ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैशाली नगर में सुबह-सुबह दो महिलाओं से चेन स्नेचिंग, नकाबपोश बाइक सवारों की करतूत… सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

वैशाली नगर में सुबह-सुबह दो महिलाओं से चेन स्नेचिंग, नकाबपोश बाइक सवारों की करतूत… सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

By Mohan Rao
Published: December 8, 2024
Share
चेन स्नेचिंग
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में आज तड़के दो बुजुर्ग महिलाएं चैन स्नैचिंग की शिकार हो गई। मोटर साइकिल सवार नकाबपोश युवकों ने एक के बाद एक अलग – अलग इन वारदातों को अंजाम दिया। वैशाली नगर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से साफ पता चल रहा है कि अलग-अलग चैन स्नैचिंग की दो वारदात करने वाले आरोपी एक ही हैं।

पहला मामला वैशाली नगर दिगंबर जैन मंदिर के पास का है। वार्ड क्रमांक 20 निवासी बुजुर्ग महिला 72 वर्षिया तारामणि जैन से चेन स्नैचिंग की वारदात हुई है। घटना सुबह साढ़े 6 बजे की है। तारामणि जैन मंदिर जा रही थी। तभी मोटर साइकिल सवार दो युवक वहां पहुंचे और किसी वकील का पता पूछने के बहाने तारामणि जैन के गले से लगभग दो तोला वजनी सोने का चैन छीनने के बाद तेजी से भाग निकले।

फूल तोड़ रही महिला को बनाया शिकार
इस घटना के कुछ देर बाद वार्ड क्रमांक 14 चंद्रनगर में भी इसी तरह से चैन स्नैचिंग की वारदात हुई। यहां पर आरोपियों ने फूल तोड़ रही 70 वर्षिया बुजुर्ग महिला से गले का मंगल सूत्र छीन लिया। पहली वारदात की तरह ही मोटर साइकिल सवार दोनों युवकों ने बुजुर्ग महिला से किसी का पता पूछने के बहाने बातचीत में उलझाया और गले में पहना सोने का मंगलसूत्र लेकर रफूचक्कर हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों ही घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाली तो आरोपियों का हुलिया एक सा नजर आ रहा है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

गुस्ताखी माफ: दिमाग में गोबर भरा होना अब अच्छा है
शिशु को किस करते समय हर पेरेंट्स रखें इन खास बातों का ध्यान
CM बघेल के नेतृत्व में महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना साकार करने में जुटी है सरकार
दुर्ग में थानेदारों का ट्रांसफर, 7 टीआई सहित 38 पुलिस कर्मियों का तबादला, एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने जारी किया आदेश
Sensex : बाजार फिर रिकॉर्ड हाई पर खुला, सेंसेक्स 65000 के पार पहुंचा, निफ्टी 19300 के करीब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : रिटायर्ड बीएसपी कर्मी से 80 लाख की ठगी, पत्नी व साले ने धोखे से निकाली रकम और चल दिए चेन्नई
Next Article बीजापुर में नक्सलियों ने की एक और महिला की हत्या, पति के सामने उतारा मौत के घाट

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?