ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मतदान के प्रति चेम्बर कर रहा व्यापारियों को जागरूक, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने मनेन्द्रगढ़ पहुंचकर दिलाई शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मतदान के प्रति चेम्बर कर रहा व्यापारियों को जागरूक, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने मनेन्द्रगढ़ पहुंचकर दिलाई शपथ

By Mohan Rao
Published: April 12, 2024
Share
चेम्बर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने व्यापारियों को दिलाई शपथ
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा व्यापारियों का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री अजय भसीन छत्तीसगढ़ की 34 विधानसभा क्षेत्रों में व्यापारियों को संगठित कर उन्हें “पहले मतदान फिर दुकान” की शपथ दिलाई। इसी कड़ी में वे अब मनेन्द्रगढ़ पहुंचे और वहां के व्यापारियों को भी पहले मतदान फिर दुकान की शपथ दिलाई।

अजय भसीन ने बताया कि पिछले 20 दिनों से लगातार 34 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर व्यापारियों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया है। छत्तीसगढ़ के धुर नक्सली क्षेत्रों में जाकर व्यापारियों को शपथ दिलाई कि पहले मतदान करें फिर दुकान की ओर प्रस्थान करें। इस दौरान सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा दौरे के पश्चात छतीसगढ़ के दूसरे छोर मनेन्द्रगढ़ के दौरे व्यापारियों को मतदान की शपथ दिलाई। मनेन्द्रगढ़ के व्यापारी भाइयों ने एक मत से शपथ लेते हुए सर्वाधिक मतदान व्यापारियों का और स्वयं मतदान करेंगे, अपने परिवार का मतदान कराएंगे ,अपने स्टाफ का मतदान करायेंगे व आने वाले ग्राहकों को भी मतदान के प्रति जागरूक करेंगे।

इससे पहले मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर अजय भसीन का मनेन्द्रगढ़ के जिला अध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। जिला अध्यक्ष ने इस अभियान की प्रशंसा की। दुकानदारों ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ स्किम भी चलाने का वादा किया।जो ग्राहक मतदान करके हमे अपनी उंगली में मतदान का चिन्ह दिखायेगा उसे खरीदी में 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

भसीन ने बताया कि यह अभियान पूरे 90 विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इस बार व्यापारियों का मतदान प्रतिशत सबसे ज्यादा होगा। इस अभियान का असर व्यापारियों में एक नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। भसीन ने बताया कि मनेन्द्रगढ़, भरतपुर व मरवाही विधानसभा में व्यापारियों को शपथ दिलाई गई। इस अभियान में चेम्बर के शंकर सचदेव,  सुनील मिश्रा, चिन्ना राव, शिव राज शर्मा, दिलीप इसरानी, मनोहर कृष्णानी व अनेक सदस्य शामिल होते हैं। यह जानकारी शंकर सचदेव ने दी।

व्हाइट बॉडीकॉन में स्टनिंग पोज देती नजर आईं राशि खन्ना, फैंस हुए मदहोश…
एक भूखण्ड की रकम देकर दो भूखण्ड हथियाने का मामला: स्मृति नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था के पूर्व उपाध्यक्ष व सदस्य पर एफआईआर
अतिक्रमण हटाने पहुंचा निगम का अमला, नाली में कचरा फेंकता पकड़ाया ढाबा संचालक, लगाया जुर्माना
Breaking News : 14 फरवरी का दिन छत्तीसगढ़ में मातृ-पितृ पूजन दिवस, मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा
छत्तीसगढ़ के कलाकारों को अब देश और दुनिया में प्रस्तुति देने का मिलेगा महत्वपूर्ण मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंतजार खत्म : सुपेला का अंडरपास बनकर तैयार, इस दिन से शुरू होगी आवाजाही… लोगों को मिलेगी राहत
Next Article उरला हत्याकांड का खुलासा : राउरकेला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की गिरफ्त में आया आरोपी…. बिहार भागने का था प्लान

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?