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Big Breaking: रिसाली निगम के पार्षद के खिलाफ कर्मचारियों ने दर्ज कराई FIR, दफ्तर में घुसकर कर्मियों से दुर्व्यवहार, अब बर्खास्तगी की मांग
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : सीएम बघेल ने परिवार के साथ पाटन में किया मतदान, बोले- यहां लड़ाई एकतरफा
छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक वाहन मालिकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर, राज्य में लगभग 50 लाख वाहनों का हो रहा संचालन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर : सीएम भूपेश बघेल ने की सीएम सुक्खू से बात, हालातों पर की चर्चा
Next Article चंद्रयान-3 : लैंडर और प्रॉपल्शन मॉड्यूल हुए अलग, 23 अगस्त को होगी चांद की सतह पर लैंडिंग

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?