ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंतजार खत्म : सुपेला का अंडरपास बनकर तैयार, इस दिन से शुरू होगी आवाजाही… लोगों को मिलेगी राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

इंतजार खत्म : सुपेला का अंडरपास बनकर तैयार, इस दिन से शुरू होगी आवाजाही… लोगों को मिलेगी राहत

By Mohan Rao
Published: April 12, 2024
Share
सुपेला अंडरपास का निरीक्षण करते डीएसपी सतीश ठाकुर व रेलवे के अधिकारी
SHARE

भिलाई। सुपेला रेलवे क्रासिंग पर बन रहे वाय शेप अण्डरपास का निर्माण अंतिम चरण में हैं। इन दिनों अंडरपास का फिनिसिंग कार्य किया जा रहा है। इस बीच लोगों के लिए राहत की खबर है। सुपेला अंडरपास से आवाजाही 1 मई से शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को यातायात डीएसपी सतीश ठाकुर ने रेलवे अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन अण्डरपास का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि एक मई से संभवत: आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।

भिलाई शहर को रेल पटरी के दोनों तरफ जोड़ने वाली सुपेला रेलवे अण्डरपास का निर्माण अंतिम चरण में आ गया है। 16 अगस्त 2022 को रेलवे क्रासिंग बंद कर अण्डरब्रिज निर्माण शुरू किया गया। शुरुआत में अण्डरपास के स्वरूप को लेकर विरोध के चलते काम की गति प्रभावित हुई। लेकिन अब इसका निर्माण कार्य पूरा होने लगभग पूरा हो गया है। टाउनशिप तथा घड़ी चौक की ओर एप्रोच रोड का काम पूरा करने के बाद भीतरी दीवारों पर कलाकृतियां उकेरकर आकर्षक रूप दिया गया है। वहीं रेल पटरी के दोनों ओर बनी एप्रोच रोड के ऊपर शेड निर्माण को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ट्रैफिक डीएसपी ने रेलवे अफसरों के साथ किया निरीक्षण
शुक्रवार सुबह ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने रेलवे अधिकारियों के साथ अण्डरपास निर्माण की प्रगति का अवलोकन किया। इस दौरान इस अण्डरब्रिज को 1 मई से आवाजाही के लिए शुरू करने पर सहमति बन गई। इस आशय की जानकारी देते हुए ट्रेफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि इस अण्डरपास शुरू हो जाने से चंद्रा-मौर्या और प्रियदर्शिनी परिसर अण्डरपास पर से ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। वहीं छात्र छात्राओं, नौकरी पेशा सहित आम लोगों को पटरी पार आने-जाने में सहूलियत होगी। यह अण्डरपास वन वे होने से लोगों को गलत दिशा में आवाजाही से रोकने ट्रेफिक पुलिस की ओर से सूचना फलक लगाया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने ट्रेफिक पुलिस की तैनाती रहेगी।

वाई आकार का बना है अंडरपास
अण्डरपास में सुपेला की ओर खुलने वाले मुख्य लेन में डिवाइडर बनाया गया है। वहीं टाउनशिप की ओर दो भागों में विभक्त होने से इस अण्डरपास का आकार अंग्रेजी के वाय शेप है। सुपेला की दिशा में लंबाई 230 मीटर है। वहीं टाउनशिप की ओर यह दो दिशा में विभक्त हो जाएगी। एक दिशा में यह सेक्टर-6 की ओर यानी दुर्ग की ओर मुड़ जाएगी। दूसरी तरफ सेक्टर-2 और मस्जिद की ओर टर्न लेगा। इसकी लंबाई 160-160 मीटर की होगी। यह अण्डरपास की चौड़ाई व ऊंचाई पास के चन्द्रा-मौर्या और प्रियदर्शिनी परिसर अण्डरब्रिज के मुकाबले अधिक है। जिसके चलते बड़े वाहनों को गुजरने में आसानी होगी।

shreekanchanpath 186 # 20 April 2024
भिलाई-3 एसडीएम कार्यालय में पंच ने लगाई फांसी, एक दिन पहले पेशी से लौटा था मृतक
राखी भेजने डाकघर में लगी लंबी कतार, डाकघरों में रजिस्ट्री बंद, महंगे स्पीड पोस्ट से ही पार्सल भेज सकेंगे
दुर्ग से पलासा-बरहमपुरम तक सीधी रेल की मांग, विधायक रिकेश ने लिखा केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र
C-मार्ट में शॉपिंग से खुद को रोक नहीं पाए मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कहा महिलाओं के बनाए उत्पादों की बात ही अलग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 178 # 12 April 2024
Next Article मतदान के प्रति चेम्बर कर रहा व्यापारियों को जागरूक, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने मनेन्द्रगढ़ पहुंचकर दिलाई शपथ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?