ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजापुर में नक्सलियों ने की एक और महिला की हत्या, पति के सामने उतारा मौत के घाट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBijapurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

बीजापुर में नक्सलियों ने की एक और महिला की हत्या, पति के सामने उतारा मौत के घाट

By Mohan Rao
Published: December 8, 2024
Share
मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की महिला की हत्या
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक और महिला की मुखबिरी के शक में हत्या कर दी। मद्देड़ थाना क्षेत्र की निवासी महिला को उसके पति के साथ पहले घर से अगुवा किया और जंगल में जन अदालत लगाकर हत्या कर दी। महिला के पति को बुरी तरह से पिटाई करने के बाद छोड़ दिया। नक्सलियों ने महिला के शव के साथ एक पर्चा भी छोड़ा। बीते चार दिनों में नक्सलियों द्वारा ग्रामीणों की हत्या की हत्या का यह चौथा मामला है।

मिली जानकारी के अनुसार मद्देड़ थाना क्षेत्र लोदेड़ गांव के रहने वाले रामैया यालम और उसकी पत्नी सुकरा यालम का नक्सलियों ने दो दिन पहले अपहरण किया था। अपहरण के बाद गांव से लगभग चार किमी दूर जंगल में ले गए और जन अदालत में पति-पत्नी की बेदम पिटाई की। इसके बाद नक्सलियों ने रामैया यालम के सामने उसकी पत्नी सुकरा यालम की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव के बाहर फेंक दिया। वहीं उसके पति रामैया को पिटाई के बाद छोड़ दिया।

शव के पास नक्सलियों ने एक पर्चा छोड़ा है जिसमें लिखा है कि दोनों पति-पत्नी 2017 से तेलंगाना पुलिस के लिए मुखबिरी का काम कर रहे थे। दोनों को लंबे समय से समझाइश दी जा रही थी, लेकिन नहीं माने। इसलिए मौत की सजा दी गई है। वहीं घटना की सूचना के बाद रविवार को पुलिस की टीम गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

चार दिन में की चौथी हत्या
बता दें कि, नक्सलियों ने चार दिन के अंदर पुलिस की मुखबिरी के आरोप में 2 महिला और 2 पुरुष समेत 4 लोगों की हत्या की है। एक दिन पहले शुक्रवार को बेटे के सामने आंगनबाड़ी सहायिका की गला रेत कर हत्या कर दी गई। इससे पहले दो पूर्व सरपंचों सुकलु परसा व सुखराम की भी हत्या मुखबिरी के शक में की गई। अब जनअदालत लगाकर पति के सामने सुकरा यालम की गला घोंटकर हत्या कर दी।

मोबाईल दुकान में हुई थी नकबजनी, सीसीटीवी से मिला क्लू, 4 आरोपी गिरफ्तार…
Big News : बस्तर फाइटर्स की वॉर ट्रेनिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल
कामता प्रसाद का पार्थिव शरीर को किया मेडिकल कॉलेज को दान
पाटन के एचडीएफसी बैंक में लगी आग, सारे दस्तावेज जलकर खाक…. दो घंटे की मशक्कत से फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
Gustakhi Maaf: जज्बा और क्षमता की गहरी होती खाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वैशाली नगर में सुबह-सुबह दो महिलाओं से चेन स्नेचिंग, नकाबपोश बाइक सवारों की करतूत… सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Next Article मुख्यमंत्री साय व्हाइट कोट सेरेमनी में हुए शामिल, एमबीबीएस के नव प्रवेशी स्टूडेंट्स ने ली चिकित्सा आचार संहिता की शपथ

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?