ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुकमा के बड़ेसट्टी गांव में 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर, अमित शाह ने किया पोस्ट, कहा- नक्सलमुक्त हुआ पंचायत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipurSukma

सुकमा के बड़ेसट्टी गांव में 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर, अमित शाह ने किया पोस्ट, कहा- नक्सलमुक्त हुआ पंचायत

By Mohan Rao
Published: April 18, 2025
Share
SHARE

सुकमा।  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का बड़ेसट्टी गांव में सक्रिय 11 नक्सलियों ने सरकार के सामने हथियार डाल दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस गांव में यही अंतिम 11 नक्सली सक्रिय थे जिन्होंने सरेंडर कर दिया है। इसके साथ की बड़ेसट्टी गांव नक्सलमुकत हो गया और यहां पर विकास के लिए सरकार 1 करोड़ रुपए देगी। इसे लेकर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह पंचायत पूरी तरह नक्सलमुक्त हो गई है।

सुकमा जिले के बड़ेसट्टी गांव में सक्रिय जिन 11 नक्सलियों ने सरेंडर किया उनमें से चार पर दो-दो लाख रुपए और एक पर पचास हजार रुपए का इनाम घोषित था। कुल मिलाकर इन पांचों पर 8.50 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। आत्मसमर्पण के बाद, सभी नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि, कपड़े, और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की गई है।

अमित शाह ने कहा जल्द हथियार डाले नक्सली
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में विभिन्न ऑपरेशन्स में कोबरा कमांडो और छत्तीसगढ़ पुलिस ने 22 कुख्यात नक्सलियों को आधुनिक हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही, सुकमा की बडेसेट्टी पंचायत में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिससे यह पंचायत पूरी तरह नक्सलमुक्त हो गई है। छिपे हुए नक्सलियों से मेरी अपील है कि मोदी सरकार की आत्मसमर्पण नीति को अपनाकर यथाशीघ्र हथियार डालें और मुख्यधारा में शामिल हों। 31 मार्च 2026 से पहले हम देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने के लिए संकल्पित हैं।

विकास की राह से बदलाव संभव
छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों को पता चल चुका है कि बंदूक से नहीं विकास की राह से बदलाव संभव है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवाद आत्मसमर्पण एवं पीड़ित राहत पुनर्वास नीति 2025, और नक्सली इलवद पंचायत योजना के तहत आज सुकमा जिले का बड़ेसट्टी गांव नक्सलवाद के चंगुल से आजाद हो गया है। नक्सल मुक्त होने वाला ये प्रदेश का पहला गांव बन गया है। विजय शर्मा ने कहा कि नियद नेल्लानार योजना, पुलिस जवानों की सतत उपस्थिति, नक्सली संगठनों की क्रूरता और भेदभाव के साथ ही शासन की नई नीतियों से मिले भरोसे की वजह से ही यह संभव हुआ है। नक्सलमुक्त ग्राम पंचायत घोषित होने की शुरुआत सुकमा जिले से हो चुकी है। निश्चित रूप से बस्तर सहित पूरे प्रदेश के ग्राम पंचायत अब नक्सलमुक्त होंगे। नक्सलमुक्त होते ही ग्राम पंचायत का भी विकास होगा।

नक्लमुक्त गांव में मिलेगी 1 करोड़ की राशि
नक्सली इलवद पंचायत योजना के तहत ऐसे ग्राम पंचायतों को जहां से सभी सक्रिय नक्सली संगठन छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटते हैं, तो नक्सल-मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया जाता है। शासन की इस योजना के अंतर्गत ऐसे ग्राम पंचायतों को 1 करोड़ की राशि निर्माण कार्यों के लिए तत्काल स्वीकृत की जाती है। यह राशि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सामुदायिक भवन जैसे प्राथमिक ढांचे के विकास में व्यय की जाती है, जिससे क्षेत्र में स्थायी शांति और विकास सुनिश्चित किया जा सके।

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा : बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरा… चार जवानों की मौत, दो घायल
बस्तर पर्यटन को नई दिशा : मेंद्री घूमर जलप्रपात के समीप सजेगा भव्य रिसोर्ट
shreekanchanpath 47 # 30 November 2024
बीरगांव में नंदलाल देवांगन बने महापौर,भाजपा के पतिराम साहू को 10 वोट से हराया, कांग्रेस के कृपाराम बने सभापति
बात का बतंगड़: निर्वस्त्र करने की आदिम इच्छा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में राष्ट्रीय स्तर पर चमका छत्तीसगढ़, देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में मिला सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का पुरस्कार
Next Article सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री साय

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?