ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Politics: दलबदलुओं को नकारने का मिथन टूटेगा! कई दिग्गज दलबदलुओं को नकार चुके हैं छत्तीसगढ़ के मतदाता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

CG Politics: दलबदलुओं को नकारने का मिथन टूटेगा! कई दिग्गज दलबदलुओं को नकार चुके हैं छत्तीसगढ़ के मतदाता

By Om Prakash Verma
Published: April 11, 2024
Share
CG Politics: दलबदलुओं को नकारने का मिथन टूटेगा! कई दिग्गज दलबदलुओं को नकार चुके हैं छत्तीसगढ़ के मतदाता
CG Politics: दलबदलुओं को नकारने का मिथन टूटेगा! कई दिग्गज दलबदलुओं को नकार चुके हैं छत्तीसगढ़ के मतदाता
SHARE

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। छत्तीसगढ़ में दलबदलुओं को नकारने की रवायत क्या इस बार भी कायम रह पाएगी? सवाल इसलिए भी है क्योंकि अलग राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ में अब तक लोकसभा के 4 चुनाव हो चुके हैं और इस दौरान जिस भी नेता ने दल बदलकर चुनाव लड़ा, उसे मतदाताओं ने नकार दिया। चाहे वह विद्याचरण शुक्ल हो या फिर करुणा शुक्ला। ऐसे में कांग्रेस छोड़कर भाजपा की टिकट पर सरगुजा से चुनाव लड़ रहे चिंतामणि महाराज का चिंता बढऩा भी लाजिमी है। हालांकि भाजपा इस मिथक के टूटने का दावा कर रही है।

छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर चुनावी घमासान चरम पर है। राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक मिथक खूब चर्चा में है। दरअसल राज्य बनने के बाद हुए 4 लोकसभा चुनावों में दल-बदल करने वाले प्रत्याशियों को, चाहे वो कितने भी दिग्गज क्यों न रहे हों- जनता ने नकार दिया है। यही चिंता लोकसभा चुनाव 2024 में सरगुजा लोकसभा सीट पर खड़े बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणि को सता रही है। नेताजी की चिंता यूं ही नहीं है। अब तक के रिकॉर्ड यही बताते हैं कि दल बदलने वालों को छत्तीसगढ़ की जनता पसंद नहीं करती है और ऐसे लोगों को नकार दिया जाता है। यहां दल बदलने पर विद्याचरण शुक्ल जैसे दिग्गज भी हार का स्वाद चख चुके हैं।

इंदिरा गांधी के समय कांग्रेस के सबसे ताकतवर नेता रहे विद्याचरण शुक्ला ने कांग्रेस छोड़कर 2004 का लोकसभा चुनाव बीजेपी की टिकट से लड़ा और बुरी तरह हार गए। इसी तरह से भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला ने बीजेपी छोड़कर कांगेस का दामन थामा। उन्होंने साल 2014 में बिलासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा और हार गईं। कुछ ऐसा ही बीजेपी के कद्दावर नेता रहे ताराचंद साहू के साथ भी हुआ। वे साहू समाज के बड़े नेता माने जाते रहे थे। साल 2009 में उन्होंने बीजेपी का साथ छोड़ा और छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच बनाकर लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन जनता ने उन्हें भी नकार दिया।

इस बार टूटेगा मिथक- भाजपा
बीजेपी का दावा है दलबदलुओं की हार का मिथक इस बार टूटेगा। वहीं कांग्रेस कह रही दलबदलुओं को छत्तीसगढ़ की जनता ने अब तक स्वीकार नहीं किया है और आगे भी नहीं करेगी। छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती का कहना है कि बीजेपी राज्य में 11 में से 11 सीटें जीतेगी और हारने का मिथक टूटेगा। देश में मोदी की लहर है। राम मंदिर बनने की खुशी सरगुजा में भी है और यहां से चिंतामणि महाराज भारी मतों से जीतेंगे। दूसरी तरफ कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि छत्तीसगढ़ में दलबदलू न घर के रहते हैं ना घाट के। अजीत जोगी के समय बहुत सारे लोग बीजेपी से कांग्रेस में आये थे लेकिन सभी का राजनीतिक अवसान हो गया। विद्याचरण शुक्ल कांग्रेस छोड़कर एनसीपी उसके बाद बीजेपी में गए लेकिन महासमुंद से करीब डेढ़ लाख वोटों से हार गए। ऐसा इसलिए है क्योंकि छत्तीसगढ़ की जनता दल बदलने वाले नेताओं को पसंद नहीं करती। अब नतीजे तो 4 जून को आएंगे लेकिन पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए चिंतामणि महाराज की चिंता जरूर बढ़ गई होगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की विशाल रंगोली ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड….. गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुई दर्ज…. दो साल बेमिसाल की थीम पर बनाई विशाल रंगोली
पेट्रोल-डीजल पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीसीसी अध्यक्ष ने चलाई साइकिल तो इस विधायक ने रस्सी से ट्रक को खींचकर जताया विरोध
एक ही दिन में चार गुम बच्चों को पुलिस ने ढूंढ निकाला, आपरेशन मुस्कान के तहत जशपुर पुलिस को मिली सफलता
कमल पर मुहर नहीं लगाई तो 23 के बाद फिर खुल जाएगी शराब भट्ठी- प्रेमप्रकाश
कांग्रेस के दिग्गजों ने किया भिलाई व रिसाली निगम क्षेत्र का दौरा, कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हार्दिक और क्रुणाल पंड्या से से हुई 4.3 करोड़ की ठगी, सौतेले भाई ने लगाया चूना
Next Article Breaking News : कल से एक सप्ताह तक बंद रहेगा कुम्हारी फ्लाईओवर, जाम से बचने इन रास्तों का करें इस्तेमाल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?