ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलिस विभाग द्वारा नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध चलाया गया अभियान
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक
October 15, 2026
तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट
October 15, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
October 15, 2026
हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पुलिस विभाग द्वारा नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध चलाया गया अभियान

By @dmin Published February 24, 2022
Share
पुलिस विभाग द्वारा नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध चलाया गया अभियान
पुलिस विभाग द्वारा नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध चलाया गया अभियान
SHARE

प्रदेश भर में एनडीपीएस के कुल 23 अपराध और अवैध शराब का कारोबार करने वाले आरोपियों के विरूद्ध 1072 प्रकरण दर्ज
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पुलिस महानिदेशक को प्रदेश में सक्रिय नशीले पदार्थों के अवैध कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं, निर्देश के परिपालन में जिलों में नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में गांजा, ब्राऊन शुगर, नशीली दवायें एवं अवैध शराब का कारोबार करने वाले संगठित अपराधियों के खिलाफ एक साथ बड़ी कार्यवाही की गई।

रायपुर पुलिस द्वारा 20 फरवरी को नारकोटिक्स एवं सायबर सेल द्वारा मैनुअल एवं टेक्नीकल आसूचना के आधार पर नशीली दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले अंतर्राज्यीय तस्कर शेख महमूद एवं रवि नारायण को गिरफ्तार कर 15 किलो 500 ग्राम गांजा, 240 ग्राम चरस एवं बड़ी मात्रा में नशीली दवाऐं बरामद की गई, उक्त आरोपियों ने नशीला पदार्थ उड़ीसा निवासी तापस कुमार परेश एवं समीर कुमार से लाना बताये। उक्त सूचना पर रायपुर पुलिस की 10 सदस्यीय टीम उड़ीसा जाकर कैम्प कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया जिन्होंने छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त देश के अन्य राज्यों में भी नशीले पदार्थों की तस्करी करना स्वीकार किया उक्त आरोपियों से प्रतिबंधित टेबलेट 5630 नग नाइट्रोजन एवं 26400 नग अल्फाजोलम तथा 3100 नग पेंटाजोसिन प्रतिबंधित नशीले इंजेक्सन सहित 50 लाख रूपए मूल्य के नशीले पदार्थ एवं अन्य सामाग्री जप्त किये गये।

रायपुर पुलिस द्वारा 21 फरवरी 2022 को आरोपी महेन्द्र पटेल को सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर एवं बड़ी मात्रा में 11 लाख 50 हजार रूपए के नशीली दवाओं के साथ पकड़ा गया। अभियान के दौरान राजनांदगांव पुलिस द्वारा 22 एवं 23 फरवरी को अंर्तराज्यीय आरोपी पुखराज चंदेल को गिरफ्तार कर उससे 22 लाख 26 हजार रूपए मूल्य का 371 किलो. गांजा जप्त किया गया। आरोपी द्वारा नशीला पदार्थ विक्रय कर उक्त कमाई से क्रय किये गये 57 तोला सोने के जेवर मूल्य लगभग 25 लाख रूपए एवं बिक्री की रकम 12 लाख 48 हजार 4 सौ रूपए कुल 63 लाख 24 हजार 4 सौ रूपए की बरामदगी की गयी।

अभियान के दौरान दुर्ग पुलिस द्वारा महाराष्ट्र से ब्राउन शुगर लाकर छत्तीसगढ़ में विक्रय करने वाले 3 अंतर्राज्यीय तस्कर मोहम्मद वाहिद, पृथ्वी सिंह एवं प्रिंस उर्फ गौतम महार को गिरफ्तार किया गया जिनसे 5 लाख रूपए मूल्य के ब्राउन शुगर बरामद किया गया। महासमुंद पुलिस द्वारा नारकोटिक्स सेल के माध्यम से नशीले दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले आरोपी हितेश चंद्राकर को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में दशीली प्रतिबंधित दवाये जप्त की गयी। प्रदेश के सभी जिलों में विगत एक सप्ताह से चलाये जा रहे अभियान के दौरान एनडीपीएस के कुल 23 अपराध पंजीबद्ध किये जिनमें 2 हजार 32किलो गांजा जप्त किया गया इसी तरह अवैध शराब का कारोबार करने वाले आरोपियों के खिलाफ 1072 प्रकरण पंजीबद्ध कर 3 हजार 65 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा एवं आने वाले दिनों में इस पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही कर उक्त अवैध कारोबार को पूर्णत: प्रतिबंधित किया जावेगा।

You Might Also Like

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक

तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट

छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू

@dmin February 24, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people सीएम कल करेंगे बिलासपुर में तिफरा फलाईओवर ब्रिज और व्यापार विहार स्मार्ट रोड का लोकार्पण
Next Article कोरोना से मौत: मुआवजा पाने भटक रहे आवेदक, राशि वितरण का काम तत्काल पूरा करें-वोरा वोरा ने मुख्यमंत्री से यूक्रेन में रहकर पढ़ाई करने वाले भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ के बच्चों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था करने की अपील की

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?