ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हार्दिक और क्रुणाल पंड्या से से हुई 4.3 करोड़ की ठगी, सौतेले भाई ने लगाया चूना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeFeaturedNational

हार्दिक और क्रुणाल पंड्या से से हुई 4.3 करोड़ की ठगी, सौतेले भाई ने लगाया चूना

By Mohan Rao
Published: April 11, 2024
Share
हार्दिक व क्रुणाल पंण्ड्या से ठगी
SHARE

मुंबई। इन दिनों आईपीएल में व्यस्त मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या व एलएसजी के लिए खेल रहे उनके भाई क्रुणाल पंड्या के साथ करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। यह ठगी किसी और ने नहीं बल्कि उनके सौतेले भाई वैभव पंड्या ने की है। वैभव पंड्या ने दोनों भाइयों को 4 करोड़ 30 लाख रुपए का चूना लगाया है। इस मामले में पंड्या बदर्स की शिकायत पर मुंबई पुलिस की इकॉनोमिक ऑफेंस विंग ने मामला दर्ज कर वैभव को गिरफ्तार कर लिया है। वैभव पर धोखा देने और जालसाजी के आरोप में मुकादमा दर्ज हुआ है और इसी के तहत उन पर कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार हार्दिक, क्रुणाल और वैभव ने तीन साल पहले संयुक्त रूप से पॉलिमर बिजनेस की शुरुआत की थी। इसमें हार्दिक और क्रुणाल की 40-40 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी, जबकि उनके सौतेले भाई वैभव 20 प्रतिशत के हिस्सेदार थे और बिजनेस का दैनिक कामकाज संभालने का जिम्मा भी उन पर ही था। पार्टनरशिप के करार के अनुसार, इसी के तहत तीनों के बीच लाभ का बंटवारा होना तय हुआ था। लेकिन आरोप यह है कि वैभव ने हार्दिक और क्रुणाल को बताए बिना ही ऐसा ही एक और बिजनेस शुरू किया जो पार्टनरशिप करार का उल्लंघन है। इसका नतीजा यह हुआ कि इन तीनों के बीच ऑरिजिनल बिजनेस के मुनाफे में गिरावट आई जिसके कारण इन्हें करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वैभव पर यह भी आरोप लगे हैं कि उन्होंने चुपके से अपने मुनाफे की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 33.3 फीसदी कर दी थी जिससे हार्दिक और क्रुणाल पर वित्तीय प्रभाव पड़ा। जब इस बात की जानकारी पांड्या ब्रदर्स को लगी तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की और मामला आगे बढ़ा। हालांकि इस मामले को लेकर अबतक हार्दिक या क्रुणाल में से किसी का कोई बयान सामने नहीं आया है।

Bhilai Breaking : शास्त्री नगर में चाकूबाजी करने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस, मांफी मांगते दिखे आरोपी
कर वसूली के लक्ष्य में पिछड़ी एजेंसी, भिलाई निगम ने राजसात किए 34 लाख रुपए, रांची की कंपनी के पास है एजेंसी
थाई हाई स्लिट गाउन में रश्मि देसाई ने दिखाई कातिलाना अदाएं, तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
गर्म कपड़े पहनने पर भी लगती है ठंड, तो आपको हो सकती है ये बीमारियां…
बिना पकाए कभी ना करें इन सब्जियों का सेवन, सेहत को होगा बड़ा नुकसान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 177 # 11 April 2024
Next Article CG Politics: दलबदलुओं को नकारने का मिथन टूटेगा! कई दिग्गज दलबदलुओं को नकार चुके हैं छत्तीसगढ़ के मतदाता CG Politics: दलबदलुओं को नकारने का मिथन टूटेगा! कई दिग्गज दलबदलुओं को नकार चुके हैं छत्तीसगढ़ के मतदाता

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?